पंजाब के मुख्यमंत्री छह मई से करेंगे सिख धार्मिक स्थलों की शुक्राना यात्रा

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि विधानसभा में 13 अप्रैल को पारित किए गए ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम-2026’ के कानून का रूप लिए जाने के बाद ऐतिहासिक सिख धार्मिक स्थलों की शुक्राना यात्रा करेंगे। यह यात्रा छह मई से शुरू होगी।

पंजाब विधानसभा में शुक्रवार को एक दिवसीय विधानसभा सत्र के दौरान पार्टी की चीफ व्हीप प्रो. बलजिंद्र कौर ने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि 13 अप्रैल को पंजाब विधानसभा में ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम-2026’ पास किया गया। सरकार की तरफ से इसे राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को भेजा गया। राज्यपाल की तरफ से एक सप्ताह के भीतर इसे मंजूरी प्रदान कर दी गई। बलजिंद्र कौर ने यह कानून बनने पर सदन में आभार प्रस्ताव पेश किया।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसका समर्थन करते हुए कहा कि वाहेगुरू यह सेवा उनके पास से ली है। इसके लिए वह वाहेगुरू का आभार व्यक्त करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कानून बनने के बाद कई संगठन उनके पास सम्मान करने के लिए आग लेकिन उन्होंने स्वीकार नहीं किया। यह कानून गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वालों के खिलाफ बनाया गया है। कुछ लोग इसके बारे में गलत प्रचार कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री बताया कि छह मई से यह यात्रा आनंदपुर साहिब से शुरू होगी। इसके बाद 9 मई तक यह यात्रा अकाल तख्त साहिब, तख्त श्री दमदमा साहिब, मस्तुआणा साहिब, गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब होते हुए फतेहगढ़ साहिब में समाप्त होगी। मुख्यमंत्री के बाद विधानसभा स्पीकर ने पांच बार सदन में जैकारे छोड़े और इसके बाद आभार प्रस्ताव पारित कर दिया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी का शिकंजा और कसा, चंपत राय समेत तीन शीर्ष पदाधिकारियों से 4 घंटे पूछताछ

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच तेज हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी का शिकंजा और कसा, चंपत राय समेत तीन शीर्ष पदाधिकारियों से 4 घंटे पूछताछ

वेनेजुएला में चमत्कारी बचाव: 8 दिन तक मलबे में फंसा रहा सुरक्षा गार्ड, जिंदा निकाला गया

कराकास। वेनेजुएला में 24 जून को आए दो विनाशकारी भूकंपों के आठ दिन बाद एक ऐसा चमत्कार देखने को मिला,...
अंतर्राष्ट्रीय 
वेनेजुएला में चमत्कारी बचाव: 8 दिन तक मलबे में फंसा रहा सुरक्षा गार्ड, जिंदा निकाला गया

 पायलट के केबिन का शीशा टूटते ही भड़के लोग

ट्रेन पर पत्थ:सोशल मीडिया पर एक खतरनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला चलती लोकल ट्रेन...
विचार मित्र 
 पायलट के केबिन का शीशा टूटते ही भड़के लोग

नीट यूजी परीक्षा को जी की तरह कई चरणों में कराने की सिफारिश

नीट एग्जाम : क्या नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानीनीट यूजी परीक्षा भी जी की तरह कई फेज में और...
शिक्षा-रोजगार 
नीट यूजी परीक्षा को जी की तरह कई चरणों में कराने की सिफारिश

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने परिवार के कारोबार का बचाव किया, कहा- बच्चों करना पड़ता है जांच का सामना

वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को अपने परिवार के कारोबार का बचाव किया। उन्होंने कहा कि उनके राष्ट्रपति बनने...
अंतर्राष्ट्रीय 
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने परिवार के कारोबार का बचाव किया, कहा- बच्चों करना पड़ता है जांच का सामना

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी का शिकंजा और कसा, चंपत राय समेत तीन शीर्ष पदाधिकारियों से 4 घंटे पूछताछ

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच तेज हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी का शिकंजा और कसा, चंपत राय समेत तीन शीर्ष पदाधिकारियों से 4 घंटे पूछताछ

सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

प्रतागपढ़। मुख्य विकास अधिकरी डा0 राममोहन मीना की अध्यक्षता में मा0 सांसद/विधायक गण के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्बन्धित कार्यदायी...
उत्तर प्रदेश 
सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेना आवश्यक: समिति 
उत्तर प्रदेश 
ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग