रेलवे के सिग्नल से छेड़छाड़ के मामले की जांच पुलिस करेगी

रेल हादसा कराने के लिये पॉलीथीन से ढकी गयी थी हरी बत्ती

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

-धारा 150 रेलवे अधिनियम में मुकदमा दर्ज, दोष सिद्ध होने पर आजीवन कारावास तक का प्रावधान

प्रयागराज। जसरा-मदरहा के बीच रेलवे सिग्नल से छेड़छाड़ कर ट्रेन संचालन को प्रभावित करने के मामले में अब सिविल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) से केस थाना बारा पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया है। थाना बारा में रेलवे अधिनियम की धारा 150 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस धारा में दोष सिद्ध होने पर आजीवन कारावास अथवा कम से कम 10 वर्ष के कठोर कारावास का प्रावधान है।

रेलवे के मुताबिक 24 अगस्त 2026 की रात जसरा-मदरहा के बीच प्रयागराज-मुंबई रेल मार्ग पर ट्रेन संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस के संचालन को प्रभावित करने का प्रयास किया गया था। आरोप है कि सिग्नल की हरी बत्ती को काले पॉलीथीन से ढक दिया गया था। आरपीएफ और स्थानीय पुलिस की सतर्कता से समय रहते मामला सामने आ गया और संभावित रेल हादसा टल गया।

नोएडा में 353 इनामी अपराधी गिरफ्तार, पुलिस का अभियान जारी ये खबर भी पढ़े : नोएडा में 353 इनामी अपराधी गिरफ्तार, पुलिस का अभियान जारी

इस मामले में आरपीएफ ने पहले मुकदमा अपराध संख्या 451/2026 के तहत रेलवे अधिनियम की धाराओं 153, 174सी और 147 में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपितों में संगीत नाथ , निवासी जज्जी पुरवा, थाना बारा; राजन निवासी काशीराम कॉलोनी, रायबरेली और माहिल निवासी जज्जी पुरवा, थाना बारा शामिल हैं। तीनों वर्तमान में बांदा जेल में निरुद्ध हैं।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, यात्रियों की सुरक्षा और मामले में किसी बड़ी साजिश अथवा रेल दुर्घटना की आशंका को देखते हुए प्रकरण की विवेचना सिविल पुलिस को सौंपी गई है। अब थाना बारा पुलिस धारा 150 के तहत पूरे मामले की जांच करेगी।

रेलवे अधिनियम की धारा 150 ऐसे कृत्यों से संबंधित है, जिनसे ट्रेन के पलटने, यात्रियों की जान खतरे में पड़ने या रेल दुर्घटना होने की आशंका हो। कानून में ऐसे अपराध के लिए कठोर दंड का प्रावधान है। यदि इस प्रकार के कृत्य से किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो कानून में मृत्युदंड का भी प्रावधान है।

उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि रेल सिग्नल, पटरियों और अन्य सुरक्षा व्यवस्था से छेड़छाड़ को अत्यंत गंभीरता से लिया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान