उज्जैन में रेस्टोरेंट के भीतर खूनी हमला, दो सगे भाइयों की हत्या; पांच आरोपी गिरफ्तार

पिस्टल, तलवार और चाकू से किया गया हमला

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

उज्जैन। मध्‍य प्रदेश के उज्‍जैन शहर के नीलगंगा चौराहे पर शनिवार की देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।

एक रेस्टोरेंट में बैठे गोरकर परिवार के सदस्यों पर एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने पिस्टल, तलवार, चाकू और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

मप्रः भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव राकेश यादव ये खबर भी पढ़े : मप्रः भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव राकेश यादव

इस वारदात में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि उनके पिता समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश जारी है।

रेस्टोरेंट में बैठे परिवार पर किया हमला
पुलिस के अनुसार, नीलगंगा चौराहे स्थित मां हरसिद्धि दरबार रेस्टोरेंट में तपन गोरकर, उनके भाई लोकेश गोरकर, जीतेश उर्फ जय और पिता दिलीप राव गोरकर बैठे थे।

इसी दौरान नीलगंगा जबरन कॉलोनी निवासी पासी परिवार के कई लोग वहां पहुंचे और अचानक हमला बोल दिया। हमलावरों ने सबसे पहले लोकेश, जीतेश और तपन को निशाना बनाया। धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए गए, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे दिलीप गोरकर भी हमले में घायल हो गए।

गोली लगने से लोकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल जीतेश ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। तपन की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरु प्रसाद पारासर, सीएसपी दीपिका शिंदे और कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नरेश, राकेश, बंटी, लोकेश और मंजू को गिरफ्तार कर लिया। वहीं सन्नी, रोशन, दुर्गेश सहित अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

फरार होने की कोशिश में आरोपी के पैर में लगी गोली
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी नरेश को अन्य आरोपियों की निशानदेही के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने चिंतामन मार्ग स्थित लालपुल के पास भागने का प्रयास किया और एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली।

आत्मरक्षा में पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुरानी रंजिश और महिला से जुड़े विवाद की जांच
पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था और उसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारियों और पासी परिवार के बीच पुरानी मारपीट के बाद से तनाव बना हुआ था। साथ ही एक महिला से जुड़े विवाद को भी घटना की संभावित वजह माना जा रहा है।

क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई गई
दोहरी हत्या की घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। चरक अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।

अंतिम यात्रा के दौरान भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है और मामले की हर पहलू से जांच जारी है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कल होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम स्थल का डीएम ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण

   फिरोजाबाद ,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन मंगलवार को जे०एम०आर० रिजॉर्ट इन्दुमयी में आयोजित किया जायेगा कार्यक्रम को गरिमामई और...
कल होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम स्थल का डीएम ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण

त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच शुरू

अगरतला। त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग धनखड़ की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव अगरतला...
राष्ट्रीय  राज्य 
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच शुरू

हज-2027 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जल्द करे अप्लाई

लखनऊ। हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई ने सकुर्लर-3 के माध्यम से अवगत कराया है कि हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन...
उत्तर प्रदेश 
हज-2027 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जल्द करे अप्लाई

राज्यसभा के नवनिर्वाचित 9 सदस्यों ने ली शपथ

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को राज्यसभा के 9 निर्वाचित सदस्यों को सदन की सदस्यता...
राष्ट्रीय  राज्य 
 राज्यसभा के नवनिर्वाचित 9 सदस्यों ने ली शपथ

उत्तर प्रदेश

हज-2027 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जल्द करे अप्लाई

लखनऊ। हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई ने सकुर्लर-3 के माध्यम से अवगत कराया है कि हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन...
उत्तर प्रदेश 
हज-2027 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जल्द करे अप्लाई

अखिलेश सिंह की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, विश्व हिन्दू महासंघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

बस्ती - विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राना ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर संगठन...
उत्तर प्रदेश 
अखिलेश सिंह की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, विश्व हिन्दू महासंघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन