ट्रेन सीट विवाद में युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, हमलावर फरार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल में ट्रेन में सीट को लेकर यात्रियों के बीच शुरू हुआ विवाद हत्या में बदल गया. बोरदेही रेलवे स्टेशन पर रविवार की देर रात पेंचवेली एक्सप्रेस में खूनी झड़प हुई. हमले में छिंदवाड़ा के रहने वाले 25 साल के युवक अली खान की मौत हो गई.

प्लेटफॉर्म पर शव मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है. सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

मध्य प्रदेश में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

मृतक अली खान के दोस्त और मामले के चश्मदीद जयंत विश्वकर्मा ने घटना की पूरी कहानी बताई. उन्होंने कहा कि ट्रेन में सीट को लेकर शुरू हुई मामूली बहस इतनी बड़ी वारदात में बदल जाएगी, इसका किसी को अंदाजा भी नहीं था.

चश्मदीद जयंत विश्वकर्मा ने कहा, 'हम कुल चार लोग थे. हम सभी पेंचवेली एक्सप्रेस से भोपाल जा रहे थे. परासिया स्टेशन पर ट्रेन में एक अनजान व्यक्ति आया. वहां सीट को लेकर हमारे बीच उससे बहस हो गई. इसके बाद उस व्यक्ति ने बोरदेही स्टेशन पर अपने 10-12 साथियों को पहले से ही बुला लिया.'

उन्होंने आगे बताया कि जैसे ही ट्रेन बोरदेही रुकी, वहां पहले से मौजूद लोगों ने अली खान को जबरन नीचे उतारा और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. चश्मदीद ने कहा, 'हमला इतना खतरनाक था कि हम लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागे.'

चश्दीदों के मुताबिक, परासिया स्टेशन पर हुई कहासुनी के बाद एक बार तो मामला शांत हो गया था. लेकिन दूसरे पक्ष के मन में रंजिश बाकी थी. बोरदेही स्टेशन पर अली खान को घेरकर लात-घूंसों और हथियारों से पीटा गया. गंभीर चोटें आने की वजह से अली खान ने प्लेटफॉर्म पर ही दम तोड़ दिया.

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए स्टेशन और आसपास के इलाकों में घेराबंदी की, लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग चुके थे. 

जीआरपी आमला के थाना प्रभारी प्रमोद पाटिल ने कहा, 'इस पूरे मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है. रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है.

इसके साथ ही घटना के समय स्टेशन पर मौजूद चश्मदीदों और मृतक के दोस्तों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.'

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पुलिस ने 21 करोड़ साइबर ठगी मामले में मैकेनिकल इंजीनियर को किया गिरफ्तार

ग्वालियर। मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी 21.05 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में ग्वालियर राज्य साइबर जोन पुलिस...
मध्य प्रदेश 
 पुलिस ने 21 करोड़ साइबर ठगी मामले में मैकेनिकल इंजीनियर को किया गिरफ्तार

ब्रिक्स सम्मेलन 2026 : बैठक में भारत ने बढ़ाए सांस्कृतिक सहयोग के कदम

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 के तीसरे दिन शुक्रवार को केंद्रीय संस्कृति और...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ब्रिक्स सम्मेलन 2026 : बैठक में भारत ने बढ़ाए सांस्कृतिक सहयोग के कदम

मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब'

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार काे राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम...
छत्तीसगढ़ 
मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब'

विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करेगी युवा पीढ़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 'हमारा प्रदेश विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़...
मध्य प्रदेश 
विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करेगी युवा पीढ़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नेपाल: सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने सरकार से पूछा– ‘सरकार कहां है?’

काठमांडू। नेपाल के नागरिकों की रोजमर्रा की समस्याओं को उठाते हुए शुक्रवार को संसद में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी)...
अंतर्राष्ट्रीय 
 नेपाल: सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने सरकार से पूछा– ‘सरकार कहां है?’

उत्तर प्रदेश

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 
सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर