प्राध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2022 में डमी कैंडिडेट बैठाने का आरोपी आरपीएससी लिपिक गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखने के लिए पूरी तरह जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है।

आयोग की आंतरिक सतर्कता के चलते प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022 में डमी कैंडिडेट बैठाने के मामले में आयोग सचिव ने एफआईआर दर्ज करवाई, जिसके बाद एसओजी ने आयोग के ही एक लिपिक को गिरफ्तार कर लिया है।

आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने 25 फरवरी 2025 को जयपुर स्थित एसओजी थाने में अभ्यर्थी राजेश कुमार मीणा के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज करवाया।

अभ्यर्थी राजेश कुमार मीणा ने प्राध्यापक स्कूल शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा 2022 में (रोल नंबर 730447) से इतिहास विषय की परीक्षा के दौरान उपस्थिति पत्रक पर अपनी फोटो के स्थान पर डमी कैंडिडेट की फोटो जनरेट की थी।

अजमेर: 13.06 लाख के जाली नोट बरामदगी मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर ये खबर भी पढ़े : अजमेर: 13.06 लाख के जाली नोट बरामदगी मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

आरोपी ने हस्ताक्षर और जन्म तिथि में भी हेरफेर कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इस धोखाधड़ी के दम पर उसने मुख्य चयन सूची में 569वीं रैंक भी हासिल कर ली थी, जिसे आयोग ने समय रहते पकड़ लिया।

आयोग प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए इनपुट के आधार पर एसओजी ने कार्यवाही करते हुए आयोग में ही कार्यरत लिपिक मानसिंह मीणा निवासी-सोप, तहसील- नादोती, जिला करौली को गिरफ्तार किया है।

जांच में खुलासा हुआ कि मानसिंह और अभ्यर्थी राजेश कुमार मीणा परिचित हैं एवं मानसिंह ने इस अपराध में सहयोग किया है । मानसिंह मीणा ने 10 नवंबर 2020 को आयोग में कनिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यग्रहण किया था।

इन केंद्रों पर हुई थी परीक्षा......
आरोपी ने इन दो केंद्रों पर डमी अभ्यर्थी से परीक्षा दिलवाई थी
17 अक्टूबर 2022 को लर्निंग स्टेप स्कूल, सत्येन्द्र काॅलोनी, ईएसआई हाॅस्पिटल के पास, सोडाला, जयपुर (सामान्य ज्ञान विषय)।

18 अक्टूबर 2022 को राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चरण नदी-।।, नदी का फाटक, बेनाड़ रोड, जयपुर (इतिहास विषय)।

आयोग सचिव ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि यह सीधे तौर पर राजस्थान लोक सेवा आयोग की परीक्षा की शुचिता को खण्डित करने एवं धोखाधड़ी का प्रकरण है।

आयोग ने साक्ष्य के रूप में अभ्यर्थी की मूल ओएमआर शीट, उपस्थिति पत्रक और आवेदन पत्र सहित कुल 13 महत्वपूर्ण दस्तावेज फरवरी 2025 में ही एसओजी को सौंप दिए थे।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120-बी और राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी थी।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ग्लोबल मार्केट में तेजी के संकेत, वॉल स्ट्रीट की बढ़त से एशियाई बाजारों में खरीदारी

अमेरिकी बाजार पिछले सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स, एसएंडपी 500 और नैस्डेक में तेजी दर्ज की...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट में तेजी के संकेत, वॉल स्ट्रीट की बढ़त से एशियाई बाजारों में खरीदारी

पश्चिम बंगाल में शिक्षकों के समान वितरण की नई व्यवस्था, जीरो एनरोलमेंट स्कूलों से होंगे तबादले

शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के समान वितरण के लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की। शून्य नामांकन वाले स्कूलों...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में शिक्षकों के समान वितरण की नई व्यवस्था, जीरो एनरोलमेंट स्कूलों से होंगे तबादले

पुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले; जोधपुर को मिला नया पुलिस आयुक्त

राजस्थान सरकार ने 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए। अंशुमान भोमिया बने जोधपुर के नए पुलिस आयुक्त। शरत कविराज को...
राजस्थान 
पुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले; जोधपुर को मिला नया पुलिस आयुक्त

राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, 18 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का येलो अलर्ट

राजस्थान में बुधवार से मानसून की गतिविधियां बढ़ने के आसार। 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी। अलवर में...
राजस्थान 
राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, 18 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का येलो अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून पड़ा सुस्त, जुलाई में बढ़ी गर्मी; 21 जिलों में आज हल्की बारिश के आसार

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ते ही गर्मी ने फिर से जोर पकड़ लिया है। प्रदेश के...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून पड़ा सुस्त, जुलाई में बढ़ी गर्मी; 21 जिलों में आज हल्की बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश

चित्रकूट मंडी घोटाले में ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, ₹8 करोड़ गबन के दो मुख्य आरोपी अफसर गिरफ्तार

लखनऊ/चित्रकूट। चित्रकूट जनपद के कर्वी स्थित विशिष्ट मंडी परिषद के निर्माण कार्य में लगभग 8 करोड़ रुपये से अधिक के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चित्रकूट मंडी घोटाले में ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, ₹8 करोड़ गबन के दो मुख्य आरोपी अफसर गिरफ्तार

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना से शकुंतला देवी बनीं स्वरोजगार की मिसाल, शुरू की डेयरी

प्रयागराज। केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में संचालित नंदनी...
उत्तर प्रदेश 
मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना से शकुंतला देवी बनीं स्वरोजगार की मिसाल, शुरू की डेयरी

मुंडन में गया था परिवार, पीछे से घर साफ, पीजीआई पुलिस ने 4 शातिर चोर दबोचे, 20 लाख के जेवर बरामद

लखनऊ। पीजीआई थाना पुलिस ने बंद मकानों में चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुंडन में गया था परिवार, पीछे से घर साफ, पीजीआई पुलिस ने 4 शातिर चोर दबोचे, 20 लाख के जेवर बरामद

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

लखनऊ। रहीमाबाद थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी