मुस्लिम युवक से मारपीट के विरोध में रातभर मचा बवाल, भीड़ ने किया पथराव

पुराने शहर के संवेदनशील इलाकों में धारा 144 लागू

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पुराने शहर में मंगलवार रात उस समय तनाव बढ़ गया, जब एक मुस्लिम युवक के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार के विरोध में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए।

स्थिति इस कदर बिगड़ी कि पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और पुराने शहर के संवेदनशील इलाकों में धारा 144 लागू करनी पड़ी।

यह है मामला                                                                                                                                       दरअसल, घटना 9 मई की है, जब गौतम नगर के एक होटल में हिंदू संगठन के कुछ कार्यकर्ताओं ने एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती को पकड़ा था।

मध्य प्रदेश: 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में अब भी मानसून का इंतजार ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश: 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में अब भी मानसून का इंतजार

आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने युवक के साथ मारपीट की, उसके चेहरे पर स्याही और गोबर पोता और उसे अर्धनग्न कर अपमानित किया।

इस दौरान की गई आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणियों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुस्लिम समाज में भारी आक्रोश फैल गया।

इसी मुद्दे को लेकर मंगलवार दोपहर से ही ताजुल मस्जिद, पीरगेट और इमामीगेट क्षेत्र में भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। शहर काजी, विधायक आरिफ मसूद और अतीक अकील ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर आरोपियों पर एनएसए लगाने और 24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले                                                                                                                       रात करीब 8:30 बजे पुलिस कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए भीड़ उग्र हो गई। रात 1 बजे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान मोती मस्जिद क्षेत्र में पुलिस पर पथराव किया गया, जिससे तलैया थाने का एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। हालात को देखते हुए पुराने शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एसीपी अनिल वाजपेयी के अनुसार, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है।

युवती का बयान
इस पूरे मामले में अहम मोड़ तब आया जब युवती ने पुलिस पूछताछ में स्पष्ट किया कि वह युवक (आरिफ खान) के साथ पिछले 5 वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में है।

युवती ने किसी भी तरह की जबरदस्ती से इनकार किया और बताया कि वे अपनी मर्जी से होटल पहुंचे थे। युवती ने युवक के खिलाफ कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया है।

मुस्लिम समाज की चेतावनी
प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि आरोपियों की न केवल गिरफ्तारी हो, बल्कि उनके खिलाफ 'बुल्डोजर कार्रवाई' भी की जाए।

मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो भोपाल बंद का आह्वान किया जाएगा। फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस अलर्ट पर है और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर नजर रखी जा रही है।

2e3f209d4f2bb34667dde08e3c9585f1_1281884292

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

दो मेगा हाईवे परियोजनाओं से बदलेगी देश की रफ्तार, कानपुर से कबरई अब डेढ़ घंटे का सफर 

कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर 7,145 करोड़ रुपये खर्च होंगे, यात्रा समय साढ़े तीन घंटे से घटकर डेढ़ घंटा होगा
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
दो मेगा हाईवे परियोजनाओं से बदलेगी देश की रफ्तार, कानपुर से कबरई अब डेढ़ घंटे का सफर 

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर पीएम मोदी का संदेश, बोले राष्ट्र निर्माण में सीए की भूमिका अहम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर देशभर के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) समुदाय...
राष्ट्रीय 
चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर पीएम मोदी का संदेश, बोले राष्ट्र निर्माण में सीए की भूमिका अहम

मूसलाधार बारिश से बदायूं बेहाल, सड़कें बनीं तालाब, कई घरों और दुकानों में घुसा पानी

बदायूं। बुधवार सुबह हुई लगातार मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। सुबह करीब सात बजे शुरू हुई बारिश...
उत्तर प्रदेश 
मूसलाधार बारिश से बदायूं बेहाल, सड़कें बनीं तालाब, कई घरों और दुकानों में घुसा पानी

गरीबों और राज्यों के लिए बोझ साबित होगा वीबी जी राम जी अधिनियम: कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने विकसित भारत- रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी जी राम जी अधिनियम...
राष्ट्रीय 
गरीबों और राज्यों के लिए बोझ साबित होगा वीबी जी राम जी अधिनियम: कांग्रेस

राजद का 29वां स्थापना दिवस: लालू यादव ने सामाजिक न्याय से समझौता न करने का किया ऐलान  

बूथ स्तर तक संगठन विस्तार और सामाजिक न्याय की विचारधारा दोहराई
बिहार 
राजद का 29वां स्थापना दिवस: लालू यादव ने सामाजिक न्याय से समझौता न करने का किया ऐलान  

उत्तर प्रदेश

दो मेगा हाईवे परियोजनाओं से बदलेगी देश की रफ्तार, कानपुर से कबरई अब डेढ़ घंटे का सफर 

कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर 7,145 करोड़ रुपये खर्च होंगे, यात्रा समय साढ़े तीन घंटे से घटकर डेढ़ घंटा होगा
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
दो मेगा हाईवे परियोजनाओं से बदलेगी देश की रफ्तार, कानपुर से कबरई अब डेढ़ घंटे का सफर 

मूसलाधार बारिश से बदायूं बेहाल, सड़कें बनीं तालाब, कई घरों और दुकानों में घुसा पानी

बदायूं। बुधवार सुबह हुई लगातार मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। सुबह करीब सात बजे शुरू हुई बारिश...
उत्तर प्रदेश 
मूसलाधार बारिश से बदायूं बेहाल, सड़कें बनीं तालाब, कई घरों और दुकानों में घुसा पानी

कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट दुधारा द्वारा सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत आज थाना दुधारा की...
उत्तर प्रदेश 
कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट दुधारा द्वारा सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

आपरेशन क्रैक डाउन अभियान के तहत 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के...
उत्तर प्रदेश 
आपरेशन क्रैक डाउन अभियान के तहत 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार