जबलपुर: विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत 7 घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जबलपुर। जिले के चरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बम्बावारी में सरकारी जमीन के रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद, खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना में महिलाओं समेत कुल सात लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार विवाद लक्ष्मण पटेल और कोमल पटेल के गुटों के बीच हुआ। मंगलवार को सरकारी भूमि पर बने रास्ते के उपयोग को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया।

चरगवां थाना के एएसआई प्रकाश सिंह पटेल ने बताया कि संघर्ष में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। कोमल सिंह लोधी पक्ष से कोमल समेत पांच लोग घायल हुए हैं, जबकि लक्ष्मण सिंह और उनकी पत्नी सहित दो लोग घायल बताए गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है।

ग्रामीण क्षेत्र में हुए इस घटनाक्रम के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

मध्य प्रदेश: सभी जिलों में आज मेगा अपार आईडी दिवस, पालकों की सहभागिता सुनिश्चित ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश: सभी जिलों में आज मेगा अपार आईडी दिवस, पालकों की सहभागिता सुनिश्चित

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का व्हाट्सएप अकाउंट हैक

रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर साइबर ठग ने उनके...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का व्हाट्सएप अकाउंट हैक

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में हादसे पर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने जताया शोक

नई दिल्ली । महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में हुए सड़क हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
 महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में हादसे पर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने जताया शोक

पिंडतारक तीर्थ में सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हजारों ने किया पिंडदान

जींद । हरियाणा के ऐतिहासिक पिंडतारक तीर्थ (पांडु पिंडारा) में सोमवार को ज्येष्ठ मास की सोमवती अमावस्या के पावन अवसर...
हरियाणा 
पिंडतारक तीर्थ में सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हजारों ने किया पिंडदान

गेहूं खरीद की समय सीमा बढ़ाने की मांग, अशोक गहलोत ने सरकार को घेरा

जयपुर । राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में गेहूं खरीद व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर निशाना...
राजस्थान 
गेहूं खरीद की समय सीमा बढ़ाने की मांग, अशोक गहलोत ने सरकार को घेरा

अमेरिका-ईरान के बीच अंतरिम शांति समझौते का  कांग्रेस ने किया स्वागत

नई दिल्ली। कांग्रेस ने अमेरिका और ईरान के बीच अंतरिम शांति समझौते का स्वागत किया है। कांग्रेस ने कहा है...
दिल्ली 
अमेरिका-ईरान के बीच अंतरिम शांति समझौते का  कांग्रेस ने किया स्वागत

उत्तर प्रदेश

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने दिखाई झंडी

नोएडा । उत्तर प्रदेश के गाैतमबुद्ध नगर जिले में जेवर में बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज उड़ान सेवाएं शुरू...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने दिखाई झंडी

राम मंदिर दान पात्र प्रकरण में जांच तेज, एसआईटी को ट्रस्ट देगा पूरा सहयोग: नृपेंद्र मिश्रा

अयोध्या। राम मंदिर दान पात्र में कथित गड़बड़ी के मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) जल्द...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान पात्र प्रकरण में जांच तेज, एसआईटी को ट्रस्ट देगा पूरा सहयोग: नृपेंद्र मिश्रा

वाराणसी में सफाईकर्मी की गोली मारकर हत्या, बेटे के बगल में सोते समय वारदात

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र स्थित बेनियाबाग हरिजन बस्ती में सोमवार तड़के अज्ञात बदमाशों ने सो...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में सफाईकर्मी की गोली मारकर हत्या, बेटे के बगल में सोते समय वारदात

दर्दनाक हादसा: बस व ट्रक की टक्कर में एक की मौत, कई यात्री घायल

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के छतारी क्षेत्र में रविवार देर रात गांव पापड़ी नगला के निकट एक निजी बस...
उत्तर प्रदेश 
 दर्दनाक हादसा: बस व ट्रक की टक्कर में एक की मौत, कई यात्री घायल