ईंट भट्टों, लाइब्रेरी और मकान में पकड़ी बिजली चोरी, छापेमारी कर 22.84 लाख का लगाया जुर्माना

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जयपुर डिस्कॉम की सतर्कता शाखा ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आगरा रोड स्थित कानोता और पुराना घाट क्षेत्र में छह स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी।

जांच में ईंट भट्टों, एक लाइब्रेरी और एक आवासीय परिसर में अवैध रूप से बिजली उपयोग किए जाने का खुलासा हुआ। डिस्कॉम ने सभी मामलों में कुल 22 लाख 84 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि कार्रवाई सहायक अभियंता सतर्कता उपासना सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम ने कानोता उपखंड क्षेत्र के गोपाल नगर, देवा की ढाणी और दूदावाला में संचालित चार ईंट भट्टों की जांच की।

विश्वास की नई वर्दी: डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में बदली राजस्थान पुलिस की तस्वीर ये खबर भी पढ़े : विश्वास की नई वर्दी: डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में बदली राजस्थान पुलिस की तस्वीर

जांच के दौरान सामने आया कि ईंट भट्टों पर ट्रांसफॉर्मर की बुशिंग से अवैध केबल जोड़कर सीधे बिजली चोरी की जा रही थी। इस तरीके से लंबे समय से बिजली उपयोग किए जाने की आशंका जताई गई है। डिस्कॉम ने संबंधित उपभोक्ताओं पर कुल 13 लाख 77 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।

कार्रवाई के दौरान कानोता के गणपति नगर स्थित एक आवासीय परिसर में भी बिजली चोरी पकड़ी गई। यहां सर्विस केबल में कट लगाकर अवैध तार सीधे एमसीबी से जोड़ा गया था। इस मामले में उपभोक्ता पर 1 लाख 3 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।

सबसे चौंकाने वाला मामला पालड़ी मीणा क्षेत्र के श्रीरानी नगर में सामने आया, जहां एक लाइब्रेरी में मीटर की आउटगोइंग को फ्री कर अतिरिक्त केबल सीधे निगम के एलटी पोल से जोड़ रखी थी। इसी अवैध बिजली से लाइब्रेरी संचालित करने के साथ भवन निर्माण और वाटर टैंकर सप्लाई का काम भी किया जा रहा था।

डिस्कॉम अधिकारियों के अनुसार इस तरीके से निगम को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा था। मामले में 8 लाख 1 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जयपुर डिस्कॉम ने साफ किया है कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि अवैध बिजली उपयोग की जानकारी तुरंत डिस्कॉम को दें, ताकि विद्युत व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वालों पर कार्रवाई की जा सके।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कलेक्ट्रेट सभागार में होटल, रेस्तरां व कोचिंग सेंटर और मेडिकल कॉलेज में अग्नि काण्ड रोकने को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन  

   फिरोजाबाद,कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होटल, कोचिंग सेंटर, रेस्तरां मालिकों और मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और मुख्य...
कलेक्ट्रेट सभागार में होटल, रेस्तरां व कोचिंग सेंटर और मेडिकल कॉलेज में अग्नि काण्ड रोकने को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन  

मोरारी बापू की कथा में पहुंचे सीएम धामी, स्वामी चिदानन्द ने दिया आध्यात्मिक संदेश

980वीं श्रीराम कथा का भव्य समापन, हरिद्वार। परम पवित्र सप्तपुरी देवभूमि हरिद्वार की पुण्यधरा रामनाम के दिव्य रस, संतों की...
उत्तराखंड 
मोरारी बापू की कथा में पहुंचे सीएम धामी, स्वामी चिदानन्द ने दिया आध्यात्मिक संदेश

बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

नौ वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों का वास्तविक श्रेय बिजली कर्मचारियों एवं इंजीनियरों को, लेकिन आज भी उत्पीड़न :...
उत्तर प्रदेश 
बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

वेनेजुएला में ऑपरेशन एमिस्टेड पूरा, भारतीय सेना की वापसी शुरू हुई

भारत ने भयानक भूकंप के बाद वेनेजुएला को भेजी मानवीय सहायता  नई दिल्ली। अपने मानवीय सहायता और आपदा राहत मिशन...
राष्ट्रीय 
वेनेजुएला में ऑपरेशन एमिस्टेड पूरा, भारतीय सेना की वापसी शुरू हुई

विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

दीवारों और पैकेटों में छिपाए मिले 1.62 करोड़ रुपये नकद लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के एक...
उत्तर प्रदेश 
विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

उत्तर प्रदेश

बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

नौ वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों का वास्तविक श्रेय बिजली कर्मचारियों एवं इंजीनियरों को, लेकिन आज भी उत्पीड़न :...
उत्तर प्रदेश 
बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

दीवारों और पैकेटों में छिपाए मिले 1.62 करोड़ रुपये नकद लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के एक...
उत्तर प्रदेश 
विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

एपीजे विश्वविद्यालय में बीटेक दाखिले की काउंसलिंग, 14 अभ्यर्थियों को मिली सीट

कश्मीरी माइग्रेंट और एनआरआई की हुई काउंसलिंग लखनऊ। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में बुधवार को बीटेक पाठ्यक्रम में...
उत्तर प्रदेश 
एपीजे विश्वविद्यालय में बीटेक दाखिले की काउंसलिंग, 14 अभ्यर्थियों को मिली सीट