आज से मध्य प्रदेश में भी शुरू होगा जनता दरबार 

सीएम योगी की तर्ज पर एमपी मुख्यमंत्री डॉ. यादव की नए साल में नई पहल

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

भोपाल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तर्ज पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नए साल में नई पहल शुरू करते हुए आज (सोमवार) राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित अपने निवास पर 'जनता दरबार' लगाएंगे। इसके माध्यम से वे जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्या सुनते हैं। उनका जनता दरबार लोकप्रिय है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी अब मुख्यमंत्री आवास में जनता दरबार लगाकर जनसुनवाई करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा समस्या से संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में आम लोगों की समस्या सुनी जाएगी और समस्या समाधान के निर्देश दिये जाएंगे।

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम को मिली अनुमति ये खबर भी पढ़े : राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम को मिली अनुमति

हालांकि, प्रदेश में इससे पहले दिग्विजय सिंह और उमा भारती भी जनता दरबार लगा चुके हैं। अब लम्बे अरसे बाद फिर से यह पहल शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री यादव का यह पहला जनता दरबार है। इसके लिए सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक का समय आरक्षित किया गया है। इसके माध्यम से जनता की समस्याओं का जनता के बीच जाकर निराकरण करने की कोशिश होगी।

वैसे मध्य प्रदेश में मौजूदा समय में साप्ताहिक जनसुनवाई होती है, जहां जिला स्तर पर सभी जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक प्रत्येक मंगलवार को जनता की समस्याएं सुनते हैं। इसके अलावा सीधे जनता की समस्याओं को निपटाने के लिए सीएम हेल्पलाइन पोर्टल भी है। इसके माध्यम से लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं दर्ज करवाते हैं और उसके निराकरण के बाद पोर्टल पर ही शिकायत बंद भी करा सकते हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

प्रोफेसर सूर्यनारायणा दुल्ला के समर्थन में आया आईआईटी मद्रास

आईआईटी मद्रास : आईआईटी बॉम्बे के एक युवा छात्र की 18 सितंबर 2026 को हुई मौत के मामले में आईआईटी...
शिक्षा-रोजगार 
प्रोफेसर सूर्यनारायणा दुल्ला के समर्थन में आया आईआईटी मद्रास

नीम करोली बाबा की बेटी ने 15 बार देखी ‘हनुमान अंश’

हनुमान अंश। :बॉलीवुड फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों अपनी कहानी और बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के साथ-साथ एक बेहद भावुक वजह...
मनोरंजन 
नीम करोली बाबा की बेटी ने 15 बार देखी ‘हनुमान अंश’

ट्रंप ने रूस और यूक्रेन जंग को कभी न खत्म होने वाला युद्ध बताया

न्यूयॉर्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस युद्ध से हो...
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्रंप ने रूस और यूक्रेन जंग को कभी न खत्म होने वाला युद्ध बताया

मौसम 22 सितंबर: आज 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 22 सितंबर 2026: देश में खतरनाक चक्रवात की चेतावनी के बीच मौसम विभाग ने एक और टेंशन...
राष्ट्रीय 
मौसम 22 सितंबर: आज 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

1 अक्टूबर से बदलने जा रहे हैं एफ डी से जुड़े नियम

एफ डी : अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में पैसा लगाते हैं तो 1 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाले...
कारोबार 
1 अक्टूबर से बदलने जा रहे हैं एफ डी से जुड़े नियम

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान