चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी यूपी में ‘एनालिटिका 2026’ का आगाज, एआई और डेटा साइंस पर जुटे देशभर के युवा प्रतिभागी

72 घंटे की राष्ट्रीय हैकाथॉन ‘हैकएक्लिप्स 2026’ शुरू, आईआईटी-बीएचयू समेत देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी के 150 से अधिक छात्र शामिल

Published By Manish Tiwari
On
Manish Tiwari Picture

उन्नाव। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश में मंगलवार को तीन दिवसीय फ्लैगशिप आयोजन ‘एनालिटिका 2026- स्केल विद इंटेलिजेंस’ का भव्य शुभारंभ हुआ। 28 से 30 अप्रैल तक आयोजित यह आयोजन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस और एनालिटिक्स की बदलती दुनिया, उनके व्यावहारिक उपयोग और भविष्य की संभावनाओं पर केंद्रित है।
‘स्केल विद इंटेलिजेंस’ थीम पर आधारित यह आयोजन छात्रों, शिक्षाविदों, इंडस्ट्री विशेषज्ञों, इनोवेटर्स और पॉलिसी थिंकर्स को एक साझा मंच प्रदान कर रहा है, जहां ज्ञान-विमर्श, अनुभव साझा करने और नवाचारी समाधानों पर मंथन किया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम में देशभर के 150 से ज्याद मेधावी छात्र – छात्राएं जो की आईआईटी, बीएचयू जैसे प्रतिष्ठित सेंट्रल और स्टेट यूनिवर्सिटी से संबंधित हैं शामिल हों रहे है। कार्यक्रम के माध्यम से यह रेखांकित किया जा रहा है कि एआई किस प्रकार बिजनेस, हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर, फाइनेंस और सस्टेनेबिलिटी जैसे क्षेत्रों में परिवर्तन की नई इबारत लिख रही है।
तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में इंडस्ट्री पैनल डिस्कशन, डोमेन वर्कशॉप्स, करियर रेडीनेस सेशंस, फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम, प्लेसमेंट टॉक्स और सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे विविध आयाम शामिल किए गए हैं, जिससे यह आयोजन अकादमिक और इंडस्ट्री एंगेजमेंट का प्रभावी मंच बनकर उभर रहा है।
आयोजन के प्रमुख आकर्षण के रूप में 72 घंटे की राष्ट्रीय हैकाथॉन ‘हैकएक्लिप्स 2026’ की भी शुरुआत की गई, जिसमें देशभर के छात्र एआई आधारित समाधान विकसित करेंगे। यह पहल छात्रों में इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स विकसित करने, रिसर्च एवं इनोवेशन को बढ़ावा देने और यूनिवर्सिटी-इंडस्ट्री सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। 
इसी क्रम में ‘एआई एंड विकसित भारत 2047’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने एआई आधारित भारत के भविष्य की संभावनाओं को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। यह आयोजन भारत की एआई लीडरशिप को नई दिशा देने और युवा प्रतिभाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में सार्थक पहल के रूप में देखा जा रहा है।
इस अवसर पर एसएएस एआई एंड डेटा साइंस लैब और एसएएस एक्सपीरियंस सेंटर का शुभारंभ किया गया। एसएएस एआई एंड डेटा साइंस लैब की स्थापना विद्यार्थियों और फैकल्टी को एडवांस्ड एनालिटिक्स, मशीन लर्निंग, डेटा विज़ुअलाइज़ेशन, डीप लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी अत्याधुनिक क्षमताओं से सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई है, साथ ही यह इनोवेशन, रिसर्च, एंटरप्रेन्योरशिप और प्रोफेशनलिज़्म की मजबूत संस्कृति को भी बढ़ावा देगी। यह लैब बेस एंड एडवांस्ड एसएएस प्रोग्रामिंग, विज़ुअल बिज़नेस एनालिटिक्स, मशीन लर्निंग, फोरकास्टिंग एंड ऑप्टिमाइजेशन तथा डेटा क्यूरेशन जैसे ग्लोबली रिकग्नाइज़्ड एसएएस सर्टिफिकेशंस के अनुरूप संरचित प्रशिक्षण प्रदान करेगी, जिससे विद्यार्थियों को इंडस्ट्री-रेलेवेंट स्किल्स, इंटर्नशिप और स्किल्ड जॉब अपॉर्च्युनिटीज़ के बेहतर अवसर मिल सकेंगे। वहीं, एसएएस एक्सपीरियंस सेंटर को एक इमर्सिव और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड लर्निंग स्पेस के रूप में विकसित किया गया है, जिसमें हेल्थकेयर, एनर्जी एंड यूटिलिटीज, बैंकिंग एंड फाइनेंस तथा गवर्नेंस जैसे समर्पित डोमेन्स शामिल हैं। क्यूरेटेड केस स्टडीज़ और इंटरएक्टिव एग्ज़िबिट्स के माध्यम से यह सेंटर विद्यार्थियों को एनालिटिक्स के रियल-वर्ल्ड एप्लिकेशंस की व्यावहारिक समझ देगा, साथ ही थियोरेटिकल लर्निंग और इंडस्ट्री एक्सपेक्टेशंस के बीच की दूरी कम करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में डेटा-ड्रिवन डिसीजन मेकिंग की गहरी समझ विकसित करने में सहायक होगा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि विकास अवस्थी (कॉग्निजेंट) सहित एसएएस एवं अन्य प्रमुख इंडस्ट्री दिग्गज उपस्थित रहे।

प्रो. (डॉ.) टी.पी. सिंह, प्रो-वाइस चांसलर, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, यूपी ने कहा, “आज निर्णय प्रक्रिया पूरी तरह डेटा-ड्रिवन होती जा रही है। हम सभी हर पल डिजिटल फुटप्रिंट्स के माध्यम से विशाल मात्रा में डेटा उत्पन्न कर रहे हैं, लेकिन वास्तविक महत्व केवल डेटा संग्रहण में नहीं, बल्कि उसके इंटेलिजेंट एनालिसिस में है। यही एनालिटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की प्रासंगिकता को और मजबूत बनाता है। ‘एनालिटिका 2026’ विद्यार्थियों को इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स, इनोवेशन और रियल-वर्ल्ड प्रॉब्लम सॉल्विंग से जोड़ने का एक सशक्त मंच है। हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर, फाइनेंस और अन्य क्षेत्रों के विशेषज्ञों के अनुभव छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेंगे। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल अकादमिक ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें इंडस्ट्री-रेडी, एजाइल और सॉल्यूशन-ओरिएंटेड प्रोफेशनल्स के रूप में विकसित करना है। मुझे विश्वास है कि ये तीन दिन छात्रों के लिए सीखने, संवाद और नवाचार का अद्वितीय अवसर सिद्ध होंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में सभी बूथों पर आयोजित हुए विशेष कार्यक्रम ये खबर भी पढ़े : भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में सभी बूथों पर आयोजित हुए विशेष कार्यक्रम

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Manish Tiwari Picture

पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले मनीष तिवारी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के उन्नाव ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्नाव में आधारित रहते हुए वह क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग और सटीक कवरेज करते हैं

नवीनतम

जुलाई महीने में कब-कब बंद रहेंगे आपके बच्चों के स्कूल? 

नई दिल्लीः देश भर में एक जुलाई यानी बुधवार से स्कूल खुल रहे हैं। गर्मियों की छुट्टियां आधिकारिक तौर पर...
शिक्षा-रोजगार 
जुलाई महीने में कब-कब बंद रहेंगे आपके बच्चों के स्कूल? 

क्या अपने लोकप्रिय देसी मिठाई गुलगुला का स्वाद चखा है? 

गेहूं के आटे और गुड़  के गुलगुले:क्या अपने उत्तर प्रदेश और बिहार की लोकप्रिय देसी मिठाई गुलगुला का स्वाद चखा...
खाना पकाना 
 क्या अपने लोकप्रिय देसी मिठाई गुलगुला का स्वाद चखा है? 

 पेट्रोल निर्यात पर बढ़ी ड्यूटी; 1 जुलाई से नई दरें लागू

पेट्रोल, डीजल  :वैश्विक तेल बाजार में जारी उतार-चढ़ाव और कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी के बीच केंद्र सरकार...
राष्ट्रीय 
 पेट्रोल निर्यात पर बढ़ी ड्यूटी; 1 जुलाई से नई दरें लागू

ट्यूशन सेंटर में क्लास चल रही थी, तभी उसकी छत गिर गई

लाहौर : पाकिस्तान के लाहौर में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। एक निर्माणाधीन इमारत में चल रहे एक प्राइवेट...
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्यूशन सेंटर में क्लास चल रही थी, तभी उसकी छत गिर गई

राशिफल : 01 जुलाई, 2026ए इन जातकों को राजकीय कार्यों से लाभ

मेष- अध्ययन-अध्यापन में समय गुजरेगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्घ...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 01 जुलाई, 2026ए इन जातकों को राजकीय कार्यों से लाभ

उत्तर प्रदेश

पहाड़ों से पहली बार पहुंचे काशी, बाबा विश्वनाथ के दरबार में छलक पड़े ग्रामीणों के जज्बात

मिशन शक्ति 5.0 के तहत चंदौली पुलिस की पहल, 50 ग्रामीणों को कराया वाराणसी के प्रमुख धार्मिक स्थलों और आधुनिक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पहाड़ों से पहली बार पहुंचे काशी, बाबा विश्वनाथ के दरबार में छलक पड़े ग्रामीणों के जज्बात

पॉवर कॉरपोरेशन पर भ्रामक सूचना भेजने का आरोप, संघर्ष समिति ने जताई नाराज़गी

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन पर बिजली कर्मचारियों एवं अत्यल्प मानदेय...
उत्तर प्रदेश 
पॉवर कॉरपोरेशन पर भ्रामक सूचना भेजने का आरोप, संघर्ष समिति ने जताई नाराज़गी

भारतीय रेलवे ने बिहार में यात्री और माल ढुलाई की क्षमता बढ़ाने के लिए 499 करोड़ रुपये की मानसी-सहरसा दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी दी

44 किलोमीटर से अधिक लंबी दोहरीकरण परियोजना से यातायात में भीड़ कम होगी, लाइन की क्षमता बढ़ेगी और गेहूं, मक्का,...
उत्तर प्रदेश 
भारतीय रेलवे ने बिहार में यात्री और माल ढुलाई की क्षमता बढ़ाने के लिए 499 करोड़ रुपये की मानसी-सहरसा दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी दी