मप्रः सागर के जहरीली शराब कांड की होगी न्यायिक जांच, सीएम ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री मोहन यादव के सख्त निर्देश, इरशाद वली बने सागर संभाग के नए आईजी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को विदेश दौरे से लौटते ही सागर में अवैध शराब से मृत्यु के मामले में बड़ा और कड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने सागर के अवैध शराब मामले की न्यायिक जांच कराने के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा है कि आमजन की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस मामले में सभी दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लापरवाही और अनियमितता पर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है। सभी की जवाबदेही तय की जाएगी।

महंगाई के खिलाफ इंदौर कांग्रेस का 22 ब्लॉकों में प्रदर्शन आज ये खबर भी पढ़े : महंगाई के खिलाफ इंदौर कांग्रेस का 22 ब्लॉकों में प्रदर्शन आज

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर दिलीप कुमार ने सागर संभाग के आयुक्त पद की कमान संभाल ली है। इस गंभीर मामले में मुख्यमंत्री ने सख्त और निर्णायक प्रशासनिक निर्णय लेते हुए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी इरशाद वली को सागर पुलिस रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) की जिम्मेदारी सौंपी है।

इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को सागर जिला अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। इस दौरान उन्होंने कहा कि आरोपियों पर आजीवन कारावास और फांसी वाली धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन को फ्री हैंड दिया गया है। अतिक्रमण तोड़ने समेत जो भी जरूरी कार्रवाई है, वह की जाएगी।

गौरतलब है कि सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में बीती शनिवार की रात लोगो ने जहरीली शराब थी, जिससे 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी। बुधवार तक जहरीली शराब पीने से 28 लोगों की मौत होने की बात सामने आई है। हालांकि, प्रशासन ने 15 मौतों की ही पुष्टि की है। अभी भी कई मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने मामले में 33 आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है और उनमें से 16 को गिरफ्तार भी कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा ने 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी समिति का गठन किया है।...
पश्चिम बंगाल 
उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

‘शारदोत्सव’ नही, ‘दुर्गापूजा’ लिखने पर ही स्टॉल को अनुमति: शुभेंदु

शुभेंदु ने कहा- ‘दुर्गापूजा’ ही लिखना होगा कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दुर्गापूजा के दौरान लगाए जाने...
पश्चिम बंगाल 
‘शारदोत्सव’ नही, ‘दुर्गापूजा’ लिखने पर ही स्टॉल को अनुमति: शुभेंदु

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस