जयपुर में स्मार्ट सिटी रूफ टॉप फार्मिंग योजना को मिला जनसमर्थन

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय उद्यानिकी नवाचार एवं प्रशिक्षण संस्थान (आईएसआईटीसी), दुर्गापुरा, जयपुर द्वारा जयपुर नगर निगम क्षेत्र में घरों की छतों पर सब्जियों की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित ‘‘स्मार्ट सिटी रूफ टॉप फार्मिंग परियोजना’’ को जयपुरवासियों का जबरदस्त प्रतिसाद मिला है।

संस्थान द्वारा इस योजना के तहत 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। लेकिन योजना के प्रति नागरिकों के अत्यधिक उत्साह और अपेक्षा से कहीं अधिक प्राप्त आवेदनों के कारण केवल 7 दिनों में ही निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया।

ट्रक से टकराकर होटल में घुसी टेम्पो क्रूजर, तीन की मौत-नौ घायल ये खबर भी पढ़े : ट्रक से टकराकर होटल में घुसी टेम्पो क्रूजर, तीन की मौत-नौ घायल

इस परियोजना के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों के घरों की छतों पर रूफ टॉप फार्मिंग इकाइयों की स्थापना की जाएगी, जिससे शहरी क्षेत्रों में ताजी और जैविक सब्जियों के उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहर के निवासियों को स्वच्छ, हरी-भरी और आत्मनिर्भर जीवनशैली की ओर प्रेरित करना है।

राजस्थान: एनआईए का बड़ा एक्शन, अजमेर-नीमराना समेत 12 ठिकानों पर मारा छापा ये खबर भी पढ़े : राजस्थान: एनआईए का बड़ा एक्शन, अजमेर-नीमराना समेत 12 ठिकानों पर मारा छापा

जयपुर के नागरिकों में बढ़ती शहरी कृषि के प्रति जागरूकता और उत्साह यह दर्शाता है कि लोग अब पर्यावरण संरक्षण, जैविक उत्पादन और स्वास्थ्यप्रद जीवनशैली के प्रति अधिक संवेदनशील हो रहे हैं।

राजस्थान में मौसम ने ली अचानक करवट, 20 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में मौसम ने ली अचानक करवट, 20 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट

उल्लेखनीय है कि निर्धारित संख्या में आवेदन प्राप्त होने के कारण अब 8 अक्टूबर से स्मार्ट सिटी रूफ टॉप फार्मिंग परियोजना के नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। संस्थान ने नागरिकों से आग्रह किया है कि जो लोग इस बार आवेदन नहीं कर पाए, वे आगामी चरण की सूचना पर ध्यान दें, ताकि वे भविष्य में इस योजना का लाभ उठा सकें।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

 अपने किचन गार्डन में कैसे उगाएं शाही जीरा? 

शाही जीरा: बाजारों में फलों और सब्जियों में बढ़ती मिलावट को देखते हुए अधिकतर लोग अपने घरों में किचन गार्डन...
खेती-बाड़ी 
 अपने किचन गार्डन में कैसे उगाएं शाही जीरा? 

इस राज्य में अब 24 घंटे दुकानें खोल सकेंगे दुकानदार

हिमाचल प्रदेश  : देर रात तक दुकानदारी करने की इच्छा रखने वाले तमाम दुकानदारों के लिए एक बहुत अच्छी खबर...
कारोबार 
इस राज्य में अब 24 घंटे दुकानें खोल सकेंगे दुकानदार

 बना लें कच्चे आम का छुन्दा, सालभर कर सकते हैं स्टोर

कच्चे आम का चटनी  : कच्चे आम की चटनी हो चाहे लौंजी ये रेसिपीज़ स्वाद में बेहद लाजवाब लगती हैं।...
खाना पकाना 
 बना लें कच्चे आम का छुन्दा, सालभर कर सकते हैं स्टोर

बॉक्स ऑफिस पर 'बंदर' का निकला दम

'बंदर' : 'बंदर' को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं, लेकिन इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कोई खास उछाल...
मनोरंजन 
बॉक्स ऑफिस पर 'बंदर' का निकला दम

 जन्म प्रमाण पत्र बनवाने गया था लेकिन विभाग ने बना दिया मृत्यु प्रमाण पत्र 

कानपुर: युग जैसे-जैसे डिजिटल हो रहा है वैसे-वैसे विभागों के सॉफ्टवेयर भी अपडेट हो रहे हैं, लेकिन इस बदलते डिजिटल...
विचार मित्र 
 जन्म प्रमाण पत्र बनवाने गया था लेकिन विभाग ने बना दिया मृत्यु प्रमाण पत्र 

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न, अंतिम दिन 75.94 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 32,679 सिपाही नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित तीन दिवसीय लिखित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न, अंतिम दिन 75.94 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

डीजीपी राजीव कृष्ण ने आईपीएस प्रशिक्षु अधिकारियों को दिए सफल पुलिसिंग के मंत्र, बोले- "आप नौकरी नहीं, सेवा में हैं"

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 77वें रेगुलर रिक्रूटमेंट (2023-24 बैच) के यूपी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीजीपी राजीव कृष्ण ने आईपीएस प्रशिक्षु अधिकारियों को दिए सफल पुलिसिंग के मंत्र, बोले- "आप नौकरी नहीं, सेवा में हैं"

एलडीए की सख्त कार्रवाई: कृष्णा नगर में अवैध निर्माण में सांठगांठ पर सुपरवाइजर निलंबित

लखनऊ। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बुधवार को अवैध निर्माण के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सुपरवाइजर...
उत्तर प्रदेश 
एलडीए की सख्त कार्रवाई: कृष्णा नगर में अवैध निर्माण में सांठगांठ पर सुपरवाइजर निलंबित