भोपाल में मानसून तैयारी की समीक्षा, मंत्री सारंग ने नालों की सफाई पर दिखाई सख्ती

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल में मानसून से पहले शहर में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थितियों से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार सुबह सहकारिता एवं खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग खुद मैदान में उतरे।

नरेला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने नालों और जल निकासी व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखी तथा अधिकारियों को समय रहते सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंत्री सारंग ने प्रभात चौराहा, महामाई की पुलिया, द्वारका नगर और भानपुर खंती सहित कई संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा किया। कई स्थानों पर नालों की सफाई अधूरी और व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मानसून से पहले सभी नालों की सफाई हर हाल में पूरी की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पातरा नाले में मिट्टी डंप मिलने पर जताई नाराजगी
दौरे के दौरान मंत्री सारंग ने शहर के सबसे बड़े पातरा नाले का भी निरीक्षण किया। यहां एनएचएआई के निर्माण कार्य के कारण नाले में बड़ी मात्रा में मिट्टी जमा मिली।

इसे गंभीरता से लेते हुए मंत्री सारंग ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नाले में मिट्टी जमा रहने से जल प्रवाह बाधित होगा, जिससे बारिश के दौरान शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है।

निर्देश मिलते ही शुरू हुई सफाई
मंत्री के सख्त रुख के बाद मौके पर ही नाले से मिट्टी हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नाले की मूल गहराई और चौड़ाई बनाए रखते हुए सफाई कार्य युद्धस्तर पर पूरा किया जाए, ताकि बारिश के समय पानी की निकासी प्रभावित न हो।

अतिक्रमण हटाने के भी दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान नालों पर हो रहे अतिक्रमण को भी मंत्री सारंग ने बड़ी समस्या बताया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नालों और जल निकासी मार्गों पर किए गए अवैध कब्जों को तत्काल हटाया जाए। उनका कहना था कि अतिक्रमण के कारण हर वर्ष बारिश में आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

मानसून से पहले तैयारियां पूरी करने के निर्देश
मंत्री सारंग ने नगर निगम और जिला प्रशासन को आपसी समन्वय के साथ काम करने की हिदायत देते हुए कहा कि मानसून शुरू होने से पहले सभी सफाई, मरम्मत और जल निकासी से जुड़े कार्य पूर्ण कर लिए जाएं।

 भोपाल से आज नई दिल्ली रवाना होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अवशेष ये खबर भी पढ़े :  भोपाल से आज नई दिल्ली रवाना होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अवशेष

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि बारिश के दौरान नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और इसके लिए सभी विभाग पूरी गंभीरता के साथ काम करें।

जल जीवन मिशन की जिला स्तरीय कार्यशाला आज, उप मुख्यमंत्री शुक्ल होंगे मुख्य अतिथि ये खबर भी पढ़े : जल जीवन मिशन की जिला स्तरीय कार्यशाला आज, उप मुख्यमंत्री शुक्ल होंगे मुख्य अतिथि

ट्रेन सीट विवाद में युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, हमलावर फरार ये खबर भी पढ़े : ट्रेन सीट विवाद में युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, हमलावर फरार

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, वैष्णो देवी जा रही ट्रेन का कोच हुआ अलग

लुधियाना। लुधियाना रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब वैष्णो देवी जा रही यात्रियों से भरी...
राष्ट्रीय  जम्मू कश्मीर 
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, वैष्णो देवी जा रही ट्रेन का कोच हुआ अलग

प्रशिक्षु अधिकारियों ने जाना अवध का इतिहास और सांस्कृतिक वैभव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की ओर से 107 राज्य सेवा प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए विशेष...
उत्तर प्रदेश 
प्रशिक्षु अधिकारियों ने जाना अवध का इतिहास और सांस्कृतिक वैभव

ऐशप्रा फाउंडेशन के सौजन्य से मारवाड़ी युवा मंच ने स्थापित किया स्थायी प्याऊ, आमजन को मिलेगा शीतल जल का लाभ

गोरखपुर। भीषण गर्मी में राहगीरों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मारवाड़ी...
ऐशप्रा फाउंडेशन के सौजन्य से मारवाड़ी युवा मंच ने स्थापित किया स्थायी प्याऊ, आमजन को मिलेगा शीतल जल का लाभ

रक्षामंत्री के समक्ष रखे अहम मुद्दे, मेट्रो विस्तार और अमृतसर कनेक्टिविटी की मांग

लखनऊ। कैंट विधानसभा क्षेत्र के कैंट मंडल-एक में भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा आयोजित प्रबुद्धजन एवं वरिष्ठजन संवाद कार्यक्रम में रक्षा...
उत्तर प्रदेश 
रक्षामंत्री के समक्ष रखे अहम मुद्दे, मेट्रो विस्तार और अमृतसर कनेक्टिविटी की मांग

उत्तर प्रदेश

प्रशिक्षु अधिकारियों ने जाना अवध का इतिहास और सांस्कृतिक वैभव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की ओर से 107 राज्य सेवा प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए विशेष...
उत्तर प्रदेश 
प्रशिक्षु अधिकारियों ने जाना अवध का इतिहास और सांस्कृतिक वैभव

रक्षामंत्री के समक्ष रखे अहम मुद्दे, मेट्रो विस्तार और अमृतसर कनेक्टिविटी की मांग

लखनऊ। कैंट विधानसभा क्षेत्र के कैंट मंडल-एक में भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा आयोजित प्रबुद्धजन एवं वरिष्ठजन संवाद कार्यक्रम में रक्षा...
उत्तर प्रदेश 
रक्षामंत्री के समक्ष रखे अहम मुद्दे, मेट्रो विस्तार और अमृतसर कनेक्टिविटी की मांग

बंद पड़े घर में चोरों का धावा,लाखों के जेवर-नकदी पार, पीड़ित ने दी तहरी

लखनऊ। चिनहट क्षेत्र स्थित कंचनपुर मटियारी में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 7 लाख रुपए...
उत्तर प्रदेश 
बंद पड़े घर में चोरों का धावा,लाखों के जेवर-नकदी पार, पीड़ित ने दी तहरी

दामाद के घर से लौटते समय बाइक सवार ससुर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

लखनऊ। रविवार बीकेटी क्षेत्र में तड़के सड़क हादसे में एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। वह बाराबंकी स्थित अपने दामाद...
उत्तर प्रदेश 
दामाद के घर से लौटते समय बाइक सवार ससुर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत