लोनियन पुरवा में अचानक लगी आग,45 घर जलकर हुये राख

दर्जनों पशुओं की हुई मौत, कई लोग भी झुलसे

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

शहनूर अली 

निघासन-खीरी। बम्हनपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत बौधिया कलां के मजरा लोनियन पुरवा में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे लगभग 45 घर जलकर पूरी तरह राख हो गए।
इस दर्दनाक हादसे में एक दर्जन से अधिक पशु भी आग की चपेट में आकर जलकर मर गए। वहीं कई लोग झुलस गए और एक व्यक्ति का पैर टूटने की भी सूचना है।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रशासनिक अमला भी तुरंत सक्रिय हुआ—तहसीलदार दिव्यांशु शाही, कानूनगो लक्ष्मण यादव, लेखपाल शैलेंद्र सिंह, कार्यवाहक सीएचसी अधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार और पलिया सीओ जितेंद्र सिंह परिहार मजगाई थाना अध्यक्ष अनिल पंकज सहित अन्य अधिकारी मौके पर  पहुंचे
जानकारी के अनुसार पीड़ितों में सरवन, सतीश पुत्र डल्ला, शिवप्यारी पत्नी डल्ला, नन्दराम पुत्र परमेश्वर, बहादुर पुत्र परमेश्वर, अरबिंद पुत्र राम कुमार, किशोर पुत्र रामकुमार, प्रमोद पुत्र ऋषि राम सहित कई परिवारों का सब कुछ जलकर खाक हो गया।
प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी क्षेत्रीय लेखपाल प्रशासन के द्वारा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

बिहार के दरभंगा जिले में मोहर्रम के बाद बवाल, हिंदुओं के घरों पर हमला

दरभंगा। बिहार में दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के बरिऔल चौक पर शनिवार की रात मोहर्रम के अवसर पर...
बिहार 
बिहार के दरभंगा जिले में मोहर्रम के बाद बवाल, हिंदुओं के घरों पर हमला

करोड़ों के मेडिकल खरीद घोटाले में पूर्व डीजीएचएस सहित दो गिरफ्तार

एसीबी ने पूछताछ के लिए अदालत से मांगी पुलिस रिमांड 
राष्ट्रीय 
करोड़ों के मेडिकल खरीद घोटाले में पूर्व डीजीएचएस सहित दो गिरफ्तार

वीबी-जी-राम जी योजना को लेकर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल, योजना पर जताई आपत्तियां

नई दिल्ली। कांग्रेस ने केंद्र सरकार की प्रस्तावित विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) गारंटी योजना (वीबी-जी राम जी) को...
राष्ट्रीय 
वीबी-जी-राम जी योजना को लेकर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल, योजना पर जताई आपत्तियां

उत्तर प्रदेश

संविदा कर्मियों की छंटनी और कार्यभार से 2 माह में 36 मौतें, संघर्ष समिति ने जताई चिंता

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने कहा है कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों की छंटनी और कार्यभार से 2 माह में 36 मौतें, संघर्ष समिति ने जताई चिंता

माल ब्लॉक में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दी खुराक 

लखनऊ। रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। 'दो बूंद जिंदगी की' नारे के साथ यह अभियान लगभग...
उत्तर प्रदेश 
माल ब्लॉक में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दी खुराक