अपहरण कर युवक की पीट-पीटकर हत्या, कुएं में फेंका शव, पांच गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पाली। राजस्थान के बालोतरा जिले में एक युवक के अपहरण, निर्मम हत्या और शव को कुएं में फेंकने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। हत्या की इस वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया।

वहीं, छोटे भाई के लापता होने के सदमे में बड़े भाई द्वारा आत्महत्या किए जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पाली जिले के जेतपुर थानाधिकारी अरुण कुमार के अनुसार मृतक सुरेश उर्फ बचिया बालोतरा जिले के समदड़ी थाना क्षेत्र स्थित बामसनी गांव का निवासी था और सिवाना क्षेत्र में मजदूरी करता था।

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी....  ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी....

15 अप्रैल को वीर बापजी मंदिर के पास सुरेश का ईश्वर भील से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते आरोपी लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे।

23 अप्रैल की शाम सुरेश को देवड़ा गांव की सरहद में रेलवे फाटक के पास आरोपियों ने घेर लिया। पहले उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, फिर उसका अपहरण कर सुनसान स्थान पर ले जाया गया, जहां पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई।

हत्या के बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए शव को पहले बाइक और फिर ईको वैन के जरिए कई किलोमीटर दूर पाली जिले के जेतपुर थाना क्षेत्र के राणा गांव ले गए और शव को एक कुएं में फेंक दिया।

2 मई को सूचना मिलने पर जेतपुर (पाली) और समदड़ी (बालोतरा) पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शाम करीब 6 बजे कुएं से शव बाहर निकलवाया। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

इधर, सुरेश के लापता होने के बाद परिवार लगातार उसकी तलाश में जुटा था। छोटे भाई के गायब होने से मानसिक तनाव और गहरे सदमे में आए बड़े भाई ने 27 अप्रैल को ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। एक ही परिवार के दो बेटों की मौत से गांव में शोक की लहर फैल गई है।

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में खाखरलाई गांव निवासी किशनाराम (27) पुत्र बालकराम, गणपतराम (31) पुत्र बालकराम, टीकमराम (27) पुत्र भोलाराम, जगदीश (31) पुत्र पूनमाराम तथा हिंगाराम (18) पुत्र पांचाराम शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शहडोल: कुएं में गिरा 8 साल का मासूम, मौत से मचा कोहराम

मध्य प्रदेश: शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मैकी में दर्दनाक हादसा हो गया। खेलते समय एक आठ...
मध्य प्रदेश 
शहडोल: कुएं में गिरा 8 साल का मासूम, मौत से मचा कोहराम

सुनाम के भरूर में खूनी खेल, रॉड से हमला कर दोस्त की हत्या

पंजाब: सुनाम के पास स्थित गांव भरूर में बीती रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां...
राष्ट्रीय  पंजाब 
सुनाम के भरूर में खूनी खेल, रॉड से हमला कर दोस्त की हत्या

बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

यूपी: यूपी के बुलंदशहर जिले स्थित सलेमपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां...
उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

फिरोज़ाबाद। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय मिलन स्थली, मोढ़ा पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी...
उत्तर प्रदेश 
कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

पीएम आवास में 6.32 लाख पात्र परिवार वंचित, जल जीवन मिशन की 72 प्रतिशत योजनाएं अधूरी : कैग

रांची। झारखंड में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और वित्तीय प्रबंधन को लेकर भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
पीएम आवास में 6.32 लाख पात्र परिवार वंचित, जल जीवन मिशन की 72 प्रतिशत योजनाएं अधूरी : कैग

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

यूपी: यूपी के बुलंदशहर जिले स्थित सलेमपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां...
उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

फिरोज़ाबाद। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय मिलन स्थली, मोढ़ा पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी...
उत्तर प्रदेश 
कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव

नित्य पूजन, यज्ञ और धार्मिक आयोजनों के सफल संचालन की जिम्मेदारी आचार्य इंद्र देव मिश्र को सौंपी गई
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव

श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक; जिलेवासियों की सुख-शांति की मांगी कामना

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास के पावन अवसर पर पुलिस लाइन परिसर स्थित जीर्णोद्धारित एवं सौंदर्यीकृत भव्य राधा-कृष्ण/शिव मंदिर...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक; जिलेवासियों की सुख-शांति की मांगी कामना