उल्लास के साथ मनाया गया बस्ती जनपद का 162 वां स्थापना दिवस

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - बुधवार को वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति द्वारा कलेक्टेªट परिसर में वरिष्ठ  अधिवक्ता श्याम प्रकाश शर्मा के संयोजन में बस्ती जनपद का 162 वां स्थापना दिवस संगोष्ठी के साथ मनाया गया।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक, साहित्यकार डा. वी.के. वर्मा ने  कहा कि बस्ती  सन् 1801 में  तहसील मुख्यालय बना और फिर 6 मई 1865 को जनपद मुख्यालय बनाया गया।  इसके बाद सन् 1988 में उत्तरी हिस्से को काटकर सिद्धार्थनगर जिला बनाया गया जिसे पहले डुमरियागंज नाम से जाना जाता था,  इस जिले में बांसी और नौगढ़ भी आते हैं, यहां कपिलवस्तु भी हैं, जहां बुद्ध ने अपने जीवन के शुरुआती समय व्यतीत किये थे, यहां से 10 किलोमीटर पूर्व लुंबनी में बुद्ध का जन्म हुआ था। यही नहीं बस्ती का एक और विभाजन  1997 में संतकबीर नगर के रूप मं हुआ। कहा कि  मण्डल स्तर पर बस्ती स्वयं में कई संस्कृतियों को समेटे हुये है।  
वरिष्ठ साहित्यकार राम नरेश सिंह मंजुल  ने बस्ती के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला।  कहा कि कभी ‘भारतेन्दु हरिश्चन्द्र ने कहा था कि बस्ती को बस्ती कहूं तो काको कहूं उजाड़’ आज यही बस्ती निरन्तर विकास की ओर है। कहा कि बस्ती का इतिहास बहुत समृद्ध है और मखौड़ा, छावनी शहीद स्थली के साथ ही अनेक पौराणिक स्थल हैं जो इसकी पहचान है। कहा कि सन् 1997 में पूर्वी हिस्से को काटकर संतकबीरनगर जिला बनाया जिसे खलीलाबाद के नाम से भी जाना जाता है, यहां महात्मा कबीर ने प्राण त्यागे थे।  इसके बाद जुलाई 1997 में बस्ती मंडल मुख्यालय बना दिया गया।  फिलहाल इस मंडल में बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर जनपद आते हैं।
कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम प्रकाश शर्मा ने कहा कि बस्ती का इतिहास जहां समृद्ध है वहीं वर्तमान प्रगति की ओर है। प्राचीन काल में बस्ती को भगवान राम के गुरु वशिष्ठ ऋषि के नाम पर वाशिष्ठी के नाम से जाना जाता रहा।  कहा जाता है कि उनका यहां आश्रम था, अंग्रेजों के जमाने में जब यह जिला बना तो निर्जन, वन और झाड़ियों से घिरा था, लोगों के प्रयास से यह धीरे-धीरे बसने योग्य बन गया।  अध्यक्षता करते हुये बटुकनाथ शुक्ल ने कहा कि नयी पीढी अपने इतिहास को जानते रहने की जरूरत है जिसे नयी पीढी अपनी जड़ों से जुड़े।  
बस्ती जनपद के 161 वां स्थापना दिवस पर आयोजित संगोष्ठी मंें त्रिभुवन प्रसाद वर्मा,  बी.के. मिश्र,  डा. वाहिद सिद्दीकी,  अजीत श्रीवास्तव,  डा. राजेन्द्र सिंह राही, आचार्य छोटेलाल वर्मा, अर्चना श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, राजेन्द्र प्रसाद अरनवाल, संजीव पाण्डेय, सामईन फारूकी आदि ने बस्ती के इतिहास पर रोशनी डाली।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से गणेश प्रसाद, दीनानाथ यादव, अजमत अली सिद्दीकी, कृष्णचन्द्र पाण्डेय, नेबूलाल, लालजी पाण्डेय, मेहीलाल यादव  के साथ ही अनेक लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

मोहर्रम-2026 को लेकर लखनऊ पुलिस ने किए व्यापक सुरक्षा इंतजाम, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

लखनऊ। मोहर्रम-2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले ताजिया जुलूसों, मजलिसों और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोहर्रम-2026 को लेकर लखनऊ पुलिस ने किए व्यापक सुरक्षा इंतजाम, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

MP दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मु: ओंकारेश्वर, जबलपुर और कूनो नेशनल पार्क के कार्यक्रमों में होंगी शामिल

खण्डवा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज मध्य प्रदेश के पांच दिवसीय पर आ रही हैं। वे अपने प्रवास के पहले दिन...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
MP दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मु: ओंकारेश्वर, जबलपुर और कूनो नेशनल पार्क के कार्यक्रमों में होंगी शामिल

मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री में देरी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी...

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के पहुंचने में अभी और समय लग सकता है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री में देरी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी...

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग : CJP ने जंतर-मंतर पर किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बुधवार को कहा कि उसने 20 जून को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के लिए...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग : CJP ने जंतर-मंतर पर किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

उत्तर प्रदेश

मोहर्रम-2026 को लेकर लखनऊ पुलिस ने किए व्यापक सुरक्षा इंतजाम, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

लखनऊ। मोहर्रम-2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले ताजिया जुलूसों, मजलिसों और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोहर्रम-2026 को लेकर लखनऊ पुलिस ने किए व्यापक सुरक्षा इंतजाम, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

महिला से छेड़छाड़, जानलेवा हमले और एससी/एसटी एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। बक्शी का तालाब (बीकेटी) थाना पुलिस ने महिला से छेड़छाड़, मारपीट, जानलेवा हमले और एससी/एसटी एक्ट के गंभीर मामले...
उत्तर प्रदेश 
महिला से छेड़छाड़, जानलेवा हमले और एससी/एसटी एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

लाइसेंसी बंदूक छीनकर फरार युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया शस्त्र

लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार थाना पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक छीनकर फरार होने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से...
उत्तर प्रदेश 
लाइसेंसी बंदूक छीनकर फरार युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया शस्त्र