राज्यपाल ने स्वामी ब्रह्मानंद महाराज विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कार्यक्रम में भाग लिया
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने संभाजी नगर स्थित स्वामी ब्रह्मानंद महाराज विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को खूब पढ़ने और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र भी प्रदान किए।
बाद में वह ब्रह्मानंद सरस्वती महाराज संस्थान पीठ भी गए और संतों से आशीर्वाद लिया। संभाजी नगर में उन्होंने स्थानीय कार्यक्रमों में भी भाग लिया।
राज्यपाल बागडे ने सावित्रीबाई फुले जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत कार्यालय सावंगी में सावित्रीबाई फुले अभ्यास केंद्रों का भी लोकार्पण किया। उन्होंने सावित्री बाई फुले को याद करते हुए उन्हें नमन किया। बाद में उन्होंने नारी शिक्षा के लिए किए उनके क्रांतिकारी कार्यों से प्रेरणा लेने का आह्वान करते इन अभ्यास केंद्रों के जरिए शिक्षा के प्रभावी प्रसार पर जोर दिया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
