विधायक के बेटे ने लोगों को मारी टक्कर, बोला ‘हॉर्न दिया था, हटे क्यों नहीं’

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार थार कार ने सड़क पर कहर बरपा दिया। पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी पर आरोप है कि उन्होंने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक सवार तीन युवकों और पैदल जा रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में पांचों लोग घायल हो गए, जिनमें कई को गंभीर चोटें आई हैं।

जानकारी अनुसार घटना करैरा थाना क्षेत्र में सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। फरियादी संजय परिहार ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी आशीष परिहार और अंशुल परिहार के साथ बाइक से मजदूरी के लिए थनरा गांव जा रहे थे। उनके आगे सीता वर्मा और पूजा सोनी पैदल चल रही थीं।

तभी पीछे से तेज रफ्तार थार कार आई और पहले बाइक को टक्कर मारी, जिससे तीनों युवक सड़क पर गिर गए। इसके बाद कार ने आगे चल रही दोनों महिलाओं को भी अपनी चपेट में ले लिया।

विकास व संस्कृति का संतुलन ही सशक्त समाज का आधार : द्रौपदी मुर्मू ये खबर भी पढ़े : विकास व संस्कृति का संतुलन ही सशक्त समाज का आधार : द्रौपदी मुर्मू

हादसे में संजय, आशीष और अंशुल को सिर, हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि सीता वर्मा और पूजा सोनी को कमर, कंधे और सिर में चोटें लगी हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

आरोपी ने किया विवाद
घायलों का आरोप है कि कार दिनेश लोधी चला रहे थे और वाहन पर आगे “प्रीतम लोधी” व पीछे “MLA” लिखा हुआ था। हादसे के बाद आरोपी ने मौके पर बहस की और लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश की।

सिंहस्थ के कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मॉनीटरिंग सिस्टम को बनाएं अधिक प्रभावी : मनोहर लाल ये खबर भी पढ़े : सिंहस्थ के कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मॉनीटरिंग सिस्टम को बनाएं अधिक प्रभावी : मनोहर लाल

जब एक व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाना चाहा, तो आरोपी ने उसे रोकते हुए कहा—“वीडियो मत बनाओ।” इतना ही नहीं, उसने सफाई देते हुए कहा कि “मैं सायरन और हॉर्न दे रहा था, फिर भी ये लोग हटे क्यों नहीं।”

विधायक का बयान—‘जनता सर्वोपरि’
घटना के बाद विधायक प्रीतम लोधी का बयान भी सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि “विधायक के लिए पुत्र परिवार बड़ा नहीं होता, जनता सर्वोपरि है।” उन्होंने पुलिस से पीड़ितों को न्याय दिलाने की बात कही।

केस दर्ज, जांच जारी
पुलिस ने आरोपी दिनेश लोधी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 125(ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जांच जारी है और वाहन को जब्त करने की प्रक्रिया भी की जा रही है।

छत्तीसगढ़ की सीमा लांघ कर चार हाथियों का समूह 37 दिनों बाद फिर पहुंचा अनूपपुर ये खबर भी पढ़े : छत्तीसगढ़ की सीमा लांघ कर चार हाथियों का समूह 37 दिनों बाद फिर पहुंचा अनूपपुर

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कर्नाटक से पुनर्निर्वाचित मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
कर्नाटक से पुनर्निर्वाचित मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

बॉक्स ऑफिस पर 'वेलकम टू द जंगल' का जलवा

मुंबई । अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।...
मनोरंजन  महाराष्ट्र 
बॉक्स ऑफिस पर 'वेलकम टू द जंगल' का जलवा

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

महाराष्ट्र के पुणे जिले में बच्ची से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपित को फांसी की सजा

मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे जिले के भोर स्थित नसरपुर इलाके में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और...
राष्ट्रीय  राज्य  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र के पुणे जिले में बच्ची से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपित को फांसी की सजा

अगरतला के महाराजा बीर बिक्रम हवाईअड्डे पर आठ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

अगरतला। त्रिपुरा पुलिस और हवाईअड्डा सुरक्षा बल ने विशेष खुफिया सूचना के आधार पर अगरतला स्थित महाराजा बीर बिक्रम हवाईअड्डे...
राष्ट्रीय  राज्य 
अगरतला के महाराजा बीर बिक्रम हवाईअड्डे पर आठ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकार : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों की समस्याओं को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकार : मुख्यमंत्री योगी

वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने साेमवार का कहा कि वाराणसी में बीते कुछ वर्षों में बनी...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

नाेएडा : एक झुग्गी में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाें ने पाया काबू

नोएडा। नाेएडा के थाना फेस- वन क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 9 में स्थित झुग्गी बस्ती में साेमवार सुबह अचानक आग लग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाेएडा : एक झुग्गी में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाें ने पाया काबू

नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

नोएडा। नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र में सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम