निवाड़ी जिला पंचायत सीईओ सक्सेना स्वीप गतिविधियों के लिए पुरस्कृत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर किया सम्मानित
By Mahi Khan
On
भोपाल। भारत निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रोहन सक्सेना को वर्ष 2023 के दौरान चुनावों के संचालन के कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। दिल्ली के मानेकशां सेंटर में गुरुवार को आयोजित 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रोहन सक्सेना को मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रशस्ति पत्र दिया। रोहन सक्सेना ने निवाड़ी जिले के लिए 100 दिनों की स्वीप कार्यक्रम रणनीति बनाई, जिसके तहत महिलाओं, युवाओं, पहली बार के मतदाताओं और प्रवासी श्रमिकों के लिए मतदाता भागीदारी में वृद्धि सुनिश्चित की गई। सक्सेना के प्रयासों से निवाड़ी जिले में 2018 विधानसभा निर्वाचन की तुलना में 2023 के चुनावों के कुल मतदान में 5.10 फीसदी की वृद्धि हुई।
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
04 Jul 2025 08:33:47
जाग्रेब। भारत के युवा ग्रैंडमास्टर और मौजूदा विश्व चैम्पियन डी. गुकेश ने ग्रैंड चेस टूर (जीएसटी) 2025 के दूसरे दिन...
टिप्पणियां