एसआईआर में सीएम रेखा गुप्ता, पूर्व सीएम केजरीवाल समेत 31,63,930 को नोटिस

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। दिल्ली विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत 31,63,930 नोटिस तैयार कर भेजे गए हैं।उल्लेखनीय है कि एसआईआर के बाद मतदाता सूची से कुल 47,56,722 नाम हटाए गए थे, जिनको अब नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसके लिए दिल्ली चुनाव आयोग विशेष कैंप लगा रहा है।

आयोग ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (एसी-14 शालीमार बाग की मतदाता) को दिए नोटिस को लेकर स्थिति स्पष्ट किया। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान उनका नाम विसंगति / नो-मैपिंग की सूची में पाए जाने के बाद यह नोटिस जारी हुआ था। हालांकि तथ्यों और दस्तावेजों के सत्यापन के बादनिर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) ने उनकी प्रविष्टि को वैध कर दिया है।

दुनिया संकट में भी भारत सुरक्षित: मुख्तार अब्बास नकवी ये खबर भी पढ़े : दुनिया संकट में भी भारत सुरक्षित: मुख्तार अब्बास नकवी

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) शालीमारबाग कार्यालय ने आज एक नोट स्पष्ट किया है कि यह एसआईआर के तहत एक सामान्य प्रक्रिया है। जिन मतदाताओं के गणना फॉर्म अंतिम गहन पुनरीक्षण वाली मतदाता सूची से लिंक नहीं हो पाए, उन्हें चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार नोटिस जारी कर दस्तावेज सत्यापन किया जा रहा है। प्रक्रिया के तहत बूथ लेवल अधिकारी द्वारा फील्ड वेरिफिकेशन किया गया। तथ्यों और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ईआरओ ने उनकी प्रविष्टि को वैध कर दिया है। उनका नाम 4 नवंबर 2026 को प्रकाशित होने वाली एसी-14 (शालीमार बाग) की अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।

इस तरह दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार को नोटिस जारी होने की खबरों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विधानसभा क्षेत्र-40 (नई दिल्ली) ने प्रेस नोट जारी किया है।

प्रेस नोट के अनुसार, एसआईआर के दौरान अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार के सदस्य, जो एसी-40 नई दिल्ली में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं, की प्रविष्टियां 'नो मैपिंग' की सूची में पाई गईं। यह पहचान उनके द्वारा जमा किए गए गणना फॉर्म में दिए गए विवरण के आधार पर हुई।

प्रेस नोट में कहा गया है कि केजरीवाल और उनके परिवार द्वारा जमा किए गए गणना फॉर्म में वह पूरी जानकारी नहीं थी, जिससे उनका लिंक अंतिम पुनरीक्षण वाली मतदाता सूची से स्थापित हो सके।दिल्ली चुनाव अधिकारी ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि अंतिम पुनरीक्षण वाली मतदाता सूची नाम जुड़वाने के लिए विशेष 20 और 27 को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के सभी मतदान केंद्र स्थानों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान