चौथे दिन भी जारी छात्र प्रदर्शन, IIT निदेशक के इस्तीफे की मांग तेज

छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद भड़का आक्रोश

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

छात्रों ने कहा- दो महीने में दूसरी और एक साल में 4 मौतें आम बात नहीं

मुंबई। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), बॉम्बे में बीटेक छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद चौथे दिन भी छात्र संगठनों ने आईआईटी बॉम्बे में विरोध प्रदर्शन जारी रखा और संस्थान के निदेशक के इस्तीफे की मांग की।  

मुंबई यूनिवर्सिटी की छात्रा सना ने सोमवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि वह इंग्लिश लिटरेचर से मास्टर की एक स्टूडेंट हूं। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन को लेकर हमारी मांग वही है, जो हमने पहले रखी थी। एक छात्र की जो इंस्टीट्यूशन हत्या की गई है, इसको लेकर हमने संबंधित सभी लोगों, प्रोफेसरों की माफीनामा और रेजिनेशन की मांग है।

Mumbai: डालमिया कॉलेज में हिंदी दिवस और शिक्षक सम्मान का संगम!  ये खबर भी पढ़े : Mumbai: डालमिया कॉलेज में हिंदी दिवस और शिक्षक सम्मान का संगम!

उन्होंने कहा कि एक ही वर्ष में 4 छात्रों की मौत आम बात नहीं है। इसको लेकर हमने सिस्टम में बदलाव, माफीनामा और इन चीजों को लेकर जवाबदेही की मांग है। सना ने कहा कि यह पिछले 2 माह में छात्रों की आत्महत्या का यह दूसरा मामला है।

सना ने बताया कि पिछले एक वर्ष में जिन चार छात्रों ने आत्महत्या की है, उनमें से 3 दलित थे। ऐसे में यह भी एक जांच का विषय है कि क्या इन छात्रों को उनके कास्ट के आधार पर उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा था। अगर छात्रों या यूनिवर्सिटी के फैकल्टी की ओर से ऐसी चीजें की जा रही हैं, तो यह बेहद की शर्मनाक घटना है। इसकी जांच होनी चाहिए।

आईआईटी बॉम्बे में छात्र की आत्महत्या की घटना को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर ने कहा है कि वह इस्तीफा दे देंगे, लेकिन अभी तक उन्होंने दिया नहीं है। सना ने कहा कि जब तक हम यह नहीं देख लेते कि संस्थान के निदेशक ने इस्तीफा दे दिया है, तब तक यह प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। इस प्रकार की घटनाओं को लेकर आगे भी इसी तरह छात्र संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट का रुख बना हुआ है। कीमत में बदलाव...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक

ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से पर्यटन क्षेत्र को 52.67 अरब रुपये का नुकसान

काठमांडू। नेपाल में बाढ़ और उसके बाद हुए भूस्खलन से देश के पर्यटन क्षेत्र को 52 अरब 67 करोड़ 45...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से पर्यटन क्षेत्र को 52.67 अरब रुपये का नुकसान

हिसार के होटलों में पुलिस की रेड, 22 लड़कियां और 19 लड़के मिले

हिसार। मॉडल टाउन स्थित शीशमहल वाली गली में होटल राज और होटल 999 में पुलिस ने रेड कर देह व्यापार...
हरियाणा 
हिसार के होटलों में पुलिस की रेड, 22 लड़कियां और 19 लड़के मिले

राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू, जैसलमेर में पारा 40.5 डिग्री

जयपुर। राजस्थान से मानसून की विदाई का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया। बीकानेर संभाग के सभी जिलों के...
राजस्थान 
राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू, जैसलमेर में पारा 40.5 डिग्री

उत्तर प्रदेश

पीएम आवास के लिए अन्य जातियों को बना दिया अनुसूचित

सोनभद्र। सरकार गरीबों और पात्रों को जहाँ प्रधानमंत्री आवास देकर पक्का छत उपलब्ध करा रही है, वहीं इस अति महत्वाकांक्षी...
उत्तर प्रदेश 
पीएम आवास के लिए अन्य जातियों को बना दिया अनुसूचित

सीतापुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

ओपी राजभर के बयान पर बृजभूषण का पलटवार

अयोध्या। पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने हनुमानगढ़ी का दौरा किया और मंत्री ओम प्रकाश राजभर के उत्तर प्रदेश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ओपी राजभर के बयान पर बृजभूषण का पलटवार

राहुल गांधी मानहानि केस में 29 सितंबर को सुनवाई

सुल्तानपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राहुल गांधी मानहानि केस में 29 सितंबर को सुनवाई