आज एमपी में अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश के स्थाई कर्मचारी, दैनिक वेतन भोगी और अंशकालीन कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आज (रविवार को) मप्र कर्मचारी मंच के बैनर तले भोपाल के अंबेडकर जयंती मैदान में धरना प्रदर्शन करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री काे ज्ञापन सौंपेंगे।

मप्र कर्मचारी मंच के प्रांताध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में स्थाई कर्मियों को सातवां वेतनमान, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का नियमितिकरण और अनियमित कर्मचारियों को पेंशन सुविधा शामिल है। साथ ही स्थाई कर्मियों को 10 लाख रुपये की ग्रेच्युटी का भुगतान और सभी कर्मचारियों को मेडिकल एवं बीमा सुविधा की मांग भी की गई है।

मध्य प्रदेश: खरगोन में 106 करोड़ की भदोरा इंडस्ट्रीज का लोकार्पण ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश: खरगोन में 106 करोड़ की भदोरा इंडस्ट्रीज का लोकार्पण

उन्होंने कहा कि अन्य प्रमुख मांगों में अंशकालीन कर्मचारियों को कलेक्टर रेट पर वेतन, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को 21,000 रुपये न्यूनतम वेतन और सभी श्रेणी के कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति का लाभ शामिल है। ये मांगें लंबे समय से राज्य सरकार के समक्ष लंबित हैं। सरकार द्वारा मांगों पर कोई कार्रवाई न होने से कर्मचारियों में असंतोष है। धरने में प्रदेश के सभी जिलों से कर्मचारी शामिल होंगे। सभी प्रतिभागी सुबह 11 बजे आंबेडकर जयंती मैदान में एकत्रित होकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करेंगे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

सेवा पखवाड़े पर जोर, पंचायतों में होंगे कार्यक्रम 

लखनऊ । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को 17 सितम्बर से एक माह तक सेवा पखवाड़े के रूप में मनाने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सेवा पखवाड़े पर जोर, पंचायतों में होंगे कार्यक्रम 

बगीचे व तालाब किनारे दबिश, 100 किग्रा लहन किया नष्ट

लखनऊ। आबकारी आयुक्त के निर्देश के तहत संयुक्त आबकारी आयुक्त लखनऊ जोन व उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार निर्देशन में...
उत्तर प्रदेश 
बगीचे व तालाब किनारे दबिश, 100 किग्रा लहन किया नष्ट

बदहाल सड़कों को लेकर पीडब्लूडी के मुख सचिव तलब

लखनऊ। यूपी में सड़कों की बदहाली को लेकर हर तरफ आवाज उठने लगी है। आम जनता से लेकर विपक्ष के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदहाल सड़कों को लेकर पीडब्लूडी के मुख सचिव तलब

बिहार में तेज जलधारा बनी काल, बचाने उतरे युवक के साथ 5 की मौत

मरने वालों में एक ही परिवार के 4 सदस्य भागलपुर। गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण भागलपुर जिले में...
बिहार 
बिहार में तेज जलधारा बनी काल, बचाने उतरे युवक के साथ 5 की मौत

आकाश के समर्थन में बसपा को बड़ा झटका, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी धर्म सिंह ने छोड़ी पार्टी

मऊ -मुहम्मदाबाद गोहना । बहुजन समाज पार्टी को मऊ जिले में उस समय झटका लगा, जब मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र...