जिलाधिकारी ने प्रेमधर पट्टी की रात्रि चौपाल में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित समाधान के दिये निर्देश

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

 प्रतापगढ़। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम की ग्राम पंचायत प्रेमधर पट्टी में आयोजित रात्रि चौपाल में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सुने तथा संबंधित अधिकारियों को उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए थे। जिलाधिकारी ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की। विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं, उनकी पात्रता, लाभ तथा आवेदन प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान आईसीडीएस विभाग की ओर से आयोजित गोद भराई कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी, प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों की शिकायतों और समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा जनता को योजनाओं का लाभ सरलता और सुगमता से उपलब्ध कराया जाए। रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम मोहन मीना, परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, डीसी एनआरएलएम देव कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

आफताब क्लब ने जीता प्लास्टिक बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का खिताब, विजेता टीम को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

तिलहर/शाहजहांपुर। तिलहर के बतलैया सोसाइटी ग्राउंड में आयोजित प्लास्टिक बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का फाइनल मुकाबला गुरुवार रात रोमांचक...
आफताब क्लब ने जीता प्लास्टिक बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का खिताब, विजेता टीम को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

सुभासपा के जिला महासचिव ने टीम संग गांवों में किया जनसंपर्क

   बदायूं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के निर्देश पर जिला महासचिव...
उत्तर प्रदेश 
सुभासपा के जिला महासचिव ने टीम संग गांवों में किया जनसंपर्क

मुंद्रा ड्रग्स मामले में ईडी की दिल्ली में छापेमारी, नाइट क्लबों में निवेश की जांच

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर 3,000 किलोग्राम मादक पदार्थ की खेप से जुड़े धनशोधन...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
मुंद्रा ड्रग्स मामले में ईडी की दिल्ली में छापेमारी, नाइट क्लबों में निवेश की जांच

गुरदासपुर: जमीनी विवाद के चलते व्यक्ति ने परिजनों की हत्या कर खुद की आत्महत्या

चंडीगढ़। पंजाब के सीमावर्ती जिला गुरदासपुर में जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने तीन परिजनों की गोली मारकर...
राज्य  पंजाब 
गुरदासपुर:  जमीनी विवाद के चलते व्यक्ति ने परिजनों की हत्या कर खुद की आत्महत्या

मुंबई में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न; रेड अलर्ट जारी

मुंबई। मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई शहरों में बुधवार को तड़के से हो रही भारी बारिश से कई इलाकों में...
महाराष्ट्र 
मुंबई में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न; रेड अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश

सुभासपा के जिला महासचिव ने टीम संग गांवों में किया जनसंपर्क

   बदायूं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के निर्देश पर जिला महासचिव...
उत्तर प्रदेश 
सुभासपा के जिला महासचिव ने टीम संग गांवों में किया जनसंपर्क

रिटायर्ड जिला जज ने शिक्षिकाओं को बताए प्रभावी शिक्षण के गुर

प्रतापगढ़। नगर स्थित जजेज गेस्ट हाउस में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मंगलवार को सेवानिवृत्त जिला जज एवं विधिक सलाहकार(राज्यपाल)...
उत्तर प्रदेश 
रिटायर्ड जिला जज ने शिक्षिकाओं को बताए प्रभावी शिक्षण के गुर

बोधि पथ कार्यशाला का हुआ शुभारंभ   

अंबेडकर नगर। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन) द्वारा जनपदवार आयोजित ग्रीष्मकालीन कार्यशाला ‘बोधि-पथ’ का उद्घाटन...
उत्तर प्रदेश 
बोधि पथ कार्यशाला का हुआ शुभारंभ   

ट्रांसफार्मर ब्लास्ट से मची तबाही, दुकानों सहित दर्ज़नो बाइकें जलकर ख़ाक

फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के ट्रांसफार्मर फटने से भीषण आग लग गई।...
उत्तर प्रदेश 
ट्रांसफार्मर ब्लास्ट से मची तबाही, दुकानों सहित दर्ज़नो बाइकें जलकर ख़ाक