5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे कल, कहां किसकी बन रही सरकार?
नई दिल्ली । देश के चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे की तस्वीर 4 मई को साफ होगी। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को सामने आएंगे। ऐसे में पूरा देश ये जानने में उत्सुक है कि इन राज्यों में जनता का आशीर्वाद किस पार्टी को मिलेगा और किसे हार का सामना करना पड़ेगा।
किस राज्य में कितना मतदान
*पश्चिम बंगाल में 92.47 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। पहले चरण में 93.19 फीसदी मतदान हुआ जबकि दूसरे चरण में 91.66 फीसदी वोटिंग हुई।
*असम में इस बार 85.89 फीसदी से ज्यादा मतदान
*तमिलनाडु में 85 फीसदी से ज्यादा मतदान
*केरल में 78.27 फीसदी से ज्यादा मतदान
*पुडुचेरी में 89.87 फीसदी वोटिंग
ये खबर भी पढ़े : अलीगढ़ की धातु मूर्तियों को मिला GI टैग, यूपी ने 83 टैग के साथ देश में पहला स्थान बरकरार रखाकहां कितनी सीटें, बहुमत का आंकड़ा क्या?
*बंगाल- 294, बहुमत का आंकड़ा- 148
*असम- 126, बहुमत का आंकड़ा- 64
*तमिलनाडु-234, बहुमत का आंकड़ा- 118
*केरल- 140, बहुमत का आंकड़ा- 71
*पुडुचेरी-30, बहुमत का आंकड़ा- 16
क्या कह रहे एग्जिट पोल के सर्वे
पांच राज्यों के चुनाव में अगर किसी राज्य के चुनावी नतीजों पर सबकी नजरें हैं तो वो है, पश्चिम बंगाल। यहां ममता बनर्जी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है। एग्जिट पोल के सर्वे के मुताबिक, बंगाल में भी पहली बार बीजेपी सरकार बनाती दिख रही है। असम में बीजेपी सत्ता की हैट्रिक लगाती नजर आ रही है।इसके अलावा केरल में लेफ्ट का पत्ता साफ होने वाला है। तमिलनाडु में TVK यानी विजय की पार्टी की जीत होती दिख रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
