नहाने गए दो मासूम दोस्तों की डूबने से मौत, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ 

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा शहर के सुभाष नगर थाना क्षेत्र स्थित कुंवाड़ा खान इलाके में शनिवार को दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया। गर्मी से राहत पाने के लिए नाड़ी में नहाने गए दो मासूम दोस्त गहरे पानी में समा गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई और परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

जानकारी के अनुसार कुंवाड़ा खान क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी अब्बास (12) पुत्र जाकिर हुसैन और अल्तमस (14) पुत्र जब्बार मोहम्मद शनिवार दोपहर करीब दो बजे घर से नहाने के लिए निकले थे। दोनों बच्चे कुंवाड़ा खान की नाड़ी पर पहुंचे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह नाड़ी उनकी जिंदगी का आखिरी ठिकाना बन जाएगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बच्चे नाड़ी के गहरे हिस्से में चले गए और देखते ही देखते पानी में डूब गए। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे लोगों की नजर नाड़ी के बाहर पड़े बच्चों के कपड़ों और चप्पलों पर पड़ी। लोगों ने बच्चों को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका होते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही सुभाष नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब एक घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों बच्चों के शव पानी से बाहर निकाले गए। इसके बाद उन्हें तुरंत महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों और रिश्तेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। रोते-बिलखते परिजनों का दर्द देख वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। पुलिस ने दोनों शव अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाए, लेकिन परिजनों ने पोस्टमॉर्टम करवाने से इनकार कर दिया।

इसके बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए गए। सुभाष नगर थाने के हेड कॉन्स्टेबल राजेंद्र पाल ने बताया कि दोनों बच्चे नाड़ी में नहाने गए थे और गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रही है।

राजस्थान में बदला मौसम, 23 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जगह गिरे ओले ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में बदला मौसम, 23 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जगह गिरे ओले

हाई मास्ट लाइट से टकराकर पलटी स्लीपर बस, 13 यात्री घायल; पांच गंभीर रेफर ये खबर भी पढ़े : हाई मास्ट लाइट से टकराकर पलटी स्लीपर बस, 13 यात्री घायल; पांच गंभीर रेफर

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कोलंबिया ने डीआर कांगो को हराकर नॉकआउट में बनाई जगह, 76वें मिनट में आया निर्णायक गोल

न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी। डेनियल मुन्योज़ के दूसरे हाफ में किए गए निर्णायक गोल की बदौलत कोलंबिया ने फीफा विश्व कप 2026...
खेल 
कोलंबिया ने डीआर कांगो को हराकर नॉकआउट में बनाई जगह, 76वें मिनट में आया निर्णायक गोल

राजस्थान में प्री-मानसून बारिश का असर, जयपुर समेत 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश का दौर लगातार जारी है। बुधवार सुबह जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुककर...
राजस्थान 
राजस्थान में प्री-मानसून बारिश का असर, जयपुर समेत 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में कालबैशाखी का कहर, जलभराव और पेड़ गिरने से जनजीवन प्रभावित

कोलकाता। कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में असमय कालबैशाखी के कारण मंगलवार को जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा।...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में कालबैशाखी का कहर, जलभराव और पेड़ गिरने से जनजीवन प्रभावित

लखनऊ अग्निकांड: धुएं में घुल गई दोस्ती, राख हो गए सपने,सूरज और संयम की अधूरी कहानी

लखनऊ/कानपुर। राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में स्थित एक तीन मंजिला इमारत में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे प्रदेश को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ अग्निकांड: धुएं में घुल गई दोस्ती, राख हो गए सपने,सूरज और संयम की अधूरी कहानी

छत्तीसगढ़ की ग्राम पंचायतों में आज ग्राम सभा, आवास लाभार्थियों की सूची पर होगी चर्चा

रायपुर । छत्तीसगढ़ में आज बुधवार काे ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सभी...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ की ग्राम पंचायतों में आज ग्राम सभा, आवास लाभार्थियों की सूची पर होगी चर्चा

उत्तर प्रदेश

लखनऊ अग्निकांड: धुएं में घुल गई दोस्ती, राख हो गए सपने,सूरज और संयम की अधूरी कहानी

लखनऊ/कानपुर। राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में स्थित एक तीन मंजिला इमारत में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे प्रदेश को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ अग्निकांड: धुएं में घुल गई दोस्ती, राख हो गए सपने,सूरज और संयम की अधूरी कहानी

शाहजहांपुर : पुलिस ने गौकशी की तैयारी कर रहे दो वांछित आरोपित दबोचे, एक घायल

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के कांट थाना क्षेत्र में पुलिस और गौकशों के बीच हुई मुठभेड़ में...
उत्तर प्रदेश 
शाहजहांपुर :  पुलिस ने गौकशी की तैयारी कर रहे दो वांछित आरोपित दबोचे, एक घायल

अग्निवीर एयरफोर्स के लिए चयनित युवक की सड़क हादसे में मौत, आज ही जाना था ट्रेनिंग के लिए

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अछल्दा-फफूंद मार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में अग्निवीर एयरफोर्स के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अग्निवीर एयरफोर्स के लिए चयनित युवक की सड़क हादसे में मौत, आज ही जाना था ट्रेनिंग के लिए

मौसम की अनिश्चितता और वर्षा के बदलते स्वरूप को लेकर हर परिस्थिति के लिए तैयार रहें अधिकारी : मुख्यमंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के अंतर्गत आने वाले विभागों की विस्तृत समीक्षा करते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मौसम की अनिश्चितता और वर्षा के बदलते स्वरूप को लेकर हर परिस्थिति के लिए तैयार रहें अधिकारी : मुख्यमंत्री