भदभदा बस्ती से बेघर हुए लोगों ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव, आवास देने की मांग

 एनजीटी के आदेश पर इसी साल फरवरी में हटाया गया था भदभदा बस्ती का अतिक्रमण

भदभदा बस्ती से बेघर हुए लोगों ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव, आवास देने की मांग

भोपाल। राजधानी भोपाल के भदभदा बस्ती से हटाए गए लोगों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट का घेराव कर लिया। कई महिलाएं तो बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर ही बैठ गईं। उनका कहना है कि फरवरी में उन्हें जिला प्रशासन ने एनजीटी के आदेश के बाद सख्ती से हटा दिया था, लेकिन आवास के बदले आवास नहीं दिया। इससे वे बेघर हो गए हैं। जो एक लाख रुपये दिए थे, वो भी किराए में ही खर्च हो गए। कलेक्टर के आश्वासन के बाद सभी लोग वापस लौट गए। दरअसल, एनजीटी के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी झील के किनारे भदभदा बस्ती के अतिक्रमण को हटा दिया है। इससे पहले नगर निगम की ओर से मुनादी भी कराई थी। वहीं, रहवासियों को अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया था। सोमवार को यह अवधि खत्म हो गई। अब घर के बदले घर देने की मांग को लेकर विस्थापित परिवारों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट का घेराव कर दिया। कई महिलाएं बच्चों सहित सुबह साढ़े नौ बजे ही कलेक्ट्रेट पहुंच गई थीं। जब न तो कोई पुलिस बल तैनात था और न ही कोई अधिकारी था। वह सीधे गेट से अंदर जा पहुंचे और कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर ही धरना प्रदर्शन करने लगे। उनके साथ कांग्रेस के पूर्व विधायक पीसी शर्मा और नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी भी मौजूद थे। जानकारी मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों की समझाइश दी। कलेक्टर स्वयं मौके पर पहुंचे और लोगों को मकान के बदले मकान देने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग माने और वापस लौट गए। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि जो रहवासी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान चाहते हैं, उन्हें आवेदन करने पर लोन और घर दिया जाएगा। इन्हें जिला प्रशासन पूरा सहयोग करेगा। चांदबड़ में जगह भी चयनित की गई है। वे वहां भी शिफ्ट हो सकते हैं। मुआवजा राशि के चेक लेकर भी वे शिफ्ट हो सकते हैं।



Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

कांग्रेसियों ने कांग्रेस कार्यालय पर आराधना मिश्रा मोना के जन्म दिवस को धूमधाम से मनाया,,वितरित किए छाते कांग्रेसियों ने कांग्रेस कार्यालय पर आराधना मिश्रा मोना के जन्म दिवस को धूमधाम से मनाया,,वितरित किए छाते
प्रतापगढ़।रविवार को  कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में रामपुर खास की लोकप्रिय विधायक एवं सीएलपी लीडर श्रीमती...
भाजपा सरकार ने गौशालाओं का बजट बढ़ाकर किया 500 करोड़: अरविंद शर्मा
फतेहाबाद पुलिस ने हेरोइन सहित युवक को किया गिरफ्तार
चंपारण में 6 साइबर फ्राॅड गिरफ्तार, पाकिस्तान एवं नेपाल से कनेक्शन आया सामने
2.5 करोड सायबर ठगी के मामले में नागदा से 6 आरोपी गिरफ्तार
धन्ना भगत की शिक्षाओं के अनुरूप भाजपा सरकार काम कर रही :नायब सैनी
हाई काेर्ट के आदेश के बाद महिला फार्मेसिस्ट बर्खास्त, गलत हलफनामा देने का आराेप