केंद्र सरकार का राहत पैकेज पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के साथ मजाक : राहुल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

चंडीगढ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए दिए गए राहत पैकेज को नाकाफी करार देते हुए सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने इसे पंजाब के लोगों के साथ अन्याय बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की है एक व्यापक राहत पैकेज तुरंत जारी करें। राहुल गांधी हाल ही में पंजाब दौरे पर आए थे। राहुल गांधी के रावी पार गांवों में नहीं जाने को लेकर सियासत गरमाई हुई है। 

पंजाब पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देकर उन्हें पाकिस्तान की सीमा से सटे गांवों में जाने से रोक दिया था। सोमवार को राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि मुझे पूरा विश्वास है कि लोग एक बार फिर पंजाब को खड़ा करेंगे उन्हें बस सहारे और मजबूती की जरूरत है। उन्होंने 10 मिनट का वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें लोगों से हुई उनकी बातचीत शामिल है। राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि पंजाब को बाढ़ की वजह से लगभग 20 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। 

बंदी सिंहों की रिहाई और पंजाब मुद्दों पर जत्थेदार ने सरकार से उठाई सख्त मांग ये खबर भी पढ़े : बंदी सिंहों की रिहाई और पंजाब मुद्दों पर जत्थेदार ने सरकार से उठाई सख्त मांग

ऐसे में प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1600 करोड़ का प्रारंभिक राहत पैकेज पंजाब के लोगों के साथ अन्याय है। लाखों घर उजड़ गए, 4 लाख एकड़ से ज्यादा की फसल बर्बाद हो गई और बड़ी संख्या में जानवर बह गए हैं। फिर भी पंजाब के लोगों ने अद्भुत हिम्मत और जज्बा दिखाया है। 

फिरोजपुर-फाजिल्का मार्ग पर भीषण हादसा, ट्राले से टकराई पिकअप, 8 लोगों की मौत ये खबर भी पढ़े : फिरोजपुर-फाजिल्का मार्ग पर भीषण हादसा, ट्राले से टकराई पिकअप, 8 लोगों की मौत

उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि वे एक बार फिर पंजाब को खड़ा करेंगे, उन्हें बस सहारे और मजबूती की जरूरत है। मैं प्रधानमंत्री से फिर से आग्रह करता हूं कि तुरंत एक व्यापक राहत पैकेज जारी करें।

प्रधानमंत्री ने पंजाब में सड़क दुर्घटना पर जताया शोक, मुआवजे की घोषणा ये खबर भी पढ़े : प्रधानमंत्री ने पंजाब में सड़क दुर्घटना पर जताया शोक, मुआवजे की घोषणा

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ा पहला कमर्शियल विमान

नोएडा: 25 साल से जिस सपने का इंतजार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोग कर रहे थे, वह आखिरकार सोमवार को...
राष्ट्रीय 
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ा पहला कमर्शियल विमान

सिविल सेवा प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सोमवार को सिविल सेवा प्रारंभिक (Prelims) परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए...
शिक्षा-रोजगार 
सिविल सेवा प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी

भारत बनाम श्रीलंका मुकाबले ने पार की रोमांच की हदें

भारत और श्रीलंका : भारत और श्रीलंका के बीच ट्राई सीरीज का मुकाबला जबरदस्त रोमांच से भरपूर रहा। पहले तो...
खेल 
भारत बनाम श्रीलंका मुकाबले ने पार की रोमांच की हदें

ईरान से डील के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया 

"स्ट्रेट ऑफ होर्मुज : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज ईरान के साथ जंग को खत्म करने का ऐलान किया।...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान से डील के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया 

आज का राशिफल 16 जून 2026 : आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

मेष   दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में  मेहनत रंग ला सकती है और वरिष्ठ अधिकारियों से वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 16 जून 2026 : आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

उत्तर प्रदेश

डिजिटल बैंकिंग वित्तीय सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम : प्रो. विनय कुमार पाठक

कानपुर। बैंकिंग संस्थाएं देश की आर्थिक प्रगति और वित्तीय समावेशन की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। ओईएफ क्षेत्र में इंडियन ओवरसीज बैंक...
उत्तर प्रदेश 
डिजिटल बैंकिंग वित्तीय सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम : प्रो. विनय कुमार पाठक

श्री पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिवस के दिन ठंडाई प्रसादी का  वितरण समापन हुआ

हाथरस। भारत विकास परिषद, संस्कार शाखा ,हाथरस द्वारा पिछले 1 महीने से पुरुषोत्तम मास में चल रही प्याऊ सेवा का...
उत्तर प्रदेश 
श्री पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिवस के दिन ठंडाई प्रसादी का  वितरण समापन हुआ

बदायूं: ज्ञान, अनुशासन और समर्पण की मिसाल हैं सुबूर सर 

बदायूं। हाफ़िज़ सिद्दीक़ इस्लामिया इंटर कॉलेज, बदायूं के वरिष्ठ शिक्षक एवं पूर्व कार्यवाहक प्रधानाचार्य अब्दुल सुबूर ख़ां ने अपने लगभग...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं: ज्ञान, अनुशासन और समर्पण की मिसाल हैं सुबूर सर 

संविदा कर्मियों की मौतों पर संघर्ष समिति ने जताई गहरी चिंता 

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने भीषण गर्मी के दौरान प्रदेश में लगातार बढ़ रहे विद्युत फाल्ट,दुर्घटनाओं तथा संविदा...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों की मौतों पर संघर्ष समिति ने जताई गहरी चिंता