80 वर्षीय बुजुर्ग की एयर कंडीशनर सर्विस सेंटर में लगी भयंकर आग  से जलकर मौत

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

गाजियाबाद । गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट क्षेत्र के पटेल नगर कालोनी में स्थित एक एयर कंडीशन सर्विस सेंटर में रखे सिलेंडर और एसी कम्प्रेसर में आज तड़के सवा तीन बजे के करीब भयंकर आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग तीन मंजिला मकान में फैल गई। मकान के पास खड़े वाहनों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल पुलिस ने आग पर काबू पाया। इस घटना में एक 80 वर्षीय व्यक्ति की जलकर मौत हो गई है।

मुख्य दमकल अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि थाना सियानी गेट क्षेत्र के पटेल नगर कॉलोनी में एयर कंडीशन के सर्विस सेंटर की एक दुकान है। इस दुकान में आज तड़के 3:15 बजे के करीब अज्ञात कारण से भयंकर आग लग गई। देखते ही देखते आग में तीन मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि सर्विस सेंटर के भीतर रखे एयर कंडीशन के अंदर भरी जाने वाली गैस के सिलेंडर और कम्प्रेसर एक के बाद एक जोरदार धमाके के साथ फटने लगे। घनी आबादी में स्थित सर्विस सेंटर में लगी आग से आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई तथा आग अन्य घरों में फैलने की संभावना बढ़ गई।

उन्होंने बताया कि विभिन्न फायर स्टेशन से दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर बुलाई गई। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि इस आग के चलते सर्विस सेंटर के पास खड़ी दो कार, 10 मोटरसाइकिल जल कर खाक हो गई। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के बाद जब सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो ग्राउंड फ्लोर पर एक व्यक्ति का शव प्राप्त हुआ। उनकी पहचान त्रिलोकी नाथ के रूप में हुई है। यह सर्विस सेंटर ओंकार तोमर के नाम से है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण और इससे हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

कुकू टीवी पर मनोरंजन का नया डोज, मिलेंगे अलग-अलग जॉनर

डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में माइक्रोड्रामा तेजी से दर्शकों के बीच अपनी जगह बना रहे हैं। इसी कड़ी में कुकू...
मनोरंजन 
कुकू टीवी पर मनोरंजन का नया डोज, मिलेंगे अलग-अलग जॉनर

बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

कौशाम्बी। जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चायल विधानसभा क्षेत्र के मूरतगंज, नेवादा और चायल ब्लाक...
उत्तर प्रदेश 
बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरूवार को नगर निगम ने सिगरा थाना क्षेत्र स्थित विजयानगरम मार्केट (कैंट) में अवैध...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

धमतरी में हाईवे सर्विलेंस टीम सक्रिय, ब्लैक स्पॉट पर रहेगी नजर

धमतरी। धमतरी में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हाईवे सर्विलेंस टीम...
छत्तीसगढ़ 
धमतरी में हाईवे सर्विलेंस टीम सक्रिय, ब्लैक स्पॉट पर रहेगी नजर

स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सैना रोड पर गुरुवार को दो स्कूली बसों की...
उत्तर प्रदेश 
स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश

बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

कौशाम्बी। जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चायल विधानसभा क्षेत्र के मूरतगंज, नेवादा और चायल ब्लाक...
उत्तर प्रदेश 
बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरूवार को नगर निगम ने सिगरा थाना क्षेत्र स्थित विजयानगरम मार्केट (कैंट) में अवैध...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सैना रोड पर गुरुवार को दो स्कूली बसों की...
उत्तर प्रदेश 
स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

सिविल अस्पताल: चोकिंग की शिकार महिला की बची जान

लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय में आज शाम चिकित्सकीय तत्परता, त्वरित निर्णय और टीमवर्क का एक चमत्कारिक सराहनीय...
उत्तर प्रदेश 
सिविल अस्पताल: चोकिंग की शिकार महिला की बची जान