कसारा रूट पर सितंबर से दौड़ेंगी 15 डिब्बों वाली लोकल ट्रेन

यह विस्तार सितंबर से चरणबद्ध तरीके से शुरू हो जाएगा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

इससे हर लोकल में 800 से 900 यात्रियों की अतिरिक्त क्षमता में इजाफा होगा

मुंबई। कसारा रूट के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। मध्य रेलवे ने सीएसएमटी-कसारा मार्ग की 15 से 20 उपनगरीय लोकल ट्रेनों को 12 डिब्बों से बढ़ाकर 15 डिब्बों में बदलने की योजना बनाई है। यह विस्तार सितंबर से चरणबद्ध तरीके से शुरू हो जाएगा। इससे हर लोकल में 800 से 900 यात्रियों की अतिरिक्त क्षमता में इजाफा होगा।

कसारा रूट पर प्रतिदिन भीड़भाड़ और जान जोखिम में डालकर लाखों लोग सफर करते हैं। ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बा बढ़ने से कसारा, शाहपुर, आसनगांव और टिटवाला क्षेत्र से मुंबई आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। पिछले कुछ वर्षों में टिटवाला, आसनगांव, शाहपुर और कसारा क्षेत्र में तेजी से नई आवासीय बस्तियां विकसित हुई हैं। किफायती आवास के कारण यहां रहने वालों की संख्या बढ़ी है। मुंबई आने-जाने वाले यात्रियों का दबाव भी लगातार बढ़ा है। लेकिन लोकल ट्रेनों की क्षमता में अपेक्षित वृद्धि नहीं होने से भीड़ गंभीर समस्या बनी हुई है। इस वजह से कई दिनों से 15 डिब्बों वाली लोकल की मांग की जा रही है। मध्य रेलवे ने सोमवार से सीएसएमटी-अंबरनाथ, कल्याण, बदलापुर और कर्जत मार्ग की 10 लोकल सेवाओं को 15 डिब्बों में परिवर्तित किया है। यात्रियों से सकारात्मक प्रतिसाद मिला है। अब यह सुविधा कसारा रूट पर भी उपलब्ध कराई जाएगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार चयनित 12 डिब्बों वाली लोकल ट्रेनों को 15 डिब्बों में बदलने के लिए तकनीकी और परिचालन तैयारियां अंतिम चरण में हैं। संशोधित समय-सारिणी जल्द जारी की जाएगी।

Mumbai: संत ज्ञानेश्वर महाराज की 750वीं जयंती पर डाक विभाग ने जारी किया 'माई स्टैम्प' ये खबर भी पढ़े : Mumbai: संत ज्ञानेश्वर महाराज की 750वीं जयंती पर डाक विभाग ने जारी किया 'माई स्टैम्प'

मध्य रेलवे के अनुसार 15 डिब्बों वाली प्रत्येक लोकल में करीब 800 से 900 अतिरिक्त यात्री सफर कर सकेंगे, जिससे पीक आवर्स की भीड़ कम होगी। वर्तमान में सीएसएमटी-कसारा मार्ग पर प्रतिदिन 152, सीएसएमटी-कल्याण पर 299 और सीएसएमटी-ठाणे के बीच 201 लोकल सेवाएं संचालित होती हैं। मध्य रेलवे ने पहली बार 16 अक्टूबर 2012 को 15 डिब्बों वाली 16 लोकल सेवाएं शुरू की थी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सीएम मोहन यादव का आलीराजपुर दौरा आज, किसानों से संवाद और विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गुरुवार को आलीराजपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे यहां "कृषक...
मध्य प्रदेश 
सीएम मोहन यादव का आलीराजपुर दौरा आज, किसानों से संवाद और विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

नेपाल ने रचा इतिहास, भारत-बांग्लादेश में बिजली निर्यात से 18.76 अरब का शुद्ध लाभ

काठमांडू। नेपाल विद्युत प्राधिकरण ने पिछले वित्तीय वर्ष में पहली बार पूरे 12 महीनों तक बिजली का निर्यात किया। इस...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल ने रचा इतिहास, भारत-बांग्लादेश में बिजली निर्यात से 18.76 अरब का शुद्ध लाभ

नीट विवाद पर सरकार ने बदली रणनीति, बढ़ते आंदोलन के दबाव में तेज हुई राजनीतिक हलचल

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने लंबे समय से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से अस्पताल पहुंचकर...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
नीट विवाद पर सरकार ने बदली रणनीति, बढ़ते आंदोलन के दबाव में तेज हुई राजनीतिक हलचल

सिरसागंज के वन्दना गार्डन में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सम्पन्न

फिरोजाबाद, सिरसागंज के वन्दना गार्डन पर भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया  भाजपासिरसागंज...
उत्तर प्रदेश 
सिरसागंज के वन्दना गार्डन में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सम्पन्न

असम में बाढ़ का कहर: 11 जिलों की 6.53 लाख आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या पहुंची 44

गुवाहाटी। असम में लगातार बरसात की वजह से बाढ़ के हालात बेहद गंभीर हो गये हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का कहर: 11 जिलों की 6.53 लाख आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या पहुंची 44

उत्तर प्रदेश

सिरसागंज के वन्दना गार्डन में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सम्पन्न

फिरोजाबाद, सिरसागंज के वन्दना गार्डन पर भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया  भाजपासिरसागंज...
उत्तर प्रदेश 
सिरसागंज के वन्दना गार्डन में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सम्पन्न

ग्रामीणों की सुविधा के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर टौंस नदी पर तत्काल नाव की व्यवस्था, आवागमन हुआ सुगम

पुल के डूब जाने से स्कूली बच्चों, किसानों एवं ग्रामीणों को दैनिक आवश्यक कार्यों के लिए लगभग 5 से 6...
उत्तर प्रदेश 
ग्रामीणों की सुविधा के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर टौंस नदी पर तत्काल नाव की व्यवस्था, आवागमन हुआ सुगम

झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र के बिरगुवां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई।...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

कौशाम्बी। जिले के महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक, टेवा ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल...
उत्तर प्रदेश 
84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान