ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई, 3.79 लाख रुपये जुर्माना
ऑपरेशन कवच के तहत परिवहन विभाग और यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान
मुजाहिद खां
रामपुर:जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर जनपद में ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध तथा ऑपरेशन कवच के अनुपालन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में बुधवार प्रातः 12:05 बजे से 6:30 बजे तक परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रवर्तन कार्रवाई की गई।

एआरटीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के दौरान 2 डंपरों का ओवरलोड में चालान कर 1.32 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।वहीं 3 पिकअप,2 ट्रक एवं 1 ट्रैक्टर को ओवरलोड पाए जाने पर थाना भोट में सीज किये गये,जिन पर 2.47 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

इस प्रकार ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई में कुल 3.79 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया/वसूल किया गया।इसके अतिरिक्त 1 बस का परमिट की शर्तों के उल्लंघन में चालान किया गया। पीटीओ होरीलाल वर्मा ने ऑपरेशन कवच के अंतर्गत शाहबाद क्षेत्र में अनधिकृत रूप से संचालित यात्री बसों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया।चेकिंग के दौरान 02 बसें अनधिकृत रूप से संचालित पाए पर 01 बंद किया तथा 01 बस का चालान किया।
इसके अतिरिक्त 04 ऑटो/टेम्पों के परमिट,फिटनेस,बीमा आदि समाप्त पाए जाने पर उनको भी बंद किया गया तथा अन्य अभियोग में 05 वाहनों के चालान किए गए।उन्होंने बताया कि ओवरलोडिंग,परमिट शर्तों के उल्लंघन तथा सड़क सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
