जबलपुर: नाजिया इलाही खान पर जीरो एफआईआर दर्ज, पैगंबर पर कथित टिप्पणी को लेकर कार्रवाई

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जबलपुर। स्वयं को 'सनातनी मुस्लिम' बताने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नाजिया इलाही खान के खिलाफ जबलपुर के हनुमानताल थाने में मध्य प्रदेश की पहली जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। पैगंबर मोहम्मद साहब पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समाज और अधिवक्ताओं में लगातार रोष प्रगट किया जा रहा था।

इसके पूर्व शहर के कई थानों में मुस्लिम समाज द्वारा प्रदर्शन किया गया था। इसके साथ ही जिला अधिवक्ता संघ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वकीलों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद एसपी सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर हनुमानताल थाना पुलिस ने देर रात मामला दर्ज किया।

उल्लेखनीय है कि नाजिया इलाही खान के खिलाफ कथित विवादित टिप्पणी को लेकर मुंबई, भिवंडी, कल्याण, बरेली और मुरादाबाद सहित देश के कई शहरों में भी मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

विवाद बढ़ने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने भी स्पष्ट किया है कि नाजिया का पार्टी से कोई संबंध नहीं है, जबकि वह सोशल मीडिया पर स्वयं को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़ा बताती रही हैं।

वहीं नाजिया इलाही खान ने अपने बचाव में कहा है कि उनके नाम से वायरल हो रहा वीडियो एआई की मदद से तैयार किया गया है और उसमें की गई बातें उनकी नहीं हैं।

जबलपुर के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कथित घटना मध्य प्रदेश के अधिकार क्षेत्र की नहीं है, इसलिए नियमानुसार जीरो एफआईआर दर्ज कर प्रकरण को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित राज्य की पुलिस को भेजा जाएगा।

भिंड सड़क हादसे में यूपी के 8 मजदूरों की मौत, सीएम ने मुआवजे का किया ऐलान ये खबर भी पढ़े : भिंड सड़क हादसे में यूपी के 8 मजदूरों की मौत, सीएम ने मुआवजे का किया ऐलान

महाकौशल लॉ एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता अंकुर चौधरी ने बताया कि चार दिन पहले हनुमानताल थाने में शिकायत दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर अधिवक्ताओं ने एसपी कार्यालय का घेराव किया। उनका कहना है कि विरोध के बाद देर रात एफआईआर दर्ज की गई।

फिलहाल जबलपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की आगे की जांच संबंधित क्षेत्र की पुलिस द्वारा की जाएगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

धमतरी में हाईवे सर्विलेंस टीम सक्रिय, ब्लैक स्पॉट पर रहेगी नजर

धमतरी। धमतरी में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हाईवे सर्विलेंस टीम...
छत्तीसगढ़ 
धमतरी में हाईवे सर्विलेंस टीम सक्रिय, ब्लैक स्पॉट पर रहेगी नजर

स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सैना रोड पर गुरुवार को दो स्कूली बसों की...
उत्तर प्रदेश 
स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

सिविल अस्पताल: चोकिंग की शिकार महिला की बची जान

लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय में आज शाम चिकित्सकीय तत्परता, त्वरित निर्णय और टीमवर्क का एक चमत्कारिक सराहनीय...

जापान संग रिश्तों को नई उड़ान देगा यूपी, लखनऊ में लिखा जाएगा महा अध्याय

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उद्योग से लेकर कृषि, हेल्थकेयर व एमएसएमई तक बनेगी रणनीति लखनऊ। उत्तर प्रदेश और जापान के...
उत्तर प्रदेश 
जापान संग रिश्तों को नई उड़ान देगा यूपी, लखनऊ में लिखा जाएगा महा अध्याय