दिल्ली में आज भी 16 मेट्रो स्टेशन बंद, DMRC का बड़ा फैसला, इंटरचेंज सुविधा जारी

यह व्यवस्था आज सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक लागू रहेगी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

यह फैसला राजधानी में जारी विरोध-प्रदर्शनों और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया गया माना जा रहा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने गुरुवार को एक बार फिर बड़ा कदम उठाते हुए 16 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी हैं। डीएमआरसी के अनुसार, यह व्यवस्था आज सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक लागू रहेगी। हालांकि, ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा और प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर यात्रियों को ट्रेन बदलने की सुविधा मिलती रहेगी।

हालांकि डीएमआरसी ने स्टेशन बंद करने का आधिकारिक कारण नहीं बताया है, लेकिन यह फैसला राजधानी में जारी विरोध-प्रदर्शनों और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया गया माना जा रहा है।

"हर बात में अदालत को मत घसीटिए" :  दिल्ली हाईकोर्ट  ये खबर भी पढ़े : "हर बात में अदालत को मत घसीटिए" : दिल्ली हाईकोर्ट

इन 16 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद

लोक कल्याण मार्ग
राजीव चौक
पटेल चौक
रामकृष्ण आश्रम मार्ग
बाराखंभा रोड
सुप्रीम कोर्ट
सेवा तीर्थ
जनपथ
मंडी हाउस
सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
आईटीओ
दिल्ली गेट
इंद्रप्रस्थ
खान मार्केट
जोर बाग
शिवाजी स्टेडियम
इन स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा जारी

डीएमआरसी ने स्पष्ट किया है कि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यानी यात्री इन स्टेशनों पर एक लाइन से दूसरी लाइन में ट्रेन बदल सकेंगे, लेकिन स्टेशन से बाहर निकलने या अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।

यात्रियों को दी गई सलाह

डीएमआरसी ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपने रूट की जानकारी जांचने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है। जिन स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद हैं, वहां ट्रेनें नहीं रुकेंगी और सीधे अगले स्टेशन तक जाएंगी।

बुधवार को भी बंद रहे थे स्टेशन

इससे पहले बुधवार को भी सुरक्षा कारणों से यही 16 मेट्रो स्टेशन कई घंटों तक बंद रहे थे। सुबह करीब 9 बजे से शाम 6:34 बजे तक स्टेशनों पर प्रवेश और निकास रोक दिया गया था। इस दौरान ट्रेनों का संचालन जारी रहा, लेकिन वे बंद स्टेशनों पर नहीं रुकीं।

हजारों यात्रियों को हुई परेशानी

स्टेशन बंद होने से हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग अपने निर्धारित स्टेशन पर नहीं उतर सके और उन्हें आगे उतरकर सड़क मार्ग से वापस जाना पड़ा। सरकारी दफ्तरों, अदालतों, कॉलेजों और निजी कार्यालयों में आने-जाने वाले लोगों पर इसका सबसे अधिक असर पड़ा।

ऑटो और कैब का बढ़ा किराया

स्टेशन बंद होने के कारण ऑटो, ई-रिक्शा और कैब की मांग अचानक बढ़ गई। यात्रियों ने आरोप लगाया कि सामान्य 30–40 रुपये के किराये की जगह 100–150 रुपये तक वसूले गए। वहीं ऑनलाइन कैब सेवाओं में सर्ज प्राइसिंग के कारण किराया कई गुना बढ़ गया और कई लोगों को लंबे समय तक वाहन का इंतजार करना पड़ा।

यह लगातार चौथा दिन है जब राजधानी में विरोध-प्रदर्शनों के चलते मेट्रो सेवाएं प्रभावित हुई हैं। डीएमआरसी ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे यात्रा से पहले आधिकारिक अपडेट अवश्य देख लें।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सीएम मोहन यादव का आलीराजपुर दौरा आज, किसानों से संवाद और विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गुरुवार को आलीराजपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे यहां "कृषक...
मध्य प्रदेश 
सीएम मोहन यादव का आलीराजपुर दौरा आज, किसानों से संवाद और विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

नेपाल ने रचा इतिहास, भारत-बांग्लादेश में बिजली निर्यात से 18.76 अरब का शुद्ध लाभ

काठमांडू। नेपाल विद्युत प्राधिकरण ने पिछले वित्तीय वर्ष में पहली बार पूरे 12 महीनों तक बिजली का निर्यात किया। इस...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल ने रचा इतिहास, भारत-बांग्लादेश में बिजली निर्यात से 18.76 अरब का शुद्ध लाभ

नीट विवाद पर सरकार ने बदली रणनीति, बढ़ते आंदोलन के दबाव में तेज हुई राजनीतिक हलचल

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने लंबे समय से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से अस्पताल पहुंचकर...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
नीट विवाद पर सरकार ने बदली रणनीति, बढ़ते आंदोलन के दबाव में तेज हुई राजनीतिक हलचल

सिरसागंज के वन्दना गार्डन में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सम्पन्न

फिरोजाबाद, सिरसागंज के वन्दना गार्डन पर भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया  भाजपासिरसागंज...
उत्तर प्रदेश 
सिरसागंज के वन्दना गार्डन में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सम्पन्न

असम में बाढ़ का कहर: 11 जिलों की 6.53 लाख आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या पहुंची 44

गुवाहाटी। असम में लगातार बरसात की वजह से बाढ़ के हालात बेहद गंभीर हो गये हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का कहर: 11 जिलों की 6.53 लाख आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या पहुंची 44

उत्तर प्रदेश

सिरसागंज के वन्दना गार्डन में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सम्पन्न

फिरोजाबाद, सिरसागंज के वन्दना गार्डन पर भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया  भाजपासिरसागंज...
उत्तर प्रदेश 
सिरसागंज के वन्दना गार्डन में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सम्पन्न

ग्रामीणों की सुविधा के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर टौंस नदी पर तत्काल नाव की व्यवस्था, आवागमन हुआ सुगम

पुल के डूब जाने से स्कूली बच्चों, किसानों एवं ग्रामीणों को दैनिक आवश्यक कार्यों के लिए लगभग 5 से 6...
उत्तर प्रदेश 
ग्रामीणों की सुविधा के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर टौंस नदी पर तत्काल नाव की व्यवस्था, आवागमन हुआ सुगम

झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र के बिरगुवां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई।...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

कौशाम्बी। जिले के महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक, टेवा ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल...
उत्तर प्रदेश 
84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान