आपदा प्रभावित 44 किसानों को दी गयी 3.60 लाख की सहायता: डीएम
मुजाहिद खां
रामपुर:बाढ़ एवं अत्यधिक वर्षा से फसल क्षति झेलने वाले किसानों को राहत देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा राज्य आपदा मोचक निधि से नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
इसी क्रम में तहसील क्षेत्र शाहबाद के 44 प्रभावित कृषकों को फसल क्षति के सापेक्ष कुल 3,60,192 रुपये की सहायता राशि वितरित की जा चुकी है।जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को नियमानुसार राहत सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई लगातार जारी है।प्रशासन का उद्देश्य आपदा से प्रभावित परिवारों और किसानों को समयबद्ध तरीके से राहत पहुंचाना है।जिलाधिकारी ने जनहित में अपील की है कि प्राकृतिक आपदा से फसल क्षति से प्रभावित कृषक राहत सहायता प्राप्त करने के लिए अपने संबंधित तहसील कार्यालय में संपर्क करें तथा आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराएं।पात्र प्रभावित कृषकों को शासन के निर्धारित मानकों के अनुसार नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
