जनता के सुख-दुख में सहभागी बनना राजनीति का मूल उद्देश्य-बब्लू तिवारी

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - रुधौली विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रबल दावेदार बब्लू तिवारी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपना जनसम्पर्क अभियान तेज कर दिया है। पिछले कई महीनों से वह क्षेत्र के विभिन्न गांवों, बाजारों और प्रमुख स्थानों का लगातार दौरा कर आम लोगों से संवाद स्थापित कर रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान वह ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और विभिन्न वर्गों के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं। बब्लू तिवारी का कहना है कि उनके लिए राजनीति महज चुनाव लड़ने या सत्ता हासिल करने का माध्यम नहीं है। उनका उद्देश्य जनता के बीच लगातार मौजूद रहकर क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि जनता के सुख-दुख में सहभागी बनना और जरूरत के समय उनके साथ खड़ा रहना ही उनकी राजनीति की मूल भावना है।
उन्होंने कहा कि रुधौली विधानसभा क्षेत्र में विकास की व्यापक संभावनाएं हैं, लेकिन इसके लिए जनप्रतिनिधि और जनता के बीच मजबूत संवाद तथा साझा प्रयास आवश्यक है। उनका लक्ष्य क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाना और विकास को गांव-गांव तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यदि जनता का समर्थन और विश्वास मिला तो रुधौली को विकास की नई दिशा देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।
जनसंपर्क अभियान के दौरान बब्लू तिवारी विशेष रूप से युवाओं की समस्याओं को लेकर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा और क्षमता की कमी नहीं है, आवश्यकता उन्हें रोजगार और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की है। युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना, कौशल विकास को बढ़ावा देना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी पहल उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
महिलाओं के सशक्तीकरण,छात्र-छात्राओं की शिक्षा और सुरक्षा को लेकर भी बबलू तिवारी ने अपनी योजनाओं पर चर्चा की। उनका कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर मिलना चाहिए।  क्षेत्र की बदहाल सड़कों और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी उन्होंने चिंता जताई।
बब्लू तिवारी ने कहा कि उनका जनसंपर्क अभियान केवल राजनीतिक गतिविधि नहीं बल्कि जनता से सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों से मिलने के दौरान उन्हें जो सुझाव और समस्याएं मिल रही हैं, उन्हें गंभीरता से समझा जा रहा है। आने वाले समय में जनसंपर्क अभियान को और व्यापक बनाया जाएगा तथा अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

राष्ट्रीय खेल दिवस पर सहजनवा मिनी स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम

सहजनवा(सुरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट )। ग्रामीण मिनी स्टेडियम, सहजनवा में 26 से 31 अगस्त 2026 तक आयोजित किए...
राष्ट्रीय खेल दिवस पर सहजनवा मिनी स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम

दिव्यांग व्यक्ति मेरे दिल के बेहद करीब: एचडी कुमारस्वामी

केंद्रीय मंत्री ने गरिमा और आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने पर दिया जोर
राष्ट्रीय  राज्य 
दिव्यांग व्यक्ति मेरे दिल के बेहद करीब: एचडी कुमारस्वामी

लखनऊ को मिली खुशबू और हरियाली की नई सौगात, राजनाथ सिंह ने फ्रेगरेंस पार्क का किया लोकार्पण

लखनऊ। रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने शनिवार को राजधानी को हरियाली, सुगंध, सुकून और सामाजिक सरोकारों...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ को मिली खुशबू और हरियाली की नई सौगात, राजनाथ सिंह ने फ्रेगरेंस पार्क का किया लोकार्पण

युद्ध का स्वरूप लगातार बदल रहा है : एमएम नरवणे

वडोदरा। सेवानिवृत्त जनरल एमएम नरवणे ने एक नए को-वर्किंग स्पेस के भव्य उद्घाटन समारोह में भाग लिया और राष्ट्र निर्माण,...
राष्ट्रीय  राज्य  गुजरात 
युद्ध का स्वरूप लगातार बदल रहा है : एमएम नरवणे

शिवरी प्लांट में नव नियुक्त अधिकारियों का प्रशिक्षण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) के नव चयनित असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर, असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर एवं 34 साइंटिफिक ऑफिसरों...
उत्तर प्रदेश 
शिवरी प्लांट में नव नियुक्त अधिकारियों का प्रशिक्षण

उत्तर प्रदेश

लखनऊ को मिली खुशबू और हरियाली की नई सौगात, राजनाथ सिंह ने फ्रेगरेंस पार्क का किया लोकार्पण

लखनऊ। रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने शनिवार को राजधानी को हरियाली, सुगंध, सुकून और सामाजिक सरोकारों...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ को मिली खुशबू और हरियाली की नई सौगात, राजनाथ सिंह ने फ्रेगरेंस पार्क का किया लोकार्पण

शिवरी प्लांट में नव नियुक्त अधिकारियों का प्रशिक्षण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) के नव चयनित असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर, असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर एवं 34 साइंटिफिक ऑफिसरों...
उत्तर प्रदेश 
शिवरी प्लांट में नव नियुक्त अधिकारियों का प्रशिक्षण

दो मासूमों की किलकारी के बीच छिन गया मां का साया

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
दो मासूमों की किलकारी के बीच छिन गया मां का साया

खाद्य प्रसंस्करण में युवाओं, महिला का बढ़ा रुझान 

खाद्य प्रसंस्करण में युवाओं, महिला का बढ़ा रुझान  लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि खाद्य प्रसंस्करण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
खाद्य प्रसंस्करण में युवाओं, महिला का बढ़ा रुझान