नौतपा से पहले ही तपने लगा मध्य प्रदेश, आज 42 जिलों में लू का अलर्ट

नौगांव सबसे गर्म

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

भोपाल । मध्य प्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। प्रदेश के ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और उज्जैन संभाग समेत कई इलाके इस समय हीटवेव की चपेट में हैं। आने वाले दिनों में गर्मी और ज्यादा तेज हो सकती है।

मौसम विभाग ने आज शनिवार को प्रदेश के 42 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में तीव्र लू को लेकर रेड अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं ग्वालियर सहित 21 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

सागर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सहायक ग्रेड-3 तत्काल निलंबित ये खबर भी पढ़े : सागर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सहायक ग्रेड-3 तत्काल निलंबित

बीते शुक्रवार को प्रदेश के 10 शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। छतरपुर जिले का नौगांव सबसे गर्म रहा, जहां पारा 46.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा खजुराहो में 46.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। टीकमगढ़ और सतना में 44.5 डिग्री, दतिया में 44.4 डिग्री, नरसिंहपुर और दमोह में 44.2 डिग्री तथा सागर और राजगढ़ में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के बड़े शहरों में जबलपुर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंचा। ग्वालियर में 43.7 डिग्री, भोपाल में 42.2 डिग्री, उज्जैन में 42 डिग्री और इंदौर में 41.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना जिलों में भीषण लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां तापमान बेहद खतरनाक स्तर तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, सागर, दमोह, निवाड़ी, कटनी, उमरिया, मैहर, सतना, मऊगंज और रीवा में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि भोपाल, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, रायसेन, नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, खरगोन, बड़वानी, खंडवा और बुरहानपुर में लू की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 31 मई तक प्रदेश में गर्मी अपने चरम पर रह सकती है। अगले चार दिनों तक लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की संभावना कम है। 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है और इस दौरान भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत पूरे प्रदेश में तेज गर्मी पड़ने का अनुमान है।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

उद्योगपति सुभाष चंद्रा के पिता नंद किशोर गोयनका का निधन, 96 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली। उद्योगपति और मीडिया समूह 'जी' के संस्थापक सुभाष चंद्रा ने सोमवार को जानकारी दी कि उनके पिता नंद...
राज्य  दिल्ली 
उद्योगपति सुभाष चंद्रा के पिता नंद किशोर गोयनका का निधन, 96 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

मप्रः दतिया उपचुनाव के लिए कुल 28 उम्मीदवारों ने दाखिल किए 32 नाम निर्देशन पत्र

भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 के अंतर्गत चल रही निर्वाचन प्रक्रिया के तहत् सोमवार को नामांकन...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्रः दतिया उपचुनाव के लिए कुल 28 उम्मीदवारों ने दाखिल किए 32 नाम निर्देशन पत्र

सुप्रीम कोर्ट में नियुक्तियां योग्यता और पारदर्शिता के आधार पर होती हैं: सीजेआई सूर्यकांत

नई दिल्ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने कहा कि न्यायपालिका की मजबूती के लिए बेंच और बार के...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
सुप्रीम कोर्ट में नियुक्तियां योग्यता और पारदर्शिता के आधार पर होती हैं: सीजेआई सूर्यकांत

एमपी पुलिस का नशा माफियाओं पर बड़ा एक्शन! दो दिन में ₹1.32 करोड़ का मादक पदार्थ और वाहन जब्त

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध व्यापक एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए...
राज्य  मध्य प्रदेश 
एमपी पुलिस का नशा माफियाओं पर बड़ा एक्शन! दो दिन में ₹1.32 करोड़ का मादक पदार्थ और वाहन जब्त

बांग्लादेश में बाढ़ का कहर : मरने वालों की संख्या 51 पहुंची, 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित

ढाका। बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ और भूस्खलन की...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
बांग्लादेश में बाढ़ का कहर : मरने वालों की संख्या 51 पहुंची, 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित

उत्तर प्रदेश

साइबर फ्रॉड करने वाले 11 अन्तर्राज्यीय ठग गिरफ्तार, 1 करोड़, 50 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा

फिरोजाबाद पुलिस ने 11 साइबर अपराधियों को पकड़ा। करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा। डिजिटल...
उत्तर प्रदेश 
साइबर फ्रॉड करने वाले 11 अन्तर्राज्यीय ठग गिरफ्तार, 1 करोड़, 50 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा

लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली हैं। सूचना के बाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

हवा में उड़ने वाली बस लाने वाला हूँ : नितिन गड़करी

लखनऊ। केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने सोमवार को लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने के बाद आयोजित...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
हवा में उड़ने वाली बस लाने वाला हूँ : नितिन गड़करी

मुख्यमंत्री याेगी का ऐलान, हर शहर में बनेगा बाईपास और फोरलेन से जुड़ेंगे सभी जिला मुख्यालय

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उत्तर व दक्षिण जिलों में विकास की नई बयार बहेगी।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री याेगी का ऐलान, हर शहर में बनेगा बाईपास और फोरलेन से जुड़ेंगे सभी जिला मुख्यालय