मध्य प्रदेश: न्यायिक अवसंरचना को मिली नई मजबूती, 40 करोड़ की परियोजनाओं का ई-लोकार्पण

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जबलपुर। मध्य प्रदेश की न्यायिक अवसंरचना को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शुक्रवार को न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा, मुख्य न्यायाधीश, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक, म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा मध्य प्रदेश में 40 करोड़ की परियोजनाओं का ई-लोकार्पण किया गया।

इस संबंध में प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जिला न्यायालय भवन-शहडोल. सिविल न्यायालय भवन-बक्सवाहा (छतरपुर), नैनपुर (मंडला), सनावद एवं बड़वाहा (मंडलेश्वर), अजयगढ एवं पवई (पन्ना), कोलारस एवं खनियाधाना (शिवपुरी), सिरौज एवं लटेरी (विदिशा) में नव निर्मित मध्यस्थता केन्द्र तथा बालाघाट, पवई (पन्ना) एवं सारंगपुर (राजगढ़) में न्यायिक अधिकारियों के नवीन आवासीय परिसरों का ई-लोकार्पण किया गया है।

इस अवसर पर माननीय न्यायमूर्ति विवेक रूसिया, प्रशासनिक न्यायाधिपति, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष. म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, संबंधित जिलों के माननीय पोर्टफोलियो न्यायाधीशगण तथा मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की प्रधान पीठ जबलपुर एवं खंडपीठ इंदौर एवं ग्वालियर के माननीय साथी न्यायाधीशगण की उपस्थिति रही।

इस दौरान मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि एक सशक्त न्यायिक प्रणाली के लिए विधिक विशेषज्ञता के साथ आधुनिक और सुलभ अवसंरचना भी आवश्यक है। विभिन्न जिलों में नए न्यायालय भवनों, मध्यस्थता केन्द्रों तथा आवासीय सुविधाओं का उद्घाटन, विशेष रूप से जिला एवं तहसील स्तर पर न्याय तक पहुँच को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

शहडोल और बक्सवाहा में नए न्यायालय परिसर न्यायिक कार्यप्रणाली की दक्षता को बढ़ाएंगे तथा इनमें संवेदनशील वर्गों के लिए बालमैत्री सुविधाएँ भी उपलब्ध होंगी। विभिन्न जिलों में स्थापित किए जा रहे मध्यस्थता केन्द्र विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान को बढ़ावा देंगे और नियमित न्यायालयों पर भार कम करने में सहायक होंगे।

उन्होंने उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीशगण, जिला न्यायपालिका के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों तथा निर्माण कार्य में संलग्न सभी अधिकारियों को उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए बधाई दी।

न्यायमूर्ति विवेक रूसिया, प्रशासनिक न्यायाधिपति, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष, म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण का आयोजन के दौरान कहना रहा कि न्याय तभी सार्थक है जब वह प्रत्येक नागरिक तक पहुँचे, विशेषकर दूरस्थ एवं वंचित क्षेत्रों में।

विभिन्न जिलों में नए न्यायालय भवनों, मध्यस्थता केन्द्रों एवं आवासीय सुविधाओं का यह ई-लोकार्पण जमीनी स्तर पर न्याय वितरण को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उज्जैन में रेस्टोरेंट के भीतर खूनी हमला, दो सगे भाइयों की हत्या; पांच आरोपी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : उज्जैन में रेस्टोरेंट के भीतर खूनी हमला, दो सगे भाइयों की हत्या; पांच आरोपी गिरफ्तार

इन परियोजनाओं से अवसंरचना एवं कार्यकुशलता में वृद्धि होगी तथा समावेशी, बाल-अनुकूल एवं समुदाय-केंद्रित न्यायिक वातावरण विकसित होगा।

इस अवसर पर धरमिंदर सिंह, रजिस्ट्रार जनरल, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, रजिस्ट्री के अधिकारीगण उमेश पाण्डव, निदेशक, मध्यप्रदेश राज्य न्यायिक अकादमी, अकादमी के अधिकारीगण संबंधित जिलों के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं न्यायिक अधिकारीगणः सुश्री सुमन श्रीवास्तव, सदस्य सचिव, म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं प्राधिकरण के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

आज का मौसम 28 जुलाई: 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 28 जुलाई 2026: देश में मानसून के जोरदार प्रहार के बीच अब मौसम एक बार फिर से...
राष्ट्रीय 
आज का मौसम 28 जुलाई: 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

अब 6 साल बाद वापसी करने जा रही Vivo की S स्मार्टफोन सीरीज?

नई दिल्ली। Vivo S स्मार्टफोन सीरीज की भारत में वापसी हो रही है वो भी पूरे 6 साल बाद। कंपनी...
टेक-मित्र 
अब 6 साल बाद वापसी करने जा रही Vivo की S स्मार्टफोन सीरीज?

राशिफल : 28 जुलाई, इनके परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन

मेष- अपने काम को प्राथमिकता से करें। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 28 जुलाई, इनके परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन

भिंड में दर्दनाक सड़क हादसा, कार का गेट खुलते ही डंपर ने 4 वर्षीय मासूम को कुचला

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में नेशनल हाईवे 719 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार साल के...
मध्य प्रदेश 
भिंड में दर्दनाक सड़क हादसा, कार का गेट खुलते ही डंपर ने 4 वर्षीय मासूम को कुचला

महिलाओं को मिलेगा मल्टी-यूज 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड': बस, मेट्रो और शॉपिंग में भी होगा इस्तेमाल

दिल्ली: दिल्ली की महिलाओं के लिए शुरू किया गया 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' अब केवल डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा...
दिल्ली 
महिलाओं को मिलेगा मल्टी-यूज 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड': बस, मेट्रो और शॉपिंग में भी होगा इस्तेमाल

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

अयोध्या।श्री राम मंदिर दान प्रकरण में सोमवार को सभी 08 आरोपियों को कोर्ट में वर्चुअल पेशी कराई गई। कोर्ट ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को मौलाना अली जौहर ट्रस्ट व अन्य की याचिका पर हस्तक्षेप करने से इन्कार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस विभाग में अनुशासन एवं कार्य संस्कृति को सर्वोच्च प्राथमिकता...
उत्तर प्रदेश 
कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की भावना को साकार करते हुए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"