उज्जैनः नगर निगम ने खड़े हनुमान की मूर्ति हटाने को आईआईटी इंदौर से मांगी मदद

सिंहस्थ-2028 से पहले सड़क चौड़ीकरण की जद में आया प्राचीन मंदिर, विशेषज्ञ करेंगे मूर्ति की जांच

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

उज्जैन। ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच एक प्राचीन हनुमान मूर्ति को सुरक्षित स्थानांतरित करने की प्रशासनिक अथक परिश्रम और कवायद लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। अति प्राचीन खड़े हनुमान मंदिर को हटाना नगर निगम और जिला प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। अब हनुमान जी की मूर्ति को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए आईआईटी इंदौर की विशेषज्ञ टीम से मदद मांगी गई है।

दरअसल, उज्जैन शहर में कंठाल चौराहा से छत्री चौक तक जारी सड़क चौड़ीकरण की जद में आए प्राचीन खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के लिए पिछले छह दिनों से प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद मूर्ति अपनी जगह से हिल नहीं सकी है। क्रेन और अन्य साधनों के इस्तेमाल के बाद भी जब प्रतिमा को हटाना संभव नहीं हुआ तो नगर निगम ने आईआईटी इंदौर की विशेषज्ञ टीम को उज्जैन बुलाया।

उज्जैनः जलती चिता से मानव मांस खाने वाली किन्नर अघोरी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : उज्जैनः जलती चिता से मानव मांस खाने वाली किन्नर अघोरी गिरफ्तार

बेसाल्ट पत्थर से बनी परमार कालीन मूर्ति को बिना नुकसान पहुंचाए हटाने के लिए बुधवार को उज्जैन पहुंची आईआईटी की टीम आधुनिक उपकरणों से मूर्ति की गहराई की जांच कर रही है, ताकि आस्था और तकनीक दोनों का सम्मान करते हुए आगे का फैसला लिया जा सके। अब मंदिर पर लगातार भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। बुधवार को भी सुबह से ही देर शाम लंबी कतारें देखी गईं।

उज्जैन नगर निगम कमिश्नर अभिलाष मिश्रा ने कहा कि आईआईटी इंदौर के विशेषज्ञों की टीम को पुजारी के अनुरोध पर बुलाया गया था। मूर्ति को दूसरी जगह ले जाने की प्रक्रिया और तारीख अब विशेषज्ञों की रिपोर्ट के बाद ही तय की जाएगी। हम यह पता लगा रहे हैं कि क्या मूर्ति को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित रूप से हटाया जा सकता है?

आईआईटी इंदौर के विशेषज्ञों की टीम ने खास उपकरणों का इस्तेमाल करके मूर्ति की गहराई और आसपास की मिट्टी की जांच की। परमार वंश के समय की बड़ी मूर्तियां अक्सर इंटरलॉकिंग तकनीक का इस्तेमाल करके लगाई जाती थीं। 'खड़े हनुमान' की मूर्ति मालवा क्षेत्र के मजबूत बेसाल्ट पत्थर से तराशी गई है।

आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञों से कराएं जांच

मंदिर के पुजारी महेश बैरागी ने कहा कि मुझे प्रशासन की कार्रवाई से कोई आपत्ति नहीं है। मैं चाहता हूं कि आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञों की मदद से मूर्ति की जांच की जाए और सही जांच के बाद ही इसे दूसरी जगह ले जाया जाए। स्थानीय लोगों ने भी नगर निगम कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर यही मांग की। अधिकारियों ने बताया कि पुजारी के अनुरोध पर IIT इंदौर की एक टीम ने मंगलवार को मूर्ति का निरीक्षण किया।

इस बीच उज्जैन जिला प्रशासन ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि श्रद्धालुओं की भावना के साथ कोई खिलवाड़ नहीं किया जाएगा। किसी की भी आस्था को ठेस नहीं पहुंचाई जाएगी। मंदिर और प्रतिमा अन्य जगह स्थापना का कार्य बगैर सहमति के नहीं होगा।

एसडीएम एलएन गर्ग ने कहा कि खड़े हनुमान जी से संबंधित विषय में प्रशासन सभी श्रद्धालुओं और नागरिकों की भावनाओं का पूर्ण सम्मान करता है। सभी संबंधित पक्षों की भावनाओं को ध्यान में रखे बिना कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा। सिंहस्थ 2028 के विकास कार्य महत्वपूर्ण हैं। साथ ही उज्जैन की आस्था और विरासत का संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। प्रशासन श्रद्धालुओं और विशेषज्ञों के साथ संवाद कर सर्वसम्मति से समाधान निकालेगा।

 

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा ने 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी समिति का गठन किया है।...
पश्चिम बंगाल 
उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

‘शारदोत्सव’ नही, ‘दुर्गापूजा’ लिखने पर ही स्टॉल को अनुमति: शुभेंदु

शुभेंदु ने कहा- ‘दुर्गापूजा’ ही लिखना होगा कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दुर्गापूजा के दौरान लगाए जाने...
पश्चिम बंगाल 
‘शारदोत्सव’ नही, ‘दुर्गापूजा’ लिखने पर ही स्टॉल को अनुमति: शुभेंदु

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस