इंदौर जू में बढ़ा शेरों का कुनबा, शेरनी सुंदरी ने दो शावकों को दिया जन्म, संख्या बढ़कर 14 हुई

दोनों शावक स्वस्थ हैं और फिलहाल अपनी मां के साथ ही

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

शावकों के जन्म के बाद सुंदरी अपने बच्चों की अच्छी तरह देखभाल कर रही

इंदौर। सफेद शेर के लिए देशभर में पहचान रखने वाले मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय (जू) में अब शेरों का कुनबा भी लगातार बढ़ रहा है। जू की शेरनी सुंदरी ने दो शावकों को जन्म दिया है। दोनों शावक स्वस्थ हैं और फिलहाल अपनी मां के साथ ही हैं। इनके जन्म के बाद चिड़ियाघर में शेरों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।

जू प्रबंधन ने मंगलवार को जानकारी दी कि शेरनी सुंदरी पिछले करीब एक सप्ताह से नजर नहीं आ रही थी। उसका जेस्टेशन पीरियड चल रहा था, इसलिए पहले से ही अंदाजा था कि वह जल्द शावकों को जन्म दे सकती है। पिछले तीन-चार दिनों से उसके लगातार गायब रहने पर कर्मचारियों ने माना कि वह गुफा के अंदर प्रसव की तैयारी कर रही है। अब सामने आया है कि सुंदरी ने करीब तीन दिन पहले दो शावकों को जन्म दिया है।

मप्र: आज होगा गॉदरेज की चौथी विनिर्माण इकाई का शुभारंभ ये खबर भी पढ़े : मप्र: आज होगा गॉदरेज की चौथी विनिर्माण इकाई का शुभारंभ

जू प्रभारी उत्तम यादव ने बताया कि सुंदरी और दोनों शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। फिलहाल दोनों बच्चे सुंदरी के साथ ही हैं, इसलिए उनका जेंडर आइडेंटिफिकेशन नहीं किया गया है। जू प्रबंधन लगातार सुंदरी के व्यवहार और शावकों की गतिविधियों पर नजर रख रहा है। शावकों के जन्म के बाद सुंदरी अपने बच्चों की अच्छी तरह देखभाल कर रही है। उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर कर्मचारियों को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

उत्तम यादव ने बताया कि इंदौर जू में शेरों का कुनबा पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ रहा है। करीब आठ महीने पहले शेरनी मेघा ने तीन शावकों को जन्म दिया था। अब सुंदरी के दो शावकों के जन्म के बाद यहां शेरों की संख्या 14 हो गई है। शेरों के कुनबे में लगातार हो रही बढ़ोतरी से जू स्टाफ में भी उत्साह है।

सफेद हिरण के बाद अब शेरों के शावक बने आकर्षण

इंदौर जू में लगातार नए आकर्षण जोड़कर दर्शकों को लुभाने की कवायद की जा रही है। कुछ दिन पहले यहां दुर्लभ सफेद हिरण ने भी जन्म लिया था, जिसे देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह रहा। अब शेरनी सुंदरी के दो शावकों के जन्म से जू में आने वाले लोगों के लिए एक और आकर्षण बढ़ गया है।

प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि आने वाले समय में दोनों नन्हे मेहमानों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। डॉक्टरों और विशेषज्ञों की देखरेख में उनके पूरी तरह स्वस्थ होने और समुचित विकास की पुष्टि होने के बाद ही उन्हें आम पर्यटकों के सामने लाने का फैसला लिया जाएगा।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

गुमड़ी जंगल में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

उतरौला,(बलरामपुर) 2 सितम्बर (तरुण मित्र) दिन मंगलवार शाम को -थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के गुमड़ी जंगल स्थित गुमडेश्वर महादेव मंदिर के...
उत्तर प्रदेश 
गुमड़ी जंगल में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

नेपाल बाढ़: भारत ने भेजी राहत की पांचवीं खेप, 11 सदस्यीय दल पहुंचा

काठमांडू। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों के बचाव और राहत कार्यों में सहयोग के लिए भारत से...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल बाढ़: भारत ने भेजी राहत की पांचवीं खेप, 11 सदस्यीय दल पहुंचा

भाजपा ने पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भेजा कारण बताओ नोटिस

सीवान। भारतीय जनता पार्टी ने सीवान के पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें कारण...
बिहार 
भाजपा ने पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भेजा कारण बताओ नोटिस

शिवपुरी को आज मिलेंगी दो बड़ी सौगात, सिंधिया करेंगे शुभारंभ

शिवपुरी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकासमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज मध्य प्रदेश के शिवपुरी को दो बड़ी सौगात देंगे। वे...
मध्य प्रदेश 
शिवपुरी को आज मिलेंगी दो बड़ी सौगात, सिंधिया करेंगे शुभारंभ

दीघा में खाद्य विभाग की छापेमारी, 12 होटल-रेस्तरां को नोटिस

मेदिनीपुर। राज्यव्यापी खाद्य सुरक्षा सप्ताह के पहले ही दिन मंगलवार को देर शाम तक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दीघा और जगन्नाथ...
पश्चिम बंगाल 
दीघा में खाद्य विभाग की छापेमारी, 12 होटल-रेस्तरां को नोटिस

उत्तर प्रदेश

गुमड़ी जंगल में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

उतरौला,(बलरामपुर) 2 सितम्बर (तरुण मित्र) दिन मंगलवार शाम को -थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के गुमड़ी जंगल स्थित गुमडेश्वर महादेव मंदिर के...
उत्तर प्रदेश 
गुमड़ी जंगल में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

मोबाइल चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 6 गिरफ़्तार

नोएडा: रोजगार की तलाश में हरदोई से नोएडा आए प्रमोद कुमार (27) की मोबाइल चोरी के शक में पीट-पीटकर हत्या...
उत्तर प्रदेश 
मोबाइल चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 6 गिरफ़्तार

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सितंबर के बाद फिर लगेगा टोल

लखनऊ। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर करीब एक महीने से मुफ्त सफर कर रहे वाहन चालकों को अब सितंबर के बाद टोल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सितंबर के बाद फिर लगेगा टोल