मनचलों पर लगाम कसने सादी वर्दी में उतरी महिला पुलिसकर्मी, डिकॉय ऑपरेशन में पकड़े 5 मनचले

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

चित्तौड़गढ़। महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने शहर और निम्बाहेड़ा में डिकॉय ऑपरेशन चला कर महिलाओं व छात्राओं पर अश्लील टिप्पणियां और फब्तियां कसने वाले 5 मनचलों को गिरफ्तार किया है।

सादा वर्दी में तैनात महिला पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर कार्रवाई कर आरोपिताें को शांति भंग में गिरफ्तार किया है।

चितौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि डीजीपी राजस्थान के निर्देश पर महिला सुरक्षा को लेकर सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों व कॉलेजों के आस-पास डिकॉय ऑपरेशन चलाया गया।

सनसनीखेज़ खुलासा: पति ने पत्नी की हत्या कर लूट का रचा ड्रामा, गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : सनसनीखेज़ खुलासा: पति ने पत्नी की हत्या कर लूट का रचा ड्रामा, गिरफ्तार

एएसपी मुकुल शर्मा व डीएसपी बृजेश सिंह के सुपरविजन में सदर चित्तौड़गढ़, महिला थाना, कोतवाली चित्तौड़गढ़, कोतवाली निम्बाहेड़ा व कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की संयुक्त टीम गठित की गई।

सादा वर्दी में महिला पुलिस टीमों ने चित्तौड़गढ़ शहर व निम्बाहेड़ा कस्बे में भीड़भाड़ वाले इलाकों, रेलवे स्टेशन, स्कूल, कॉलेजों और पार्कों के पास निगरानी की।

रास्ते में आने-जाने वाली महिलाओं व बालिकाओं पर अश्लील इशारे कर फब्तियां कसने वाले मनचलों को मौके पर ही पकड़ा गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ में आरोपित गुस्से में आकर पुलिस जाब्ते से उलझने लगे और लड़ाई-झगड़े पर आमादा हो गए। इस पर पांचों को धारा 126-170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने शहर में सेगवा हाउसिंग बोर्ड निवासी अमित पुत्र प्रेम देसाई, चिकारड़ा हाल पड़नपोल निवासी नरेन्द्र पुत्र कालुराम तेली, निंबाहेड़ा कच्ची बस्ती निवासी शाहरूख पुत्र शहनवाज, इशाकाबाद निवासी अकील पुत्र चांद मोहम्मद तथा कच्ची बस्ती निवासी अजय पुत्र श्रीचन्द्र मराठा को गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम ने महिलाओं को आपात स्थिति में राजकॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड करने और महिला हेल्पलाइन 1090 समेत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। एसपी ने कहा कि आगे भी महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भाजपा का हर बूथ कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी: डिप्टी सीएम

बूथ कार्यकर्ता जनता और संगठन के बीच सबसे मजबूत कड़ी: डॉ. नीरज बोरा लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा का हर बूथ कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी: डिप्टी सीएम

ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक लगाने की मांग

   सहसवान। मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर के 38 भवनों के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण के आदेश को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य...
उत्तर प्रदेश 
ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक लगाने की मांग

मुंबई–अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए विद्युतीकरण कार्य ने पकड़ी रफ्तार

गोरखपुर। 508 किलोमीटर लंबे मुंबई–अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर सिविल निर्माण एवं ट्रैक बिछाने के कार्यों की तीव्र प्रगति के...
मुंबई–अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए विद्युतीकरण कार्य ने पकड़ी रफ्तार

पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न 

   बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की समीक्षा...
उत्तर प्रदेश 
पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न 

भूजल सप्ताह के तहत पहाड़पुर में रैली निकालकर बताया जल संरक्षण का महत्व

बदायूं। भूमि संरक्षण इकाई (कृषि विभाग) के तत्वाधान में बुधवार को ग्राम पहाड़पुर विकास खण्ड अम्बियापुर में भूजल सप्ताह के...