रोटरी क्लब ऑफ रामपुर का 73वां अधिष्ठापन समारोह संपन्न
रोटेरियन अमन अग्रवाल ने अध्यक्ष एवं रोटेरियन प्रखर अग्रवाल ने सचिव पद की संभाली जिम्मेदारी
मुजाहिद खां
रामपुर:रोटरी क्लब ऑफ रामपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का 73वां अधिष्ठापन समारोह HCRS हॉस्पिटल परिसर,टैक्सी स्टैंड रोड,रामपुर में गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष रोटेरियन CA जसबीर सिंह भाटिया रहे।उनके साथ एक्जीक्यूटिव डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रोटेरियन गौरव अग्रवाल जैन,असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अशोक अग्रवाल एवं डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रोटेरियन गुलनवाज लारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं गणेश वंदना से हुआ।इस अवसर पर अद्विक अग्रवाल ने गणेश वंदना पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी,जिसे उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा और पूरा सदन तालियों से गूंज उठा।कार्यक्रम का मंच संचालन रोटेरियन CA योगेश अग्रवाल,कन्वीनर HCRS हॉस्पिटल ने किया।अधिष्ठापन अधिकारी मंडलाध्यक्ष रोटेरियन CA जसबीर सिंह भाटिया एवं एक्जीक्यूटिव डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रोटेरियन गौरव अग्रवाल जैन ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं सेवा की शपथ दिलाई।रोटेरियन अमन अग्रवाल ने अध्यक्ष तथा रोटेरियन प्रखर अग्रवाल ने सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया।

निवर्तमान सचिव रोटेरियन अमित अग्रवाल ने पिछले वर्ष रोटरी क्लब ऑफ रामपुर द्वारा किए गए विभिन्न सेवा कार्यों एवं सामाजिक गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन अमन अग्रवाल ने क्लब की कार्यप्रणाली,सेवा भावना एवं आगामी कार्ययोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने कहा कि क्लब का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सेवा पहुंचाना और शिक्षा,स्वास्थ्य तथा सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य करना है।
जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए 12 रोटेरियनों ने बढ़ाया हाथ
अध्यक्ष अमन अग्रवाल ने बताया कि क्लब को जानकारी मिली कि सरस्वती शिशु मंदिर,पुराना गंज के कुछ बच्चों के अभिभावक आर्थिक कठिनाइयों के कारण उनकी पढ़ाई छुड़ाने की स्थिति में थे।इस विषय पर क्लब में मंथन किया गया,जिसके बाद क्लब के 12 सदस्यों ने आगे आकर इन जरूरतमंद बच्चों की वार्षिक विद्यालय फीस,पूरा सिलेबस एवं यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने में अपना योगदान दिया।उन्होंने कहा कि यह परियोजना समाज कल्याण की दिशा में एक अत्यंत समयबद्ध एवं उपयोगी पहल रही।इस सेवा कार्य के बाद बच्चों एवं उनके अभिभावकों के चेहरों पर दिखाई दी खुशी ने सभी का मन छू लिया।
पांच शिक्षकों को मिला ‘शिक्षक रत्न सम्मान’
समारोह के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाएं देने वाले पांच शिक्षकों को ‘शिक्षक रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया।क्लब द्वारा शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं उनके योगदान की सराहना करते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया।इसी अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ रामपुर में तीन नए सदस्यों को भी शामिल किया गया,जिससे क्लब की सेवा गतिविधियों को और मजबूती मिलने की उम्मीद व्यक्त की गई।
HCRS हॉस्पिटल की सेवा गतिविधियों की सराहना
रोटेरियन CA योगेश अग्रवाल ने HCRS हॉस्पिटल के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि हॉस्पिटल द्वारा किस प्रकार निरंतर जनसेवा एवं सामाजिक सेवा के कार्य किए जा रहे हैं।
क्लब ट्रेनर MPHF रोटेरियन संजीव सिंघल ने क्लब के युवा सदस्यों को आगे बढ़ाने तथा उन्हें रोटरी की सेवा गतिविधियों से जोड़ने के विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।एक्जीक्यूटिव डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रोटेरियन गौरव अग्रवाल जैन एवं असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अशोक अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त किए तथा HCRS हॉस्पिटल एवं रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।रोटेरियन अभिनीत अग्रवाल ने मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष रोटेरियन CA जसबीर सिंह भाटिया का परिचय एवं बायोडाटा प्रस्तुत किया।

नई ऊर्जा के साथ सेवा कार्यों को विस्तार देने का आह्वान
मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष रोटेरियन CA जसबीर सिंह भाटिया ने मंडल के विभिन्न कार्यक्रमों एवं लक्ष्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला और रोटरी क्लब ऑफ रामपुर से उनके क्रियान्वयन में सहयोग का आह्वान किया।उन्होंने क्लब की विभिन्न गतिविधियों की सराहना करते हुए रोटरी क्लब ऑफ रामपुर को मंडल के सभी क्लबों के लिए आदर्श क्लब बताया।उन्होंने क्लब के सदस्यों से नई ऊर्जा एवं उत्साह के साथ सेवा गतिविधियों का विस्तार करने और समाज के अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक रोटरी की सेवा पहुंचाने का आह्वान किया।
मीडिया का किया आभार एवं अभिनंदन
समारोह में रामपुर के पत्रकार बंधुओं एवं मीडियाकर्मियों के योगदान की भी सराहना की गई।वक्ताओं ने कहा कि मीडिया द्वारा रोटरी क्लब ऑफ रामपुर के समाजसेवा एवं जनहित के कार्यक्रमों को निरंतर जन-जन तक पहुंचाया जाता रहा है,जिससे क्लब को नए-नए सेवा प्रकल्प करने के लिए प्रेरणा एवं उत्साह मिलता है।इस अवसर पर क्लब की ओर से रामपुर नगर के सभी पत्रकार बंधुओं एवं मीडियाकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की गई।
कार्यक्रम के अंत में रोटेरियन धीरेन्द्र अग्रवाल ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथियों,रोटरी सदस्यों,मीडिया प्रतिनिधियों एवं सभी उपस्थित जनों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।समारोह में मुख्य रूप से गिरीश अग्रवाल,राजीव सिंघल,रोहित अग्रवाल,पारस जिंदल,धीरेन्द्र अग्रवाल,शैलेन्द्र विद्यार्थी,दिनेश जैन,राजवीर सिंह,अमित अग्रवाल,अभिनीत अग्रवाल,शलभ गोयल,तीरथ सिंह सहित रोटरी क्लब के अनेक सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
