फोन टेपिंग मामला: राज्य सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा दिल्ली पुलिस ही करेगी जांच..हम भी सहयोग करेंगे

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत फोन टेपिंग मामले में राज्य सरकार ने शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट में कहा है कि इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस ही करेेगी और वे भी इसमें सहयोग करेंगे। पूर्व सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा की याचिका पर सुनवाई के दौरान राज्य की ओर से एएजी शिवमंगल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने अधिकारिक तौर पर इस मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से जांच करने संबंधी मुकदमा को वापस ले लिया है। ऐसे में उन्हें इस केस में दिल्ली पुलिस की ओर से जांच करने पर कोई भी आपत्ति नहीं है और वह भी उन्हें सहयोग करेगी। वहीं दिल्ली पुलिस की ओर से सीनियर एडवोकेट संजय जैन ने कहा कि मामले की परिस्थितियों में बदलाव हो गया है। ऐसे में इस पिटिशन में सुनवाई के लिए कुछ नहीं रहा है। इस मामले में उन्हें जांच कार्रवाई आगे करनी है, इसलिए जल्द सुनवाई की जाए। अदालत ने राज्य सरकार व दिल्ली पुलिस की दलीलें सुनने के बाद मामले की सुनवाई 14 नवंबर को तय की। गौरतलब है कि इस मामले में गजेन्द्र सिंह शेखावत ने पूर्व सीएम गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा के खिलाफ मार्च 2021 में एफआईआर दर्ज करवाई थी। इस मामले में लोकेश शर्मा ने उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। मामले में लोकेश शर्मा की गिरफ्तारी पर अदालत ने रोक लगा रखी है।

उच्च न्यायालय के आदेश से स्थिति हुई स्पष्ट : राजेश्वर सिंह राज्य निर्वाचन आयुक्त ये खबर भी पढ़े : उच्च न्यायालय के आदेश से स्थिति हुई स्पष्ट : राजेश्वर सिंह राज्य निर्वाचन आयुक्त

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, आज 25 जिलों में तेज बारिश की संभावना

जयपुर। बंगाल की खाड़ी में बने मजबूत मौसमी तंत्र के असर से राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने...
राजस्थान 
राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, आज 25 जिलों में तेज बारिश की संभावना

टोंक में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस और टैक्सी की टक्कर में चालक की मौत, 7 घायल

टोंक। जिले के मालपुरा थाना क्षेत्र में जयपुर-भीलवाड़ा स्टेट हाईवे पर अविकानगर टोल प्लाजा के पास रोडवेज बस और टैक्सी...
राजस्थान 
टोंक में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस और टैक्सी की टक्कर में चालक की मौत, 7 घायल

पश्चिम मेदिनीपुर: नशे के खिलाफ प्रदर्शन, लाठी-डंडों के साथ सड़क पर उतरीं महिलाएं

पश्चिम मेदिनीपुर। जिले के बेलदा थाना क्षेत्र के देउली अस्पताल रोड इलाके में कथित रूप से मादक पदार्थ और शराब...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम मेदिनीपुर: नशे के खिलाफ प्रदर्शन, लाठी-डंडों के साथ सड़क पर उतरीं महिलाएं

पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

कोलकाता। पूरे पश्चिम बंगाल में मंगलवार को मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, शुभमन गिल कप्तान; सारांश जैन को पहली बार मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की...
खेल 
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, शुभमन गिल कप्तान; सारांश जैन को पहली बार मौका

उत्तर प्रदेश

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: गुजरात से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मौत

कानपुर। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में गुजरात से घर लौट रहे दो चचेरे भाइयों...
उत्तर प्रदेश 
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: गुजरात से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मौत

अगामी तीन घंटे के मध्य प्रयागराज सहित 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी....

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद सहित 11 जिलों में आगामी तीन घंटे के मध्य बारिश की संभावना है। यह...
उत्तर प्रदेश 
अगामी तीन घंटे के मध्य प्रयागराज सहित 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी....

उप्र: समय से हुईं पॉलिटेक्निक परीक्षाएं और अब परिणाम भी घोषित

लखनऊ। प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने पॉलिटेक्निक की सेमेस्टर, वार्षिक विशेष बैक पेपर परीक्षा मई और जून-2026 का परिणाम...
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र: समय से हुईं पॉलिटेक्निक परीक्षाएं और अब परिणाम भी घोषित

उप्र: अनुसूचित जाति जनजाति के 1.39 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं मिली आर्थिक सहायता

-योगी सरकार का लगातार प्रयास, आर्थिक अभाव किसी भी मेधावी विद्यार्थी की शिक्षा में न बने बाधा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र:  अनुसूचित जाति जनजाति के 1.39 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं मिली आर्थिक सहायता