अपर जिलाधिकारी के स्थानांतरण पर, कलेक्ट्रेट सभागार में विदाई समारोह का हुआ भव्य आयोजन

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश के जनपद संत कबीर नगर से जनपद गोरखपुर में स्थानांतरण होने के क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी आलोक कुमार ने अपर जिलाधिकारी के स्थानांतरण होने पर उनकी जनपद में कार्य अवधि के दौरान उनके सरल स्वभाव, धनी व्यक्तित्व सहित प्रशासनिक कार्यों को निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की सराहना किया तथा उनके सफल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
उल्लेखनीय है कि जनपद के निवर्तमान अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश ने विगत दिनांक 20 जून 2023 को अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व)  के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। जनपद संत कबीर नगर से उनका स्थानांतरण अपर आयुक्त (प्रशासन) गोरखपुर मंडल, गोरखपुर के लिए हुआ है।
अपर जिलाधिकारी का जनपद से स्थानांतरण होने के अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में जिलाधिकारी ने कहा कि वह पूरी निष्ठा और समपर्ण से कार्य करने वाले अधिकारी रहें है। सरल स्वभाव के धनी एवं मृदुभाषी अपर जिलाधिकारी जनपद के अन्य अधिकारियों के लिए अनुकरणीय एवं आदर्श भी रहेगें।
जनपद से विदाई के अवसर पर आयोजित समारोह में जिलाधिकारी आलोक कुमार ने निवर्तमान अपर जिलाधिकारी को माला पहनाकर, मोमेन्टो, पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके स्वस्थ्य एवं सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
उपस्थित सभी उप जिलाधिकारीगण तहसीलदारगण, कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगणों ने अपर जिलाधिकारी के जनपद से स्थानांतरण पर आयोजित विदाई समारोह में उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दिया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारीगण, तहसीलदार गण सहित कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने स्वयं दौड़ लगाकर बढ़ाया जवानों का मनोबल ये खबर भी पढ़े : पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने स्वयं दौड़ लगाकर बढ़ाया जवानों का मनोबल

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

अमेठी में मालगाड़ी के सात वैगन पटरी से उतरे, रेलवे ने शुरू किया ट्रैक बहाली अभियान

अमेठी। अमेठी जनपद अंतर्गत जगदीशपुर क्षेत्र के सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह इंडोरामा उर्वरक इकाई की साइडिंग पर...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में मालगाड़ी के सात वैगन पटरी से उतरे, रेलवे ने शुरू किया ट्रैक बहाली अभियान

सीवान में बिहार बंद बेअसर, नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन के बीच सामान्य रहा जनजीवन

सीवान। नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तथा नई दिल्ली...
बिहार 
सीवान में बिहार बंद बेअसर, नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन के बीच सामान्य रहा जनजीवन

सीवान में युवक की गोली मारकर हत्या, स्टेशन रोड फल मंडी के पास मिला शव

सीवान। नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित फल मंडी के समीप शनिवार की सुबह एक 26 वर्षीय युवक का...
बिहार 
सीवान में युवक की गोली मारकर हत्या, स्टेशन रोड फल मंडी के पास मिला शव

बारिश में अंतिम संस्कार की परेशानी के बीच विधायक ने उठाई सेमरिया शवदाह गृह चालू करने की मांग

सारण। बरसात के मौसम में श्मशान घाटों पर जलजमाव के कारण अंतिम संस्कार में आ रही समस्याओं को देखते हुए...
बिहार 
बारिश में अंतिम संस्कार की परेशानी के बीच विधायक ने उठाई सेमरिया शवदाह गृह चालू करने की मांग

उत्तर प्रदेश

अमेठी में मालगाड़ी के सात वैगन पटरी से उतरे, रेलवे ने शुरू किया ट्रैक बहाली अभियान

अमेठी। अमेठी जनपद अंतर्गत जगदीशपुर क्षेत्र के सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह इंडोरामा उर्वरक इकाई की साइडिंग पर...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में मालगाड़ी के सात वैगन पटरी से उतरे, रेलवे ने शुरू किया ट्रैक बहाली अभियान

लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी के 7 वैगन पटरी से उतरे

अमेठी। लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर शनिवार सुबह सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा टल गया। इंडोरामा उर्वरक इकाई...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी के 7 वैगन पटरी से उतरे

72 ताबूतों के जुलूस और 'आग का मातम' को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग रहेंगे बंद

लखनऊ। इस्लामी माह सफर की 10वीं तारीख के अवसर पर शनिवार 25/26 जुलाई को चौक थाना क्षेत्र में आयोजित होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
72 ताबूतों के जुलूस और 'आग का मातम' को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग रहेंगे बंद

पुलिस का संवेदनशील पुलिसिंग पर फोकस, 81 पुलिसकर्मियों को पीड़ितों और बच्चों से व्यवहार का विशेष प्रशिक्षण

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में आयोजित किया गया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस का संवेदनशील पुलिसिंग पर फोकस, 81 पुलिसकर्मियों को पीड़ितों और बच्चों से व्यवहार का विशेष प्रशिक्षण