मध्य प्रदेश: पीएमएसएमए के दस वर्ष पूर्ण, आज विशेष मातृत्व शिविर आयोजित

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के सफलतापूर्वक 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलों में विशेष पीएमएसएमए शिविर लगाए जा रहे हैं।

राज्य के सभी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों, जिला चिकित्सालयों, सिविल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण मातृ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की अपर मिशन संचालक दिशा प्रणय नागवंशी ने बताया कि विशेष शिविरों में गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व एवं प्रसवोत्तर जांच, नवीन एवं छूटी हुई गर्भवतियों का पंजीयन, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की पहचान, उपचार एवं नियमित फॉलोअप सुनिश्चित किया जाएगा। महिलाओं की रक्तचाप, वजन, बीएमआई, मेडिकल एवं प्रसूति इतिहास की जांच के साथ ही आवश्यक प्रयोगशाला परीक्षण भी किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत हीमोग्लोबिन, यूरिन एल्बुमिन एवं शुगर, एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी, सिफलिस, मलेरिया, सिकल सेल स्क्रीनिंग, ब्लड ग्रुपिंग और ओजीटीटी जैसी महत्वपूर्ण जांचें उपलब्ध कराई जाएंगी।

 भोपाल से आज नई दिल्ली रवाना होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अवशेष ये खबर भी पढ़े :  भोपाल से आज नई दिल्ली रवाना होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अवशेष

आवश्यकता अनुसार सोनोग्राफी एवं विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। सभी स्वास्थ्य संस्थानों में आयरन-फोलिक एसिड, कैल्शियम सहित आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं तक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों तथा सुमन हेल्प डेस्क की सक्रिय भागीदारी रहेगी। जरूरतमंद महिलाओं के लिए 108 एम्बुलेंस के माध्यम से निःशुल्क परिवहन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर अमरकंटक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, वर्षा के बीच जारी रहा दर्शन-पूजन  ये खबर भी पढ़े : ज्येष्ठ पूर्णिमा पर अमरकंटक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, वर्षा के बीच जारी रहा दर्शन-पूजन

प्रदेशभर में व्यापक जन-जागरूकता अभियान भी संचालित किया जाएगा। ग्राम स्तर पर प्रचार-प्रसार, सोशल मीडिया अभियान, वीएचएसएनडी, जन आरोग्य समितियों, स्व-सहायता समूहों एवं पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी।

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेश की सभी गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिजनों से अपील की है कि वे विशेष प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविरों में पहुंचकर निःशुल्क जांच, परामर्श एवं उपचार सुविधाओं का लाभ अवश्य लें।

ज़मीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप: मारपीट के आरोप में नौ लोगों पर मामला दर्ज ये खबर भी पढ़े : ज़मीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप: मारपीट के आरोप में नौ लोगों पर मामला दर्ज

उन्होंने कहा कि गर्भावस्था दी समय पर जांच एवं उच्च जोखिम स्थितियों की शीघ्र पहचान से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है और सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित किया जा सकता है।

इस अभियान को जन-आंदोलन के रूप में संचालित करते हुए प्रत्येक गर्भवती महिला तक गुणवत्तापूर्ण प्रसवपूर्व सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जाए, जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में और कमी लाई जा सके।

अपर मिशन संचालक दिशा प्रणय नागवंशी ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के अंतर्गत मध्य प्रदेश में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में अभियान के तहत पंजीकृत 14.31 लाख गर्भवती महिलाओं में से 10.25 लाख महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच (एएनसी) की गई, जो कुल पंजीकृत गर्भवतियों का लगभग 72 प्रतिशत है।

जांच के दौरान 2.94 लाख महिलाओं को उच्च जोखिम गर्भावस्था (हाई रिस्क प्रेगनेंसी-एचआरपी) के रूप में चिन्हित किया गया, जिनमें से 2.60 लाख अर्थात 88 प्रतिशत महिलाओं को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार आवश्यक उपचार, प्रबंधन एवं रेफरल सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में जमालपुर थाना क्षेत्र के चौकिया गांव निवासी 24 वर्षीय अभिषेक सिंह की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे...
उत्तर प्रदेश 
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौत

अस्पताल परिसर में कर्मचारी की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत कमरौली थाना क्षेत्र के यूपीसीड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में बीती...
उत्तर प्रदेश 
अस्पताल परिसर में कर्मचारी की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

इंदौर में आज से ब्रिक्स कृषि सम्मेलन, 20 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में केन्द्र सरकार द्वारा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 के अंतर्गत कृषि कार्य समूह का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
इंदौर में आज से ब्रिक्स कृषि सम्मेलन, 20 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

UNSC में भारत ने पाकिस्तान के 'फिटना अल हिंदुस्तान' नैरेटिव को बताया भ्रामक

संयुक्त राष्ट्र/नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की स्थिति पर आयोजित एक बैठक के दौरान भारत ने...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
UNSC में भारत ने पाकिस्तान के 'फिटना अल हिंदुस्तान' नैरेटिव को बताया भ्रामक

विश्व कप से पहले झटका: अफ्रीका के सर्वश्रेष्ठ रेफरी का टूटा सपना , वीज़ा होने पर भी रोक

नई दिल्ली।सोमालिया के रेफरी उमर आर्टन, जिन्हें फीफा विश्व कप में मैच अधिकारियों की सूची में शामिल किया गया...
खेल 
विश्व कप से पहले झटका: अफ्रीका के सर्वश्रेष्ठ रेफरी का टूटा सपना , वीज़ा होने पर भी रोक

उत्तर प्रदेश

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में जमालपुर थाना क्षेत्र के चौकिया गांव निवासी 24 वर्षीय अभिषेक सिंह की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे...
उत्तर प्रदेश 
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौत

अस्पताल परिसर में कर्मचारी की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत कमरौली थाना क्षेत्र के यूपीसीड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में बीती...
उत्तर प्रदेश 
अस्पताल परिसर में कर्मचारी की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

परीक्षा देने जा रहीं युवतियों से अभद्रता, पुलिस मुठभेड़ में शातिर आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में परीक्षा देने जा रही युवतियों को अपना शिकार बनाने...
उत्तर प्रदेश 
परीक्षा देने जा रहीं युवतियों से अभद्रता, पुलिस मुठभेड़ में शातिर आरोपी गिरफ्तार

उन्नाव: गोवंशों की मौत पर घिरे जिम्मेदार, फिर भी पशु चिकित्सक और डिप्टी सीवीओ सुरक्षित?

रामनगरिया गौशाला प्रकरण में संपर्क के प्रयास रहे विफल, डिप्टी सीवीओ और सीवीओ ने नहीं उठाया फोन
उत्तर प्रदेश 
उन्नाव: गोवंशों की मौत पर घिरे जिम्मेदार, फिर भी पशु चिकित्सक और डिप्टी सीवीओ सुरक्षित?