राजधानी भोपाल में डीपीआई के घेराव के बाद शिक्षकों के नियुक्ति के आदेश जारी,

12 से 18 मई तक कर सकेंगे स्कूल चॉइस

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) के सामने प्रदर्शन के बाद आखिरकार मध्य प्रदेश सरकार ने 4,000 माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 12 मई से 18 मई 2026 के बीच ऑनलाइन माध्यम से स्कूलों का चयन (चॉइस फिलिंग) करना होगा।

दरअसल, नियुक्ति को लेकर हो रही देरी को लेकर बुधवार को शिक्षकों ने डीपीआई का घेराव करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। दिन में प्रदर्शन के बाद सरकार ने रात में शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश जारी किए।

उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि लोक शिक्षण संचालनालय ने आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। शिक्षकों की भर्ती पूरी तरह नियमों के अनुसार और साफ तरीके से की जा रही है। सरकार सभी योग्य उम्मीदवारों को समय पर नौकरी देने के लिए काम कर रही है।

अभ्यर्थियों के अनुसार, यह भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2022 में शुरू हुई थी। इसके बाद 2023 में पात्रता परीक्षा आयोजित की गई और अप्रैल 2025 में चयन परीक्षा ली गई। लंबी प्रक्रिया के बाद सितंबर 2025 में परिणाम घोषित हुआ। चयन सूची जारी की गई। इसमें करीब 10,700 अभ्यर्थियों की सूची आने के बावजूद पिछले 9 महीनों से नियुक्ति प्रक्रिया अटकी हुई थी, जिससे अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ रही थी।

लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देश के मुताबिक, माध्यमिक शिक्षक (विभिन्न विषय) और प्राथमिक शिक्षक (खेल, संगीत, गायन-वादन, नृत्य) पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्कूलों का चयन करना होगा। अभ्यर्थियों को अपने आवंटित संभाग या जिले के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों को प्राथमिकता क्रम में भरना अनिवार्य होगा। विभाग ने साफ किया है कि पोर्टल शुल्क जमा करने के बाद ही चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।

विभाग ने चेतावनी दी है कि अगर कोई अभ्यर्थी तय समय सीमा के भीतर स्कूल विकल्प नहीं भरता है, तो उसे बाद में बची हुई रिक्तियों के आधार पर ही स्कूल आवंटित किया जाएगा। ऐसी स्थिति में मनचाहा स्कूल मिलने की संभावना कम हो जाएगी। साथ ही, चॉइस फिलिंग से जुड़े किसी भी प्रकार के दावे बाद में स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए समय पर प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है।

जिन अभ्यर्थियों के नाम सशर्त रूप से चयन सूची में शामिल हैं, उनके दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही उनकी पात्रता या अपात्रता तय होगी। इसी आधार पर आगे की नियुक्ति प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा। विभाग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे एमपी ऑनलाइन के अधिकृत पोर्टल पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें। सभी जरूरी सूचनाएं और निर्देश इसी पोर्टल के माध्यम से जारी किए जाएंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी नई जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।

प्राथमिक शिक्षक (गायन-वादन, नृत्य) जैसे विशेष पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची अलग से जारी की जाएगी। इसके बाद ही इन पदों की आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीद की जा रही है कि चॉइस फिलिंग के बाद जल्द ही स्कूल आवंटन और अंतिम नियुक्ति आदेश भी जारी कर दिए जाएंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पारदर्शिता एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित की जा रही है। राज्य सरकार योग्य अभ्यर्थियों को समयबद्ध तरीके से नियुक्ति प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज, 43 जिलों में बारिश के आसार

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक के बाद इसकी रफ्तार फिलहाल थम गई है। 24 जून को प्रदेश के...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज, 43 जिलों में बारिश के आसार

कोलकाता गोदाम हादसे में मृतकों की संख्या पहुंची 16, मलबे में फंसे श्रमिकों की तलाश जारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता के तारातला क्षेत्र में निर्माणाधीन गोदाम ढहने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 16...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
कोलकाता गोदाम हादसे में मृतकों की संख्या पहुंची 16, मलबे में फंसे श्रमिकों की तलाश जारी

असम: उल्फा-आई के दो संदिग्ध कैडर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

तिनसुकिया (असम)। असम पुलिस ने शुक्रवार देर शाम तिनसुकिया ज़िले के जागुन कस्बे में एक बड़े अभियान के दौरान प्रतिबंधित...
राष्ट्रीय 
असम: उल्फा-आई के दो संदिग्ध कैडर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

प्रधानमंत्री मोदी तीन दिवसीय सेशेल्स दौरे पर, राष्ट्रीय दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सेशेल्स की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा शनिवार से शुरू हो रही है। यह यात्रा...
राष्ट्रीय 
प्रधानमंत्री मोदी तीन दिवसीय सेशेल्स दौरे पर, राष्ट्रीय दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

श्रीलंका की वापसी पर भारी पड़े जंगू-चेज़, एंटीगा टेस्ट में वेस्टइंडीज़ ने संभाली पारी

एंटीगा। एंटीगा में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन वेस्टइंडीज़ के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज़ आमिर जंगू ने अपने करियर...
खेल 
श्रीलंका की वापसी पर भारी पड़े जंगू-चेज़, एंटीगा टेस्ट में वेस्टइंडीज़ ने संभाली पारी

उत्तर प्रदेश

महिगवां पुलिस ने मोबाइल चोरी कर ठगी करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी  के महिगवां थाना क्षेत्र में पुलिस और साइबर क्राइम सेल की संयुक्त कार्रवाई में एक अंतरजनपदीय साइबर ठगी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 महिगवां पुलिस ने मोबाइल चोरी कर ठगी करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

फर्जी बैनामा कर 8.50 लाख की धोखाधड़ी करने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी बैनामा कर धोखाधड़ी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फर्जी बैनामा कर 8.50 लाख की धोखाधड़ी करने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार

अमीनाबाद में धर्म परिवर्तन और शादी छिपाकर संबंध बनाने का आरोप, युवक गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के अमीनाबाद थाना क्षेत्र में एक युवती की शिकायत पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने, शादीशुदा होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अमीनाबाद में धर्म परिवर्तन और शादी छिपाकर संबंध बनाने का आरोप, युवक गिरफ्तार

पेय पदार्थ वितरण के दौरान मकान का छज्जा गिरा, दो मासूमों की मौत, 10 लोग घायल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के मोहना कस्बे में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 पेय पदार्थ वितरण के दौरान मकान का छज्जा गिरा, दो मासूमों की मौत, 10 लोग घायल