दुबई में भारत का लहराया तिरंगा

 एशियन गेम्स में बेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बुधवार को आएंगे विष्णु सिंघल, नगर में जगह जगह स्वागत की भव्य तैयारियां
मुरैना। दुबई में भारत का तिरंगा लहराया है। दुबई में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स में बेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में कैलारस के युवक विष्णु सिंघल ने गोल्ड मेडल जीता है। विष्णु की इस उपलब्धि पर कैलारस क्षेत्र में हर्ष है। विष्णु 29 नवंबर को दुबई से वापिस अपने गृह नगर कैलारस आएंगे, जहां उसका भव्य स्वागत किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कैलारस तहसील मुख्यालय पर रहने वाले विष्णु सिंघल पुत्र दिनेश सिंघल ने दुबई में आयोजित एशियन गेम्स बेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भारत के लिये गोल्ड मेडल जीतकर अपने परिवार सहित तहसील मुख्यालय से लेकर जिले, संभाग, मध्यप्रदेश सहित पूरे भारत का नाम एशिया में रोशन किया है। वहीं विष्णु सिंघल ने बताया कि मैंने कैलारस तहसील मुख्यालय पर रहकर अपनी शिक्षा ग्रहण की। लेकिन मेरे मन मे एक इच्छा थी कि मैं अपने परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन करूं तो मैंने कैलारस में ही केसरी फिटनेस जिम में जा कर कोच गगन राजपूत से तैयारी की, जिसमें मेरे माता, पिता, बहिन सहित परिवार के सभी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा । उन्होंने बताया है कि इसी से वह आज इस मुकाम पर पहुंच पाया है। वहीं, विष्णु के परिवारजनों ने बताया कि वह जीत के बाद जिले में प्रथम 29 नबम्बर बुधवार को कैलारस आ रहा है। इस दौरान जगह जगह स्वागत की तैयारियां की गई हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

UP ट्रेड शो: देश-विदेश के निवेशक और खरीदार आएगें आमने-सामने

लखनऊ। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की भागीदारी के माध्यम से प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
UP ट्रेड शो: देश-विदेश के निवेशक और खरीदार आएगें आमने-सामने

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की छापेमारी, दो गिरफ्तार

निघासन-खीरी,22 सितम्बर(तरुणमित्र)। उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त के निर्देश पर अवैध शराब की बिक्री, निर्माण और परिवहन पर प्रभावी...
उत्तर प्रदेश 
अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की छापेमारी, दो गिरफ्तार

हड़ताल: बैंक कर्मियों ने काला बैज पहन कर निपटाया कामकाज

एकजुट होकर बोले, केंद्र सरकार की मनमानी अब बैंककर्मी नहीं सहेंगे लखनऊ। पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने तथा शेष मुद्दों...