पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा फर्जी निर्यात व मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार

ईडी ने कई ठिकानों पर की छापेमारी, फर्जी निर्यात मामले में अरोड़ा से जुड़ी 157 करोड़ की संपत्तियां अटैच

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

सीएम भगवंत मान बोले-भाजपा और ईडी के आगे नहीं झुकेगा पंजाब

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के उद्योग, निवेश प्रोत्साहन और बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ कथित मनी लॉन्ड्रिंग, फर्जी निर्यात और विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर दिया। ईडी की टीमों ने चंडीगढ़, दिल्ली, गुरुग्राम और पंजाब के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान चंडीगढ़ के सेक्टर-2 स्थित मंत्री आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और पुलिस ने इलाके को सील कर दिया।

ईडी की कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी संजीव अरोड़ा के समर्थन में उतर आई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कार्रवाई को राजनीतिक करार दिया। उन्होंने कहा कि एक साल में तीसरी बार और एक महीने में दूसरी बार ईडी ने अरोड़ा के ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। मान ने कहा कि पंजाब किसी भी दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है। 

फिरोजपुर में हेरोइन, नशीली गोलियां व 39 जिंदा कारतूस बरामद, तीन गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : फिरोजपुर में हेरोइन, नशीली गोलियां व 39 जिंदा कारतूस बरामद, तीन गिरफ्तार

सूत्रों के अनुसार, ईडी की करीब 20 सदस्यीय टीम आठ वाहनों में पहुंची थी। जांच एजेंसी ने संजीव अरोड़ा के सरकारी आवास, कार्यालय और उनके परिवार से जुड़ी कंपनी ‘हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड’ के परिसरों सहित कुल कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के बाद अरोड़ा को हिरासत में ले लिया गया।

स्वास्थ्य एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में योग की अहम भूमिका : राज्यपाल कटारिया ये खबर भी पढ़े : स्वास्थ्य एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में योग की अहम भूमिका : राज्यपाल कटारिया

ईडी का आरोप है कि कंपनी के जरिए 100 करोड़ रुपये से अधिक के मोबाइल फोन की फर्जी जीएसटी खरीद दिखाई गई। जांच एजेंसी के अनुसार, दिल्ली की कई शेल कंपनियों से नकली खरीद बिल तैयार कर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी), जीएसटी रिफंड और ड्यूटी ड्रॉबैक का गलत फायदा उठाया गया। इसके बाद कथित तौर पर दुबई के जरिए अवैध धन को ‘राउंड ट्रिपिंग’ कर भारत वापस लाया गया, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचा।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बढ़ा घमासान, किसान संगठनों ने खोला देशव्यापी मोर्चा ये खबर भी पढ़े : भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बढ़ा घमासान, किसान संगठनों ने खोला देशव्यापी मोर्चा

ईडी ने इस मामले में बड़ी वित्तीय कार्रवाई करते हुए हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड और उससे जुड़ी संस्थाओं के बैंक खातों तथा अचल संपत्तियों को भी अस्थायी रूप से अटैच कर दिया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, 157.12 करोड़ रुपये के कथित फर्जी निर्यात से जुड़े मामले में यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) और आयकर अधिनियम के तहत की गई है।

संबंधित बैंक खातों और संपत्तियों को 180 दिनों के लिए फ्रीज किया गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि कुल कथित निर्यात में से 102.50 करोड़ रुपये के लेनदेन केवल दो यूएई आधारित संस्थाओं के माध्यम से किए गए। ईडी को संदेह है कि इन लेनदेन का इस्तेमाल अवैध धन प्रवाह और विदेशी मुद्रा नियमों के उल्लंघन के लिए किया गया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में फायर स्टेशन बनाने की दिशा पर बड़ा कदम

वाराणसी । काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने अपने विशाल कैंपस में एक समर्पित फायर स्टेशन बनाने की दिशा में बड़ा...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय  परिसर में फायर स्टेशन बनाने की दिशा पर बड़ा कदम

65वीं राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मप्र के देव मीणा ने रचा इतिहास

भोपाल। ओड़िशा के भुवनेश्वर शहर में बुधवार से शुरू हुई 65वीं राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के प्रथम दिवस सायंकालीन...
मध्य प्रदेश 
65वीं राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मप्र के देव मीणा ने रचा इतिहास

मॉक ड्रिल के दौरान अलार्म बजने से ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीजो में मचा हड़कम्प

  फिरोजाबाद, प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद जनपद के प्रशासन द्वारा स्वशासी राज्य चिकित्सा...
मॉक ड्रिल के दौरान अलार्म बजने से ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीजो में मचा हड़कम्प

उत्तर प्रदेश

वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में फायर स्टेशन बनाने की दिशा पर बड़ा कदम

वाराणसी । काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने अपने विशाल कैंपस में एक समर्पित फायर स्टेशन बनाने की दिशा में बड़ा...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय  परिसर में फायर स्टेशन बनाने की दिशा पर बड़ा कदम

मुरादाबाद में सीनियर एवं अंडर-23 वर्ग के क्रिकेट खिलाड़ियों के चयन ट्रायल 26 जून को

मुरादाबाद । डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद (डीएसए) के सचिव व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता एडवोकेट ने बुधवार को बताया...
खेल  उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद में सीनियर एवं अंडर-23 वर्ग के क्रिकेट खिलाड़ियों के चयन ट्रायल 26 जून को

यूपी में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चरः सीएम योगी

- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- भारत में सेफ्टी, स्टेबिलिटी एवं स्पीड का थ्री-एस मॉडल बना यूपी
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चरः सीएम योगी