पन्ना: निर्माणाधीन कुआं धंसने से दर्दनाक हादसा, भारी मलबे से 5 शव बरामद, एक लापता 

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

 पन्ना: जिले के अजयगढ़ क्षेत्र के बीहरपुवा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब निर्माणाधीन कुआं अचानक धंस गया. इस हादसे में काम कर रहे छह लोग मिट्टी के भारी मलबे के नीचे दब गए. जिससे 5 लोगों की मौत हो गई.

जबकि एक अभी भी लापता है. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए जानकारी के अनुसार बीहरपुवा गांव में कुछ लोगों द्वारा एक निजी कुएं का निर्माण कार्य कराया जा रहा था.

'वेस्ट टू आर्ट' थीम से सजेगा जयपुर, शहर के तीन प्रवेश मार्गों पर बनेंगे सांस्कृतिक स्वागत द्वार ये खबर भी पढ़े : 'वेस्ट टू आर्ट' थीम से सजेगा जयपुर, शहर के तीन प्रवेश मार्गों पर बनेंगे सांस्कृतिक स्वागत द्वार

मजदूर और स्थानीय लोग कुएं की खुदाई और निर्माण कार्य में लगे हुए थे. इसी दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया और कुएं के अंदर मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए. देखते ही देखते पूरा इलाका चीख-पुकार से भर गया.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए. राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया. जेसीबी मशीनों की मदद से मिट्टी हटाने का काम तेज गति से शुरू हुआ.

इसके साथ ही ग्रामीण भी अपने स्तर पर बचाव कार्य में जुट गए. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अब तक पांच लोगों के शव कुएं के मलबे से बाहर निकाले जा चुके हैं. वहीं, एक व्यक्ति अभी भी लापता बताया जा रहा है, जिसकी तलाश लगातार जारी है.

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मिट्टी का दबाव अधिक होने और अचानक धंसाव के कारण यह बड़ा हादसा हुआ. हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ग्रामीणों में गहरा आक्रोश भी देखा जा रहा है. उनका आरोप है कि कुएं के निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई, जिसके कारण यह दर्दनाक घटना हुई. जिला प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं.

अधिकारियों ने कहा है कि यदि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

साथ ही भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए सुरक्षा मानकों की समीक्षा भी की जाएगी. फिलहाल मौके पर एनडीआरएफ और स्थानीय बचाव दल की टीमें लगातार मलबा हटाने और लापता व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई हैं.

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गाजियाबाद-हापुड़ में हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा

गजियाबाद। उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा की धूम है। प्रशासनिक मशीनरी कानून व्यवस्था बनाते हुए कांवड़ियों की सुरक्षित यात्रा के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 गाजियाबाद-हापुड़ में हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा

उरुवा में गूंजा संदेश,,बेटी-बेटा एक समान, तिरंगा देश की शान.......

शुभ मुहूर्त में नारियल फोड़कर व दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ शुभारंभ
उत्तर प्रदेश 
उरुवा में गूंजा संदेश,,बेटी-बेटा एक समान, तिरंगा देश की शान.......

एटा में रोडवेज बस व टेंपो की आमने-सामने टक्कर,दो की मौत

घायलों के हाल-चाल लेने सीओ सदर कृतिका सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंची और घटना के संबंध में भी जानकारी ली
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एटा में रोडवेज बस व टेंपो की आमने-सामने टक्कर,दो की मौत

13 करोड़ की सड़क पहली बरसात में ही हुई जर्जर, चार माह में उखड़ गया देवीगंज बाईपास

कौशाम्बी। जिले में करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से तैयार कराया गया देवीगंज बाईपास पहली ही बरसात में...