मुख्यमंत्री शिंदे के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर मुंबई के पूर्व मेयर दत्ता दलवी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री शिंदे के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर मुंबई के पूर्व मेयर दत्ता दलवी गिरफ्तार

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने शिवसेना (यूबीटी) के नेता एवं मुंबई के पूर्व मेयर दत्ता दलवी को बुधवार सुबह गिरफ्तार किया। पुलिस की टीम दत्ता दलवी को आज कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। पुलिस के अनुसार दत्ता दलवी को विक्रोली स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है। दत्ता दलवी पर रविवार को भांडुप में कोंकण विभाग की बैठक में मुख्यमंत्री शिंदे के विरुद्ध अभद्र भाषा प्रयोग करने का आरोप है। पुलिस दत्ता दलवी से पूछताछ कर रही है।

उल्लेखनीय है कि शिवसेना में फूट के बाद ठाकरे और शिंदे गुट के बीच टकराव बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच पिछले सप्ताह शिंदे समूह की ओर से मुख्यमंत्री शिंदे को हिंदू हृदय सम्राट बताते हुए एक बैनर लगाया गया था। इसका जोरदार विरोध उद्धव ठाकरे समूह की ओर से किया गया था। दत्ता दलवी ने रविवार को भांडुप में आयोजित कोंकण विभाग की बैठक में मुख्यमंत्री को हिंदू हृदय सम्राट बताए जाने का विरोध किया था और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए  छत्तीसगढ़ में मतदान 17 काे  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ में मतदान 17 काे
रायपुर ।में नगरीय निकाय चुनाव संपन्न हाेने के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कल सोमवार 17 फरवरी काे मतदान...
केजरीवाल ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ में हुई मौत पर जताया दुख
अनियंत्रित डीसीएम बिजली पोल तोड़ते हुए तालाब में घुसी, आधा दर्जन गांवों में छाया अंधेरा
त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने स्वामी अधोक्षजानन्द से लिया आशीर्वाद
महाशिवरात्रि को महाकुम्भ का आखिरी स्नान
इसरो के प्रतिष्ठित अंतरिक्ष वैज्ञानिक प्रोफेसर आर. मनिका वासगाम (91 वर्ष) का निधन
बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन आज, 17 लाख नवसाक्षर होंगे परीक्षा में शामिल