तेलंगाना भाजपा ने दलबदल करने वाले सभी विधायकों से मांगा इस्तीफा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

हैदराबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई ने शुक्रवार को बीआरएस छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए विधायक दानम नागेंद्र को अयोग्य ठहराने के हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया। भाजपा ने दलबदल करने वाले सभी विधायकों से इस्तीफा देने और दोबारा चुनाव लड़कर जनता से नया जनादेश लेने की मांग की।

तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने कहा कि विधानसभा में भाजपा के फ्लोर लीडर एलेटी महेश्वर रेड्डी की ओर से दाखिल याचिका पर हाईकोर्ट का फैसला नैतिक, कानूनी और संवैधानिक आधार पर महत्वपूर्ण जीत है। अदालत ने स्पीकर के पहले के फैसले को रद्द कर दिया है।

रेलवे के सिग्नल से छेड़छाड़ के मामले की जांच पुलिस करेगी ये खबर भी पढ़े : रेलवे के सिग्नल से छेड़छाड़ के मामले की जांच पुलिस करेगी

रामचंदर राव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सवाल किया, "राहुल गांधी अक्सर संविधान की प्रति अपने साथ रखते हैं। ऐसे में दसवीं अनुसूची और उनके पिता द्वारा लाए गए दल-बदल विरोधी कानून की खुलेआम अनदेखी होने देना कितना उचित है?"प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार भी दलबदल की उसी संस्कृति को बढ़ावा दे रही है, जिसका पिछली बीआरएस सरकार के दौरान इस्तेमाल किया गया था।

उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट का फैसला कांग्रेस पार्टी के लिए कड़ा झटका है और इससे साफ हो गया है कि कांग्रेस को नैतिक और कानूनी दोनों स्तर पर हार का सामना करना पड़ा है।रामचंदर राव ने मांग की कि लोकतंत्र और संविधान का सम्मान करते हुए दल बदलने वाले सभी विधायक तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें और दोबारा चुनाव लड़कर जनता से नया जनादेश हासिल करें।हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए भाजपा नेता महेश्वर रेड्डी ने कहा कि यह फैसला लोकतंत्र की रक्षा के लिए अदालत में भाजपा की लड़ाई की जीत है।

उन्होंने कहा, "दानम नागेंद्र एक पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए और बाद में दूसरी पार्टी में शामिल होने के बाद सांसद का चुनाव भी लड़ा। स्पीकर की ओर से उन्हें बचाने की कोशिश को अदालत ने खारिज कर दिया है। यह फैसला हमारे लोकतंत्र के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाना चाहिए।"महेश्वर रेड्डी ने आरोप लगाया कि इस तरह के दलबदल को बढ़ावा देकर कांग्रेस लोकतंत्र का मजाक बना रही है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस को इस मुद्दे की गंभीरता को समझना चाहिए।

उन्होंने कहा, "हमारा मानना है कि न्याय की जीत हुई है। अगर कांग्रेस नेता वास्तव में लोकतंत्र का सम्मान करते हैं तो उन्हें सुप्रीम कोर्ट जाने के बजाय नागेंद्र और दलबदल करने वाले अन्य सभी विधायकों से तुरंत इस्तीफा दिलाना चाहिए और उन्हें जनता के बीच जाकर दोबारा चुनाव लड़ना चाहिए। हम इस मामले में शनिवार तक कैविएट भी दाखिल करेंगे।"दानम नागेंद्र उन 10 बीआरएस विधायकों में शामिल थे, जिन्होंने 2024 में कांग्रेस का रुख किया था।

 

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान