करोड़पति परिवार के सदस्यों की लाश मिलने से हड़कंप, दीवारों पर लिखे संदेश ने बढ़ाया रहस्य

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के कोतवाली थाना क्षेत्र के साउथ मलाका इलाके में घर के अंदर से तीन लोगों के शव बरामद हुए, लेकिन घर का बेटा गायब था.  जांच तेज होती तब तक शाम को लापता बेटे का भी शव बरामद हो गया.

पुलिस के मुताबिक घर के मुखिया 70 साल के रविंद्र कुमार वैश्य, उनकी 65 साल की पत्नी अनीता और 45 साल की बेटी मीनाक्षी का शव जहां मंगलवार को बरामद हुआ था. वहीं देर शाम लापता 40 साल के बेटे अभिषेक का भी शव मिल गया.

चार साल बाद भी नहीं आया ग्राम पंचायत अधिकारी का रिजल्ट, टूटा सब्र का बांध ये खबर भी पढ़े : चार साल बाद भी नहीं आया ग्राम पंचायत अधिकारी का रिजल्ट, टूटा सब्र का बांध

पुलिस ने घर की तलाशी ली है. घर की दीवारों और एक बोर्ड पर यह लिखा पाया गया है कि 'बंटी-बबली' और 'बहू ने मारा है'. दीवारों पर यह लिखे होने और परिवार के चारों सदस्यों के शव मिलने के बाद पुलिस अब आत्महत्या या हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है. हालांकि मृतकों के शरीर पर चोट के निशान पाए जाने से अब हत्या मानकर ही  पड़ताल हो रही है.

अभिषेक का शव मृतक परिवार की 12-13 दुकानों में से एक दुकान के अंदर मिला है.  वीरेंद्र कुमार वैश्य के ही एक परिजन ने शव की शिनाख्त उनके बेटे अभिषेक के रूप में की है. हालांकि अभिषेक का शव कई दिन पुराना लग रहा है और सड़कर फूल गया है. पुलिस ने बाकी तीनों के साथ उसके शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस की शुरुआती जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि मृतक वीरेंद्र कुमार वैश्य का दूसरा बेटा अश्विनी वैश्य कौशांबी जेल में बंद है. फ्रॉड के पुराने मामले में वह सजा काट रहा है.

पुलिस के मुताबिक अश्विनी की एक महिला से शादी हुई थी जिसके बारे में भी पुलिस जानकारी जुटाने में लगी है.  पुलिस की फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटा रही हैं और आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं.

एडिशनल पुलिस कमिश्नर के मुताबिक शवों को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी भारी चीज से मारकर सभी की हत्या की गई है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है. 

एडिशनल पुलिस कमिश्नर के मुताबिक जेल में बंद अश्विनी और अभिषेक दोनों अपराधिक प्रवृत्ति के थे. दोनों की अपने पिता से भी अनबन रहती थी. पुलिस  के मुताबिक घर और दुकान में जहां पर शव मिले हैं, वहां पर बाहर से ताले लगे हुए थे. ताले तोड़कर ही पुलिस ने दुकान और घर से शव बरामद किए हैं. एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर डॉ अजय पाल शर्मा ने जल्द ही पूरे मामले के खुलासे का दावा किया है.

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

रील से शुरू हुई कहानी, मंदिर में लिए सात फेरे, अमरोहा में तीन बहनों ने एक ही युवक से की , वीडियो से मचा बवाल

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र में एक कथित अनोखी शादी का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रील से शुरू हुई कहानी, मंदिर में लिए सात फेरे, अमरोहा में तीन बहनों ने एक ही युवक से  की , वीडियो से मचा बवाल

फर्जी प्रपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे सात शिक्षकों की सेवा समाप्त

सीतापुर ।जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी हासिल करने वाले 7 शिक्षकों पर गाज गिरी...
उत्तर प्रदेश 
फर्जी प्रपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे सात शिक्षकों की सेवा समाप्त

दिल्ली-पटना के बाद अब कटिहार के छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज, बेगूसराय में निकला मार्च

बेगूसराय में छात्रों का मार्च कटिहार। नीट पेपर लीक मामले को लेकर बिहार में छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार बढ़ता...
बिहार 
दिल्ली-पटना के बाद अब कटिहार के छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज, बेगूसराय में निकला मार्च

छात्रों की छवि खराब होते देखना शिक्षक के लिए दुखद: सोनम वांगचुक की पत्नी

जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रो को दोषी ठहराया नई दिल्ली। पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि...
राष्ट्रीय 
छात्रों की छवि खराब होते देखना शिक्षक के लिए दुखद: सोनम वांगचुक की पत्नी

गुजरात में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, सीएम भूपेंद्र पटेल ने अमित शाह से की बात

बारिश के हालात पर प्रशासन अलर्ट, नागरिकों की सुरक्षा और राहत कार्यों पर चर्चा अहमदाबाद। गुजरात के कई हिस्सों में...
गुजरात 
गुजरात में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, सीएम भूपेंद्र पटेल ने अमित शाह से की बात

उत्तर प्रदेश

रील से शुरू हुई कहानी, मंदिर में लिए सात फेरे, अमरोहा में तीन बहनों ने एक ही युवक से की , वीडियो से मचा बवाल

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र में एक कथित अनोखी शादी का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रील से शुरू हुई कहानी, मंदिर में लिए सात फेरे, अमरोहा में तीन बहनों ने एक ही युवक से  की , वीडियो से मचा बवाल

फर्जी प्रपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे सात शिक्षकों की सेवा समाप्त

सीतापुर ।जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी हासिल करने वाले 7 शिक्षकों पर गाज गिरी...
उत्तर प्रदेश 
फर्जी प्रपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे सात शिक्षकों की सेवा समाप्त

वाराणसी के सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 29 जुलाई को

कुलपति तैयारियों पर रख रहे नजर,परिसर में रंगरोगन भी वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में 44वें...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी के सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 29 जुलाई को

दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर बागपत में हाई अलर्ट, टोल प्लाजा पर हाे रही चेकिंग

सोशल मीडिया पर भी सख्त नजर बागपत। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली एनसीआर बागपत...
उत्तर प्रदेश 
दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर बागपत में हाई अलर्ट, टोल प्लाजा पर हाे रही चेकिंग